×

कोतवाली मे रचाई गई प्रेमी युगल की शादी, लड़की के भाई ने दी थी रेप की तहरीर

पुलिस ने सोनम की मां से मसले पर बात की तो वो शादी पर राज़ी हो गई। शुक्रवार रात कोतवाली मे लड़का-लड़की पक्ष को बुलाकर हिन्दू रीति रिवाज के साथ दोनो की शादी रचा दी।

Shivakant Shukla
Published on: 18 May 2019 11:52 AM GMT
कोतवाली मे रचाई गई प्रेमी युगल की शादी, लड़की के भाई ने दी थी रेप की तहरीर
X

अमेठी: पुलिस की सूझबूझ से एक घर बस गया और बेगुनाह युवक जेल की हवा खाने से बच गया। अमेठी की जायस कोतवाली पुलिस की कार्यशैली को लोग अब चर्चा कर रहे हैं। अब हम आपको बताते हैं कि आखिर वो मामला क्या है।

ये है मामला

दरअसल जायस कोतवाली अन्तर्गत लोधन का पुरवा निवासी रोहित व सोनम एक दूसरे से प्यार करते थे। दोनो ने साथ रहने का वादा भी कर डाला था। लेकिन इसमे बाधक बन रहा था सोनम का भाई। सोनम के भाई को जब बहन और रोहित के रिश्ते के बारे मे पता चला तो वो रोहित को फसाने की जुगत मे लग गया। उसने कोतवाली मे रोहित के विरुद्ध बहन के साथ रेप के प्रयास की तहरीर दी। बस यही पर पुलिस ने अपने कर्तव्य को निभाया।

ये भी पढ़ें— ईरान से तनाव: US ने फारस की खाड़ी के ऊपर से जाने वाली एयरलाइनों को दी चेतावनी

मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच मे जुटे पुलिस अधिकारी ने सोनम को बुलाया तो उसने बताया कि ये आरोप गलत है। रोहित और हम एक दूसरे को पसंद करते हैं और साथ रहना चाहते हैं। यही बात रोहित ने भी दोहराई। दोनो एक ही जाती के थे और बालिग भी इसलिए पुलिस को अधिक परेशानी नही हुई। पुलिस ने सोनम की मां से मसले पर बात की तो वो शादी पर राज़ी हो गई। शुक्रवार रात कोतवाली मे लड़का-लड़की पक्ष को बुलाकर हिन्दू रीति रिवाज के साथ दोनो की शादी रचा दी।

ये भी पढ़ें— भारत ने ‘जिहादी आतंकवाद’ से मुकाबले के लिए श्रीलंका को पूरे समर्थन की पेशकश की

Shivakant Shukla

Shivakant Shukla

Next Story