×

9बजे9मिनट अभियान: कांग्रेसी गिरफ्तार, प्रियंका ने सरकार से पूछा ये तीखा सवाल

बेरोजगारी के मुद़दे पर देश में नौ बजे नौ मिनट तक रोशनी के अभियान में कांग्रेस ने बढ़चढ़कर हिस्‍सा लिया। राजधानी लखनऊ समेत विभिन्‍न शहरों में कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया। कांग्रेस प्रदेश अध्‍यक्ष अजय कुमार लल्‍लू ने झांसी में कार्यकर्ताओं के साथ प्रदर्शन किया।

Newstrack
Published on: 9 Sep 2020 6:05 PM GMT
9बजे9मिनट अभियान: कांग्रेसी गिरफ्तार, प्रियंका ने सरकार से पूछा ये तीखा सवाल
X
राजधानी लखनऊ समेत विभिन्‍न शहरों में कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया। कांग्रेस प्रदेश अध्‍यक्ष अजय कुमार लल्‍लू ने झांसी में कार्यकर्ताओं के साथ प्रदर्शन किया।

लखनऊ: बेरोजगारी के मुद़दे पर देश में नौ बजे नौ मिनट तक रोशनी के अभियान में कांग्रेस ने बढ़चढ़कर हिस्‍सा लिया। राजधानी लखनऊ समेत विभिन्‍न शहरों में कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया।

कांग्रेस प्रदेश अध्‍यक्ष अजय कुमार लल्‍लू ने झांसी में कार्यकर्ताओं के साथ प्रदर्शन किया। हजरतगंज में प्रदर्शन कर रहे युवाओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कांग्रेस की राष्‍ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने पूछा है कि आखिर सरकार कब तक नौकरी मांगने वाले बेरोजगार युवाओं को लाठियों को तोहफा देती रहेगी।

कांग्रेस की राष्‍ट्रीय महासचिव और उत्‍तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार की शाम टवीट कर भाजपा की प्रदेश और केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्‍होंने कहा कि देश के युवाओं को रोजगार चाहिए। उनकी रूकी हुई भर्तियों की ज्वाइनिंग, परीक्षाओं की डेट, नई नौकरियों की नोटिफिकेशन, सही भर्ती प्रक्रिया और ज्यादा से ज्यादा नौकरियां चाहिए। इसके बदले सरकार कोरे भाषण, लाठियां और उपेक्षा देती है। आखिर कब तक?



यह भी पढ़ें...फिर नई शरारत में जुटा चीन, बॉम्बर्स की तैनाती के साथ युद्धाभ्यास भी

दूसरी ओर कांग्रेस प्रदेश अध्‍यक्ष अजय कुमार लल्‍लू ने झांसी में समर्थकों के साथ प्रदर्शन करने के बाद अपनी प्रतिक्रिया में बेरोजगार युवाओं से क्रांति का आह़वान करने के साथ ही सरकार से सवाल भी पूछे हैं। उन्‍होंने कहा कि नौजवान है बेहाल, जलाईये मशाल। बताओ सरकार, कहां है रोज़गार। 'मन की बात' नहीं, युवाओं को हक चाहिए। निजीकरण नहीं, सरकारी उपक्रम चाहिए। चुप्पी नहीं, अब जवाब चाहिए।



यह भी पढ़ें...राहुल का मोदी सरकार पर निशाना, बोले- लॉकडाउन देश की अर्थव्‍यवस्‍था पर हमला

प्रदेश मुख्यालय पर युवाओं के रोजगार के सवाल पर मोमबत्ती और टार्च जलाकर किया गया समर्थन

कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय नेहरू भवन पर कार्यकर्ताओं ने मोमबत्‍ती जलाकर अभियान का समर्थन किया। पार्टी के राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर, महासचिव मनोज यादव, प्रशासन प्रभारी दिनेश सिंह, शहर अध्यक्ष मुकेश सिंह चौहान समेत कई बड़े नेता इस अभियान का हिस्सा बने। इस मौके पर धीरज गुर्जर ने बयान जारी कर कहा कि हमारा देश पूरी दुनिया का सबसे नौजवान मुल्क है। नौजवान आने वाली भविष्य की रीढ़ हैं। लेकिन यह सरकार लगातार नौजवानों के साथ धोखा कर रही है। मोदी सरकार नौकरियों का वादा लेकर आई थी लेकिन युवा विरोधी यह सरकार नौजवानों के सपनों का कातिल बन बैठी।

[video width="584" height="322" mp4="https://newstrack.com/wp-content/uploads/2020/09/WhatsApp-Video-2020-09-09-at-09.20.36.mp4"][/video]



यह भी पढ़ें...बेरोजगारी पर मोदी सरकार का विरोध, अखिलेश ने पत्नी डिंपल संग जलाई कैंडल



उन्‍होंने बताया कि बेरोजगार युवाओं के समर्थन में आज पूरे प्रदेश में कांग्रेस के नेता और पदाधिकारी इस अभियान का हिस्सा बने हैं। लखनऊ में युवा कांग्रेस नेता ज्ञानेश शुक्ला, शिवम् त्रिपाठी, शाहनवाज मंगल आदमी सुमित कई नेताओं को पुलिस ने गैर संवैधानिक तरीके से गिरफ्तार कर लिया। इलाहाबाद में कांग्रेस ने बड़ा प्रदर्शन किया। यूपी का नौजवान ऐसी गिरफ्तारियां से डरने वाला नहीं है रोजगार के सवाल पर कांग्रेस पार्टी युवाओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर संघर्ष करने के लिए प्रतिबद्ध है।

रिपोर्ट: अखिलेश तिवारी

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story