×

तेल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस का अनोखा विरोध, ऐसे किया प्रदर्शन

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने प्रदर्शन में कहा कि भाजपा सरकार देश की जनता की खून पसीने की कमाई पर डाका डाल रही है।

Aradhya Tripathi
Published on: 25 Jun 2020 2:41 PM GMT
तेल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस का अनोखा विरोध, ऐसे किया प्रदर्शन
X

लखनऊ: प्रदेश कांग्रेस ने डीजल और पेट्रोल के बढ़ते हुए दाम को सरकारी लूट करार देते हुए भाजपा सरकार को जनविरोधी बताया और इसके विरोध में राजधानी लखनऊ में इक्का गाड़ी खीचते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया, जिन्हे पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

जनता की खून-पसीने की कमाई पर सरकार डाल रही डाका- अजय लल्लू

लखनऊ हजरतगंज इलाके में स्थित गांधी प्रतिमा के सामने गुरुवार को हुए इस विरोध प्रर्दशन के दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि डीजल और पेट्रोल के बढ़ते हुए दाम की सरकारी लूट के खिलाफ पूरे प्रदेश में प्रदर्शन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार देश की जनता की खून पसीने की कमाई पर डाका डाल रही है। यह सरकार मुनाफाखोर है और खुले आम डकैती डाल रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार में पेट्रोल का उत्पाद शुल्क 9.20 रुपया और डीजल का 3.40 रुपया था।

ये भी पढ़ें- कानून मंत्री का कांग्रेस पर गंभीर आरोप, कहा-राजीव गांधी फाउंडेशन ने चीन से लिए पैसे

लेकिन जनता विरोधी भाजपा सरकार में उत्पाद शुल्क बढ़कर पेट्रोल पर 23.38 रुपया और डीजल पर 28.37 रुपया हो गया है। यानि कि डीजल पर उत्पाद शुल्क लगभग नौ गुना बढ़ा है। अजय कुमार लल्लू ने कहा कि इस कोरोना माहमारी में किसान बहुत संकट में है। उनके पास फूटी कौड़ी नहीं है। ऐसे वक्त में यह गरीब व किसान विरोधी सरकार मुनाफाखोरी के चलते दाम बढ़ा रही है। इसको बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस जनविरोधी सरकार के खिलाफ पार्टी सड़क से सदन तक लड़ाई लड़ेगी।

पुलिस ने प्रदर्शनकारी नेताओं को किया गिरफ्तार

प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने कांग्रेस अध्यक्ष समेत सभी प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर लिया। जिन्हे देर रिहा कर दिया गया। गिरफ्तार होने वाले कांग्रेसजनों में प्रमुख रूप से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के अलावा पूर्व विधायक श्यामकिशोर शुक्ला, प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी प्रशासन अनूप गुप्ता व दिनेश सिंह, महामंत्री मनोज यादव,

ये भी पढ़ें- हाईवोल्टेज करंट के नीचे बने मकान यहां होंगे चिन्हित, इसपर नपेंगे अफसर

मीडिया संयोजक ललन कुमार, रमेश शुक्ला, प्रवक्ता बृजेन्द्र कुमार सिंह तथा डा. अनूप पटेल, अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन शाहनवाज आलम, शहर अध्यक्ष मुकेश सिंह चैहान, प्रमोद सिंह, महिला कांग्रेस की अध्यक्ष श्रीमती ममता चैधरी, पंकज तिवारी, डा. लालती देवी सहित काफी कांग्रेसी शामिल रहे।

Aradhya Tripathi

Aradhya Tripathi

Next Story