Prayagraj News: मणिपुर की घटना के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

Prayagraj News: जिला कांग्रेस कमेटी गंगापार के अध्यक्ष सुरेश यादव की अगुवाई में जुटे बड़ी संख्या में कांग्रेसियों ने सिविल लाइन्स स्थित धरना स्थल पर केन्द्र की मोदी सरकार व मणिपुर सरकार के खिलाफ जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया।

Syed Raza
Published on: 21 July 2023 11:40 AM GMT
Prayagraj News: मणिपुर की घटना के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
X
विरोध प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यकर्ता (Pic: Newstrack)

Prayagraj News: मणिपुर में कुकी समुदाय की महिलाओं से दरिंदगी का वीडियो वायरल होने के बाद पूरे देश में गुस्से का माहौल है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि महिलाओं को निर्वस्त्र कर वहशियों की भीड़ कानून, पुलिस और सरकार सबसे बेखौफ होकर घूम रही है। इस घटना के बाद से विपक्ष सरकार पर हमलावर है। वहीं देशभर में इसके खिलाफ आक्रोश है। इस मामले को लेकर सड़क से लेकर संसद तक कोहराम मचा हुआ है। शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमेटी गंगापार के अध्यक्ष सुरेश यादव की अगुवाई में जुटे बड़ी संख्या में कांग्रेसियों ने सिविल लाइन्स स्थित धरना स्थल पर केन्द्र की मोदी सरकार व मणिपुर सरकार के खिलाफ जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया।

कांग्रेस ने राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग

इस दौरान कार्यकर्ता हाथों में प्लेकार्ड पकड़े मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते नजर आए। प्रदर्शन के बाद कांग्रेसियों ने राष्ट्रपति सम्बोधित पत्र थाना प्रभारी सिविल लाइन्स को सौंपा। मणिपुर में हो रही हिंसा के खिलाफ कांग्रेसियों ने वहां की बीजेपी सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की। कांग्रेस के प्रदेश महासचिव मुकुंद तिवारी और विवेकानंद पाठक ने कहा की मणिपुर की बेटियों के साथ जो कुछ हुआ है, उसे कभी माफ नहीं किया जा सकता।

मणिपुर की घटना सीएम की हैं प्रशासनिक विफलता

कांग्रेस महासचिव ने कहा कि युवतियों के साथ किए गए अमानवीय व्यवहार, जघन्य अपराध व यौन हिंसा के खिलाफ देश में आक्रोश है। पार्टी के जिला प्रवक्ता हसीब अहमद ने कहा की मणिपुर सीएम की प्रशासनिक विफलता व प्रधानमंत्री की चुप्पी ने मणिपुर को करीब ढाई महीने से नस्लीय हिंसा की चपेट में जलने दिया। इस हिंसा में दो समुदाय कुकी और मैतेई शामिल हैं। मणिपुर में नस्लीय संघर्ष की वजह से हजारों लोग अभी तक विस्थापित हो चुके हैं।

प्रदर्शन के दौरान सुरेश यादव, मुकुंद तिवारी, विवेकानंद पाठक संजय तिवारी, हसीब अहमद, राकेश पटेल, जितेश मिश्रा, मनोज पासी, रईस अहमद, लाल सिंह पटेल, सुनील यादव, नरेन्द्र आदिवासी, अरशद अली, विजय यादव, एहतेशाम अहमद, रोहित कुशवाहा, संजय पासी, घनश्याम पटेल, संतोष सिंह, समीर पासी, अभिषेक शुक्ला, विक्रम पटेल, शादाब अहमद, अफ्फान असहर, अनिल कुमार, मो०हसीन, नंदू पासी, शहजादुल हक, शाहनवाज़ असलम, प्रशांत सिंह, अजय उपाध्याय समेत आदि लोग मौजूद रहें।

Syed Raza

Syed Raza

Next Story