×

घर पर ही नजरबंद किए गए कांग्रेस नेता, जानिए क्या है मामला

अजय कुमार लल्लू एवं गिरफ्तार साथियों के कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए जैसे ही निकले पुलिस दल ने उन्हें घर पर ही रोक लिया और दोनों नेताओं की घर पर गिरफ्तार कर लिया गया।

Dharmendra kumar
Published on: 27 May 2020 6:52 PM GMT
घर पर ही नजरबंद किए गए कांग्रेस नेता, जानिए क्या है मामला
X

झांसी: झांसी शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरविंद वशिष्ठ अपने घर से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजेंद्र रेजा के साथ पंडित जवाहरलाल नेहरु जी की पुण्यतिथि पर माल्यार्पण करने एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस के यशस्वी अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू एवं गिरफ्तार साथियों के कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए जैसे ही निकले पुलिस दल ने उन्हें घर पर ही रोक लिया और दोनों नेताओं की घर पर गिरफ्तार कर लिया गया।

अरविंद वशिष्ठ ने कहा कि मजदूरों की दुर्दशा को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बस लगाने की परमिशन मांगी जिसे उन्होंने स्वीकृत किया लेकिन एक अनजाने डर से बसों को चलने नहीं दिया। प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू द्वारा जब बस चलाने को लेकर दबाव बनाया तो उन्हें विभिन्न धाराओं में जेल में डाल दिया गया। हम इसका पुरजोर विरोध करते हैं। इस अवसर पर राजेंद्र रेजा, डॉ विजय भारद्वाज, नीता अग्रवाल, मुन्नी अहिरवार, रवि राठौर ने क्रमश: श्रद्धांजलि अर्पित की। सभा का संचालन श्री जितेन्द्र भदौरिया ने कियाष अंत में श्रीमती अनु श्रीवास्तव ने आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें...Newstrack से बोले UP के नए ADG लॉ एंड आर्डर, क्या हैं प्रदेश की प्राथमिकताएं

लोकतंत्र के स्वाभाविक एवं सजग प्रहरी थे, पं नेहरू: डॉ सुनील तिवारी

पं नेहरू की 57 वीं पुण्य तिथि पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस के पंचायत चुनाव समिति के केन्द्रीय सदस्य डॉ सुनील तिवारी ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए, कांफ्रेंस में कहा कि आज भी महात्मा गाँधी की तरह भारत के प्रथम पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न पं जवाहरलाल नेहरू अन्तरराष्ट्रीय संदर्भ में लोकतंत्र और स्वाभिमान के सजग प्रहरी के रूप में याद किये जाते है।

यह भी पढ़ें...16 दिनों में झांसी मंडल से भेजे गए 56 हजार श्रमिक, 27 मई को स्टेशन से गईं इतनी ट्रेनें

डॉ तिवारी ने कहा कि लोकतंत्र की अवधारणा का भारत में अतीत काल से ही प्रभावी रही है लेकिन स्वतंत्र भारत में पं नेहरू ने अभिव्यक्ति के स्वतंत्र तेवर दिये है, लेकिन आज मौलिक अभिव्यक्तियों को दबाने का कार्य किया जा रहा है। वहीं, कांग्रेस के बरिष्ठ नेता राजेंद्र शर्मा ने कहा कि प्रत्येक कांग्रेस कार्य कर्ता एक ज्ञापन माननीया राज्यपाल महोदया के सम्मुख मेल के द्वारा प्रेषित कर रहा है । कांफ्रेंस में नगर निगम में कांग्रेस सभासद दल के नेता ए आई सी सी सदस्य सुलेमान मंसूरी, किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष योगेन्द्र सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष महासचिव अमीर चंद आर्य, वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक तिवारी 'गुरू ',रशीद कुरैशी आदि ने प्रतिभाग लिया।

अध्यक्ष की गिरफ्तारी के विरोध में काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि के अवसर पर इलाइट चौराहे पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कांग्रेसजनों ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री अजय कुमार लल्लू की गिरफ्तारी के विरोध में सिर पर काली पट्टी बांधकर अपना विरोध दर्ज किया। जहां एक ओर पुलिस प्रशासन द्वारा कांग्रेसियों की घेराबंदी शुरू की गई। कांग्रेस के नेताओं को नजरबंद किया गया । वहीं हम लोग इलाइट चौराहे पर पहुंचे और अपना विरोध दर्ज किया।

यह भी पढ़ें...CBSE परीक्षार्थियों के लिए बड़ा एलान: गृह जिले में ही परीक्षा देने की सुविधा

इस अवसर पर भारत सरकार के पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने कहा कि वर्तमान समय में इस देश व प्रदेश में किसान, मजदूर एवं व्यापारी विरोधी सरकारें राज कर रही हैं, जो जनता की आवाज को कुचलने का काम कर रही हैं। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के यशस्वी अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने मजदूरों की आवाज को उठाना चाहा तो उन्हें मुकदमों में फंसा कर जेल में निरुद्ध कर दिया गया है । हम उनकी गिरफ्तारी का विरोध करते हैं।

वहीं, कमेटी के सदस्य मनीराम कुशवाहा ने कांग्रेसजनों को नजरबंद किए जाने की निंदा की और उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की शीघ्र रिहाई की मांग की। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता प्रकाश गुप्ता, युवक कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष राम कुमार शुक्ला, अल्पसंख्यक कांग्रेस के मंडल अध्यक्ष अफजाल हुसैन, एडवोकेट विवेक बाजपेई, जिला किसान कांग्रेस के अध्यक्ष योगेंद्र सिंह पारीछा ने श्रद्धांजलि देते हुए अपने विचार व्यक्त किए।

रिपोर्ट: बीके कुश्वाहा

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story