×

कनिका के बेहद बीमार होने की खबरों पर डॉक्टर का बयान, जानिए अब कैसी हैं सिंगर

बाॅलीवुड सिंगर कनिका कपूर कोरोना वायरस की वजह से काफी वक्त से अस्पताल में भर्ती हैं। उनको लेकर आए दिन सोशल मीडिया पर अफवाहें फैलती रहती हैं। हाल ही में ऐसी खबरें आई थीं कि सिंगर की सेहत में कोई सुधार नहीं हुआ है और उनकी तबीयत ठीक नहीं है।

Dharmendra kumar
Published on: 31 March 2020 6:23 AM GMT
कनिका के बेहद बीमार होने की खबरों पर डॉक्टर का बयान, जानिए अब कैसी हैं सिंगर
X

लखनऊ: बाॅलीवुड सिंगर कनिका कपूर कोरोना वायरस की वजह से काफी वक्त से अस्पताल में भर्ती हैं। उनको लेकर आए दिन सोशल मीडिया पर अफवाहें फैलती रहती हैं। हाल ही में ऐसी खबरें आई थीं कि सिंगर की सेहत में कोई सुधार नहीं हुआ है और उनकी तबीयत ठीक नहीं है। अब संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज(पीजीआई) के डायरेक्टर डॉक्टर आर के धीमन ने कनिका की सेहत को लेकर अपडेट दिया है।

उन्होंने कहा कि कनिका कपूर अब स्टेबल हैं और उनकी सेहत में सुधार हो रहा है। वो अब नॉर्मली खाना खा रही हैं। मीडिया में जो ये खबरें फैल रही हैं कि कनिका बहुत बीमार हैं ये खबरें गलत हैं।

यह भी पढ़ें...कोविड अलर्टिंग ट्रैकिंग सिस्टम: कमाल की तकनीक, ये राज्य कर रहा इस्तेमाल

रिपोर्ट्स थीं कि कनिका कपूर का चौथा टेस्ट भी पॉजिटिव पाया गया है। चौथी बार कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद से कनिका कपूर के परिवारवाले काफी परेशान हो गए। उन्होंने कनिका की सेहत को लेकर पीजीआई के डाक्टरों से चिंता जताई।

यह भी पढ़ें...लॉकडाउन में नहीं रहे कोई भूखा, आरएसएस ने उठाया ये बड़ा कदम

तो वहीं कनिका कपूर ने कुछ समय पहले एक पोस्ट किया था। पोस्ट में उन्होंने अपनी हेल्थ अपडेट दी थी। साथ ही ये भी बताया कि उन्हें घर जाने का इंतजार है। उन्हें अपने परिवार और बच्चों की याद सता रही है।

कनिका ने पोस्ट में लिखकर कहा था कि सोने जा रही हू।. आप सभी को अपना प्यार भेज रही हूं। सेफ रहें। आप सभी का मेरी चिंता करने के लिए शुक्रिया, लेकिन मैं आईसीयू में नहीं हूं। मैं ठीक हूं। अपने बच्चों और फैमिली के पास जाने का इंतजार है। मैं उन्हें बहुत मिस कर रही हूं।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story