×

रक्षाबंधन के दिन चचेरे भाई ने बहन के साथ किया ऐसा सलूक, जानकर कांप उठेगी रूह

 गुरुवार को पूरा देश जहां एक तरफ रक्षाबंधन और स्वतंत्रता दिवस मना रहा था। वहीं दूसरी तरफ एक कलयुगी भाई अपनी चचेरी बहन के साथ रेप की वारदात को अंजाम दे रहा था।

Aditya Mishra
Published on: 16 Aug 2019 1:41 PM GMT
रक्षाबंधन के दिन चचेरे भाई ने बहन के साथ किया ऐसा सलूक, जानकर कांप उठेगी रूह
X

कानपुर: गुरुवार को पूरा देश जहां एक तरफ रक्षाबंधन और स्वतंत्रता दिवस मना रहा था।

वहीं दूसरी तरफ एक कलयुगी भाई अपनी चचेरी बहन के साथ रेप की वारदात को अंजाम दे रहा था।

इस घटना से आहत बहन ने फांसी लगाकर लगा कर जान दे दी।

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

वहीं अब पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।

बिठूर थाना क्षेत्र स्थित सिंहपुर कछार में रहने वाले रामसिंह प्राईवेट नौकरी और खेती का काम करते है।

ये भी पढ़ें...बजरंग पूनिया को मिलेगा राजीव गांधी खेल रत्न अवॉर्ड, यहां जानें उनके बारें में सबकुछ

चचेरे भाई ने ही लूट ली बहन की अस्मत

परिवार में पत्नी, बेटे और छोटी बेटी प्रभा (16) के साथ के रहते है।

बीते गुरूवार को रक्षाबंधन के पर्व पर रामसिंह पत्नी और बेटे के साथ ससुराल गए थे। घर पर बेटी प्रभा अकेली थी।

मृतका के पिता ने बताया कि सगे बडे़ भाई के बेटे सूरज ने बेटी के साथ गलत काम किया है। जिसकी वजह से बेटी ने आत्महत्या की है।

उन्होंने बताया कि बड़े भाई की बेटी राखी बांधने के लिए आई थी। उससे मिलने के लिए प्रभा घर गई थी।

इसी दौरान मेरे सगा भतीजा सूरज टॉयलेट में नहा रहा था। सूरज ने साबुन मांगा तो प्रभा उसे साबुन देने के लिए गई।

इसी दौरान सूरज ने बेटी को टॉयलेट के अंदर खींच लिया और अंदर से बंद कर लिया। इसके बाद उसके साथ गलत काम किया।

वहां से निकलने के बाद प्रभा ने अपनी ताई और ताऊ से आप बीती बताई तो उसके साथ सभी ने मारपीट की।

ये भी पढ़ें...अटल बिहारी वाजपेयी के सपने को पूरा करने के लिए नगर निगम ने उठाया ये बड़ा कदम

कमरे में कर लिया सुसाइड

इससे आहत होकर उसने ये बात अपनी सहेलियों को बताया।

इसके बाद उसने कमरे में जाकर सुसाइड कर लिया।

जब हमें इस घटना की जानकारी हुई तो ससुराल से भाग कर आए। तब मुझे पूरे घटनाक्रम की जानकरी हुई।

मृतका के मामा ने बताया कि लड़की के शरीर में चोटों के निशान है।

उसके साथ जबरदस्ती की गई थी। लड़की ने अपनी सहेलियों को बताया था कि सूरज उस पर बुरी नियत रखता था।

एसपी वेस्ट संजीव सुमन के मुताबिक बीती रात लगभग 10 बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि किसी लड़की की हत्या कर दी गई है।

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

जब पुलिस पहुंची तो पता चला कि लड़की ने सुसाईड किया है। देर रात ही लड़की के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया था।

पूछताछ में पता चला कि लड़की के ताऊ के बेटे ने साबुन देने के बहाने लड़की को बुलाया था।

ताऊ के परिजनों के द्वारा दरवाजा अंदर से बंद पाया गया। जिस पर आपत्ति दर्ज की गई।

वहां से निकलकर लड़की ने सुसाईड कर लिया। रेप हुआ कि नहीं हुआ इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट होने के बाद होगी।

आरोपी की गिराफ्तार के प्रयास किए जा है। आरोपी के परिजनों के हिरासत में लिया गया है।

ये भी पढ़ें...इमरान खान की कॉपी-कैट बनी दंगल गर्ल, पाकिस्तान को किया सपोर्ट

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story