×

कांग्रेस की आवाज को गोली और लाठी के बल पर दबाया जा रहा: अजय कुमार लल्लू

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने योगी सरकार पर आरोप लगाया कि वह सम्पूर्ण विपक्ष की आवाज को पुलिस की लाठी और गोली के दम पर दबाना चाहती है। पूरे प्रदेश में अराजकता है। अपराधी आज बेलगाम हो गये हैं। महिलाओं की सुरक्षा ताक पर है।

Newstrack
Published on: 5 Nov 2020 4:16 PM GMT
कांग्रेस की आवाज को गोली और लाठी के बल पर दबाया जा रहा: अजय कुमार लल्लू
X
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने योगी सरकार पर आरोप लगाया कि वह सम्पूर्ण विपक्ष की आवाज को पुलिस की लाठी और गोली के दम पर दबाना चाहती है।

लखनऊ: राजधानी पुलिस ने गुरुवार को परिवर्तन चौक पर प्रदर्शन की अगुवाई करने वाले कांग्रेसी नेताओं को हिरासत में लेने के बाद देर शाम गिरफ्तारी की कार्रवाई पूरी की और जिला कांग्रेस अध्यक्ष व महानगर अध्यक्ष समेत 30 प्रदर्शनकारियों को जेल भेज दिया है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कड़ी निन्दा करते हुए कहा है कि योगी सरकार का यह कदम पूरी तरह अलोकतांत्रिक एवं तानाशाहीपूर्ण रवैये को दर्शाता है। उन्होने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि योगी सरकार पूरी तरह तानाशाही पर उतर आयी है। कांग्रेस कार्यकर्ता डरने वाले नहीं हैं। महिलाओं, युवाओं, बेरोजगारों, किसानों के मुद्दों पर कांग्रेस पार्टी आवाज उठाती रही है और उठाती रही है। उन्होने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनहित के मुद्दों को लेकर सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करेगी।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने योगी सरकार पर आरोप लगाया कि वह सम्पूर्ण विपक्ष की आवाज को पुलिस की लाठी और गोली के दम पर दबाना चाहती है। पूरे प्रदेश में अराजकता है। अपराधी आज बेलगाम हो गये हैं। महिलाओं की सुरक्षा ताक पर है। मुख्यमंत्री महिला सुरक्षा के नाम करोड़ों का विज्ञापन खर्च कर मिशन शक्ति की शुरूआत की है किन्तु प्रदेश में महिलाओं पर होने वाले अपराधों में बाढ़ आयी हुई है। प्रदेश सरकार के मंत्री और मुखिया पीड़िता के बजाए आरोपियों के पक्ष में खडे हैं और बयानबाजी कर रहे हैं जिससे रेप के आरोपियों के हौसले बुलन्द हैं। किसान क्रय केन्द्रों पर व्यापक भ्रष्टाचार व्याप्त है। मंहगाई से आम जनता त्रस्त है और योगी सरकार सिर्फ बयानबाजी तक सीमित रह गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने आज अलोकतांत्रिक तरीके से गिरफ्तार किये गये 30 कांग्रेसजनों को तत्काल रिहा करने की मांग की है।

ये भी पढ़ें...AAP का योगी सरकार पर बड़ा आरोप, कहा- सरकारी भर्तियों के नाम पर हो रही लूट

क्या है मामला

कांग्रेस पार्टी द्वारा बिजली के बढ़े दाम, बेतहाशा बढ़ती मंहगाई, महिलाओं की असुरक्षा, धान खरीद में व्याप्त भ्रष्टाचार आदि मुद्दों को लेकर आज राजधानी के परिवर्तन चौक से विधानसभा घेराव के लिए जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया था इन सभी को इको गार्डन प्रदर्शन स्थल पर रखा गया लेकिन देर शाम 30 लोगों को जेल भेज दिया गया है।

ये भी पढ़ें...नीतीश ऐलान पर घमासान: महागठबंधन बोला-मान ली हार, पढ़ें पूरी खबर

इन्हें भेजा गया है जेल

लखनऊ महानगर कांग्रेस के अध्यक्ष मुकेश सिंह चौहान, जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश त्रिपाठी, प्रदेश कांग्रेस के पिछड़ा वर्ग विभाग के चेयरमैन मनोज यादव, एनएसयूआई के अध्यक्ष अनस रहमान, सूचना का अधिकार विभाग के चेयरमैन पुष्पेन्द्र श्रीवास्तव, प्रदीप कनौजिया, विनोद यादव, अयूब सिद्दीकी, शाहिद अली, संजय श्रीवास्तव, ज्ञान प्रकाश राय, प्रवीण सेंगर, शमीम कुरैशी, मसूद अहमद,मुर्शरफ इमाम, आनंद कुमार गुप्ता, मोहम्मद परवेज मसूरी, तुषार मिश्रा, भूपेन तिवारी, शादाब सिद्दीकी, इंद्रजीत यादव सहित 30 कांग्रेसजनों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

ये भी पढ़ें...रोएगा मुख्तार अंसारी: करीबी भाई मेराज पर कसा शिकंजा, हो गया तगड़ा एक्शन

रिपोर्ट: अखिलेश तिवारी

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें

Newstrack

Newstrack

Next Story