Up Nikay Chunav 2023: कांग्रेस के मेयर प्रत्याशी अरविंद कुमार बबलू ने कहा- ‘हर काम का लेंगे हिसाब’

Up Nikay Chunav 2023: निकाय चुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी अरविंद कुमार बबलू कहते हैं कि अगर वो चुनाव जीते तो अब तक के कामों की जांच कराएंगे। उन्होंने कहा कि मनमाने तरीके से स्मार्ट सिटी का कार्य किया जा रहा है।

B.K Kushwaha
Published on: 27 April 2023 5:34 PM GMT
Up Nikay Chunav 2023: कांग्रेस के मेयर प्रत्याशी अरविंद कुमार बबलू ने कहा- ‘हर काम का लेंगे हिसाब’
X
कांग्रेस के मेयर प्रत्याशी अरविंद कुमार बबलू: Photo- Newstrack

Jhansi News: निकाय चुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी अरविंद कुमार बबलू कहते हैं कि अगर वो चुनाव जीते तो अब तक के कामों की जांच कराएंगे। उन्होंने कहा कि मनमाने तरीके से स्मार्ट सिटी का कार्य किया जा रहा है। महापौर पद के कांग्रेस अरविंद कुमार बबलू ने ‘न्यूजट्रैक’ से बातचीत करते हुए कहा कि स्मार्ट सिटी के कार्य जमकर बंदरबांट की गई। यह जनता का पैसा है, स्मार्ट सिटी की पाई-पाई का हिसाब लिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी के तहत 1400 करोड़ आवंटित थे, जिसमें से 900 करोड़ ही खर्च किए गए। स्मार्ट सिटी के नाम पर सिर्फ लाइट जल रही है। 1600 ₹ की लाइट की 65 सौ रुपए में खरीद की गई। स्मार्ट सिटी के कार्यों में धन का जमकर बंदरबांट किया गया है। अरविंद कुमार बबलू ने आरोप लगाया कि बिना किसी कनेक्शन के जनता पर जल कर थोपा गया है। उन्होंने यह भी वादा किया कि सफाई कर्मचारियों के वेतन में वृद्धि की जाएगी।

दो बार पार्षद रहे हैं कांग्रेस के मेयर प्रत्याशी

कांग्रेसी प्रत्याशी ने कहा है कि अतिक्रमण दस्ता को हटा दिया जाएगा, यह सफेद हाथी साबित हो रही है। जिस क्षेत्र में महापौर रामतीर्थ सिंघल एवं जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम रहते हैं, उसी क्षेत्र से वो लगातार दो बार 2000 और 2017 में पार्षद रह चुके हैं। वर्तमान में यह नगर निगम के वार्ड नंबर 9 हंसारी में है। 15 सितंबर 1979 को झांसी नगर के महल घाट मोहल्ले में पैदा हुए अरविंद कुमार बबलू क्षेत्र में धोबी जाति के हैं वे इंटरमीडिएट तक शिक्षा प्राप्ति की है।

नगर निगम पार्षदों के रूप में उनका 10 साल का अनुभव है। उनका कहना है कि इसी अनुभव के आधार पर वह नगर का तेजी से विकास कार्य करेंगे और झांसी के कार्य वास्तव में स्मार्ट दिखेंगे। लोगों को अधिक से अधिक सुविधाओं की पेशकश करने की कोशिश करेंगे। नगर निगम क्षेत्र के सभी मोहल्लों एवं वार्ड में बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य होंगे।

B.K Kushwaha

B.K Kushwaha

Next Story