×

कोरोना वायरस: कनिका कपूर की रिपोर्ट फिर आई पॉजिटिव, SGPGI में चल रहा ईलाज

बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर के पॉजिटिव आने के बाद उनके संपर्क में रहने वालों के सैंपल लिए गए थे। इसमें चिकित्सा मंत्री जय प्रताप सिंह, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या, पूर्व मंत्री जितिन प्रसाद भी शामिल थे। उपमुख्यमंत्री एवं चिकित्सा मंत्री की रिपोर्ट शनिवार को ही आ गई थी लेकिन जितिन प्रसाद व उनकी पत्नी की रिपोर्ट रविवार को आई ।

SK Gautam
Published on: 23 March 2020 7:08 AM GMT
कोरोना वायरस: कनिका कपूर की रिपोर्ट फिर आई पॉजिटिव, SGPGI में चल रहा ईलाज
X

लखनऊ: पीजीआई में भर्ती बॉलीवुड गायिका कनिका कपूर की तबियत हालांकि स्थिर है लेकिन कनिका कपूर की दोबारा जांच में कोरोना वायरस पॉजिटिव की पुष्टि हो गई है। बता दें कि बॉलीवुड गायिका कनिका कपूर के साथ फ्लाइट में आने वालों और 3 पार्टियों में करीब 160 लोग संपर्क में आए थे। कनिका कपूर के संपर्क में आए सभी को पुलिस ट्रैक कर रही। पुलिस सभी की लिस्ट तैयार कर रही है।

ओजस देसाई पर भी वायरस का खतरा

कोरोना से पीड़ित कनिका कपूर के मामले में एक और बड़ा खुलासा हुआ है। बता दें कि सीएमओ को लिखी एक चिट्ठी में बताया गया है कि कनिका कपूर और ओजस देसाई होटल ताज के रूम नंबर-362 में साथ रुके थे। 14 मार्च को ओजस देसाई और कनिका कपूर सुबह 11:14 बजे होटल पहुंचे थे।

ओजस देसाई और कनिका कपूर होटल में 2 दिन रुके थे। जिसके बाद 16 मार्च को सुबह 9:48 बजे ओजस देसाई ने चेक-आउट किया था। वहीं कनिका कपूर ने 16 मार्च को ही सुबह 10:05 पर होटल ताज से चेकआउट किया था। इस घटना के बाद यह साफ़ हो जाता है कि कनिका कपूर के बाद अब ओजस देसाई पर भी कोरोना के वायरस का खतरा हो सकता है।

ये भी देखें: जनता कर्फ्यू: सात समुद्र पार PM की मुहिम की चर्चा, पढ़ें विदेशी मीडिया ने क्या लिखा

जितिन प्रसाद व उनकी पत्नी की रिपोर्ट भी आई

बता दें कि कनिका कपूर के साथ होटल में हुए समारोह में चिकित्सा मंत्री जय प्रताप सिंह, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या, पूर्व मंत्री जितिन प्रसाद और ओजस देसाई भी शामिल थे। उपमुख्यमंत्री एवं चिकित्सा मंत्री की रिपोर्ट शनिवार को ही आ गई थी लेकिन जितिन प्रसाद व उनकी पत्नी की रिपोर्ट रविवार को आई । दोनों की रिपोर्ट निगेटिव है। इसी तरह केजीएमयू की लैब में आए अन्य सैंपल की भी जांच की जा रही है।

रविवार को कुल 43 सैंपल की जांच की गई। ये सभी निगेटिव है। अन्य सैंपल अभी जांच की प्रक्रिया में है। केजीएमयू के मीडिया प्रभारी डॉ. सुधीर सिंह ने बताया कि विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में सैंपल आ रहे है। इसी स्थिति में जांच रिपोर्ट आने में वक्त लग रहा है। हालांकि अभी तक सभी की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है।

ये भी देखें: 23 मार्च : भगत सिंह को किताबों से थी ऐसी दीवानगी

10 संदिग्ध लोगों को कराया भर्ती

लखनऊ के और दूसरे अस्पतालों में 10 संदिग्ध लोगों को भर्ती कराया गया। बता दें कि केजीएमयू में चार लोगों को भर्ती करने के बाद सैंपल भेजा गया हे। इसी तरह लोहिया संस्थान में दो लोगों को भर्ती किया गया है। संजय गांधी पीजीआई में 4 लोगों को भर्ती किया गया। देर शाम इनमें सामान्य फ्लू होना पाया गया। इन्हें घर भेज दिया गया। केजीएमयू में भर्ती सभी 7 मरीजों की हालत में सुधार बताया जा रहा है। कोरोना की जांच में नेगेटिव नहीं घोषित होंगे तब तक अस्पताल में रखा जाएगा।

SK Gautam

SK Gautam

Next Story