×

फिर सक्रिय होंगे कांग्रेस नेता राहुल गांधी, करेंगे पूरे देश की यात्रा

बीते लोकसभा चुनाव के नतीजों से हताश पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी जल्द ही एक बार सक्रिय होने जा रहे हैं। राहुल जल्द ही पूरे देश की यात्रा पर निकलेंगे। इस यात्रा के दौरान राहुल गांधी सभी प्रदेशों का दौरा करेंगे।

Dharmendra kumar
Published on: 30 Oct 2019 9:11 AM GMT
फिर सक्रिय होंगे कांग्रेस नेता राहुल गांधी, करेंगे पूरे देश की यात्रा
X

मनीष श्रीवास्तव

लखनऊ: बीते लोकसभा चुनाव के नतीजों से हताश पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी जल्द ही एक बार सक्रिय होने जा रहे हैं। राहुल जल्द ही पूरे देश की यात्रा पर निकलेंगे। इस यात्रा के दौरान राहुल गांधी सभी प्रदेशों का दौरा करेंगे। पार्टी सूत्रों के मुताबिक जनवरी के दूसरे सप्ताह से शुरू होने वाली इस यात्रा के दौरान राहुल जनसभाओं के बजाए लोगों से सीधे संपर्क व संवाद करेंगे।

दरअसल, कांग्रेस के रणनीतिकारों का मानना है कि पार्टी का अर्श से फर्श पर आने का सबसे बड़ा कारण राज्यों में कांग्रेस का कमजोर पड़ना है। कई राज्य ऐसे हैं जहां क्षेत्रीय दल ही सत्ता में हैं और कई भाजपा शासित राज्यों में क्षेत्रीय दल ही मुख्य विपक्ष की भूमिका में हैं। ऐसे में पार्टी का कार्यकर्ता भी निराश और हताश होकर बैठ गया है। अब कांग्रेस सभी राज्यों में अपनी इकाईयों को सक्रिय करने जा रही है, जिसके लिए राहुल गांधी के ताबड़तोड़ दौरे होंगे।

यह भी पढ़ें...EU सांसदों का बयान, आतंकियों को फंडिंग करता है पाकिस्तान, शांतिप्रिय देश है भारत

इसके अलावा हरियाणा और महाराष्ट्र के नतीजों में भाजपा से मतदाताओं की विमुखता से उत्साहित पार्टी रणनीतिकारों का यह भी मानना है कि पहले अधिकतर राज्यों में कांग्रेस को मुख्य विपक्ष की भूमिका में लाया जाए तभी भाजपा से मुकाबला किया जा सकता है।

कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता के मुताबिक पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की यात्रा का रोडमैप तैयार हो रहा है। रोडमैप के अनुसार जिन राज्यों में अगले दो सालों में विधानसभा चुनाव हैं, वहां ज्यादा वक्त दिया जाएगा। क्योंकि, इन दो वर्षों में एक दर्जन से अधिक प्रदेशों में विधानसभा चुनाव होने हैं।

यह भी पढ़ें...कश्मीर में खूनी खेल! आतंकियों ने 5 मजदूरों को लाइन में खड़ा कर गोलियों से भूना

पार्टी इन प्रदेशों में बेहतर प्रदर्शन करने में सफल रही, तो लोकसभा में इसका लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि वर्ष 1989 का लोकसभा चुनाव हारने के बाद पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने भी रेलवे के स्लीपर श्रेणी में यात्रा की थी और लोगों से संपर्क व संवाद किया था।

यह भी पढ़ें...परमाणु हमले की धमकी: इमरान का दिमाग खराब, कई देशों का बन बैठा दुश्मन

इस यात्रा से राजीव गांधी को जनता का बहुत समर्थन मिला था। इस दौरान राजीव गांधी के साथ कई मौकों पर सोनिया गांधी भी उनके साथ थीं। फिलहाल पार्टी राहुल की यात्रा की रूपरेखा बना रही है, जिसमें राहुल अलग-अलग प्रदेशों में पहुंच कर जनता से संवाद करेंगे और पार्टी कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। यात्रा के दौरान उठाये जाने वाले मुद्दों पर भी पार्टी विचार कर रही है। यह सब तय होने के बाद पार्टी जल्द ही राहुल गांधी की यात्रा कार्यक्रम की घोषणा करेगी।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story