कांग्रेसियों ने राजीव गांधी की जयंती को यादगार बनाने के लिए किया ये काम

हमारी पार्टी की पूरी श्रंखला है कि इस राष्ट्र केा बनाने और मजबूत करने में अपने प्राणों का उत्सर्ग किया है। सभी कार्यकर्ताओं को पूरी ताकत और भरोसे के साथ सरकार की झूठी राजनीति का विरोध करना है।

Aditya Mishra
Published on: 20 Aug 2019 2:51 PM GMT
कांग्रेसियों ने राजीव गांधी की जयंती को यादगार बनाने के लिए किया ये काम
X

लखनऊ: उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डा. आरपी त्रिपाठी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने लखनऊ में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 75वीं जयन्ती अपने ढ़ंग से मनाई।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सुबह आठ बजे से ठाकुरगंज स्थित टच वुड हेल्थ केयर में नि:शुल्क चिकित्सा कैम्प लगाया और एक्सपर्ट डाक्टरों की टीम से आम लोगों का उपचार कराया।

इसके उपरान्त प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में संगोष्ठी का आयोजन किया गया एवं मिष्ठान वितरण किया गया। संगोष्ठी का संचालन पूर्व विधायक विनोद चौधरी ने किया।

ये भी पढ़ें...गंदा सीन लीक: कभी इंटरनेट पर मचाया बवाल, अब है सुपरस्टार

राजीव गांधी ने देश के लिए खुद का दिया बलिदान

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयेाजित संगोष्ठी को सम्बोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजबब्बर सांसद ने कहा कि आज हम जिस महान नेता के जन्मदिन पर स्मरण कर रहे हैं उन्होंने देश की एकता और अखण्डता के लिए अपने आपको बलिदान किया।

इसके पहले एक दशक से कम समय में उन्होने भारतीय राजनीति की सशक्तीकरण के लिए और समाज के उन्नयन के लिए कई ऐतिहासिक काम किए।

एक तरफ जहां उन्होंने सूचना क्रान्ति और प्रौद्योगिकी के माध्यम से भारत को दुनिया से प्रतिस्पर्धा करने लायक बनाया वहीं लाइसेंस राज खत्म करके सुदृढ़ आर्थिक उदारीकरण की शुरूआत की।

उच्च शिक्षा के विकास के साथ-साथ वंचित और शोषित वर्ग के बच्चे बेहतर शिक्षा प्राप्त कर सकें इसके लिए पूरे देश में नवोदय विद्यालयों की श्रंखला बना दिया।

महिला सशक्तीकरण में उनके प्रयास का ही नतीजा था कि आज 14 लाख महिलाएं स्थानीय निकाय और पंचायतों में निर्वाचित पदों पर काम कर रही हैं।

उनके द्वारा देश में लाई गयी सूचना क्रान्ति, जिसमें डेढ़ करोड़ पीसीओ की स्थापना- जिसमें सीधे करोड़ों लोगों को रोजगार मिला था।

18 वर्ष का मताधिकार राजीव जी की देन है। यह वह भूमिकाएं हैं जो राजीव जी को देश के महानतम नेताओ में शुमार करती है। हमें गर्व है कि हम ऐसे नेतृत्व में काम कर रहे हैं, जिनकी देश बनाने की एक महान परम्परा है।

ये भी पढ़ें...विराट कोहली विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में खेलने को लेकर काफी उत्साहित, कही ये बातें

कांग्रेसियों को पूरी दृढ़ता के साथ अपने विचारों को रखना होगा

उन्होंने मौजूदा राजनीतिक परिस्थिति पर कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पूरी दृढ़ता के साथ अपने विचारों को रखना होगा। लोग राष्ट्रवाद के नारे लगाते हैं वोट के लिए।

हमारी पार्टी की पूरी श्रंखला है कि इस राष्ट्र केा बनाने और मजबूत करने में अपने प्राणों का उत्सर्ग किया है। सभी कार्यकर्ताओं को पूरी ताकत और भरोसे के साथ सरकार की झूठी राजनीति का विरोध करना है।

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयन्ती मनाने के लिए शहर, जिला व प्रदेश कमेटियों के कांग्रेस कार्यकर्ता कालीदास मार्ग स्थित राजीव चौक पर इकट्ठा हुए। राजीव चौक पर पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की मूर्ति पर सभी कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण किया।

राजीव गांधी से जुड़े संस्मरण को किया गया याद

कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी से जुड़ी बातों को अपनी ओर रखा। इसी तरह से कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय पर लगी राजीव गांधी की प्रतिमा पर भी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि और माल्यार्पण किया।

माल्यार्पण कार्यक्रम में बाद राजीव गांधी की 75वीं जयन्ती पर गोष्ठी में कार्यकर्ताओं ने उद्बोधन किया। कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी के सपने के भारत के लिए आवश्यक चीजों को लाने की बात कही। देश को टेक्नालोजी से जोड़ने के लिए राजीव गांधी का धन्यवाद ज्ञापित किया।

ये भी पढ़ें...अब इमरान सरकार ने पाक में आई इस त्रासदी के लिए भारत को ठहराया जिम्मेदार

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story