×

108 एंबुलेंस सेवा के दफ्तर भी पहुंचा कोरोना, कर्मचारी की रिपोर्ट पॉजिटिव

लखनऊ में एंबुलेंस सेवा 108 प्रदाता कंपनी जीवीके इएमआरआई का एक कर्मचारी भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। कर्मचारी की निकाली जा रही हिस्ट्री

Aradhya Tripathi
Published on: 22 Jun 2020 10:27 AM GMT
108 एंबुलेंस सेवा के दफ्तर भी पहुंचा कोरोना, कर्मचारी की रिपोर्ट पॉजिटिव
X

लखनऊ: वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के संक्रमण की गिरफ्त में प्रदेश की आकस्मिक सेवा के कर्मचारी भी आने लगे हैं। पुलिस की इमरजेंसी सेवा डायल 112 के बाद अब 108 एंबुलेंस सेवा प्रदाता कंपनी के दफ्तर में भी कोरोना वायरस का संक्रमण पहुंच गया है। लखनऊ में एंबुलेंस सेवा 108 प्रदाता कंपनी जीवीके इएमआरआई का एक कर्मचारी भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।

कर्मचारी की निकाली जा रही हिस्ट्री

कंपनी के कार्यालय के द्वितीय तल पर कार्यरत एक युवक में कोरोना की पुष्टि हुई है। जिसे लोकबंधु अस्पताल में भर्ती किया गया है। 108 एंबुलेंस सेवा का संचालन जीवीके इएमआरआई कंपनी कर रही है। कंपनी से प्राप्त जानकारी के मुताबिक युवक बीते 14 जून से दफ्तर नहीं आ रहा था। उसके बारे में और जानकारी एकत्र की जा रही है।

ये भी पढ़ें- बसपा सुप्रीमों मायावती का बड़ा बयान, सत्तापक्ष व विपक्ष हो एकजुट

इसके साथ ही कार्यालय के दूसरे तल को बंद कर दिया गया है और अब वहां पर सैनिटाइजेशन कराया जा रहा है। इसके साथ ही दूसरे तल पर कार्यरत कर्मचारियों और संक्रमित युवक से सीधे संपर्क में आए व्यक्तियों की जानकारी जुटा कर उनकी भी जांच करवाने और क्वारंटाईन कराने की कार्यवाही की जा रही है।

डायल 112 के कर्मचारी भी पाए जा चुके हैं पॉजिटिव

इससे पहले बीते शनिवार को पुलिस इमरजेंसी सेवा डायल 112 के 1 कर्मचारी की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद हुई जांच में एक साथ 5 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। डायल 112 के एडीजी असीम अरुण ने बताया था कि 30 लोगों का सैंपल लिया गया था, जिनमें से पांच लोग पॉजिटिव मिले हैं।

ये भी पढ़ें- बसपा सुप्रीमों मायावती का बड़ा बयान, सत्तापक्ष व विपक्ष हो एकजुट

1 कर्मचारी की रिपोर्ट पहले ही पॉजिटिव थी, जिसके बाद यह संख्या 6 हो गयी। ये सभी लोग तकनीकी टीम के हैं जो सर्वर एरिया में काम करते हैं। इसके बाद डायल 112 की बिल्डिंग को 48 घंटे के लिए बंद कर दिया गया था। इस दौरान नगर निगम द्वारा बिल्डिंग को पूरी तरह से सैनिटाइज किया गया।

Aradhya Tripathi

Aradhya Tripathi

Next Story