×

इमरान खान की कॉपी-कैट बनी दंगल गर्ल, पाकिस्तान को किया सपोर्ट

दंगल गर्ल फातिमा सना शेख के इंस्टाग्राम अकाउंट का प्रोफाइल फोटो 15 अगस्त के दिन काली रंग की हो गई थी। फातिमा सना शेख की 15 अगस्त के दिन डार्क इमेजे को लेकर सोशल मीडिया पर वे यूजर्स के निशाने पर हैं।

Vidushi Mishra
Published on: 16 Aug 2019 1:17 PM GMT
इमरान खान की कॉपी-कैट बनी दंगल गर्ल, पाकिस्तान को किया सपोर्ट
X
इमरान खान की कॉपी कैट बनी दंगल गर्ल, पाकिस्तान को किया सपोर्ट

नई दिल्ली : दंगल गर्ल फातिमा सना शेख के इंस्टाग्राम अकाउंट का प्रोफाइल फोटो 15 अगस्त के दिन काली रंग की हो गई थी। फातिमा सना शेख की 15 अगस्त के दिन डार्क इमेजे को लेकर सोशल मीडिया पर वे यूजर्स के निशाने पर हैं। सोशल मीडिया पर हो रहे ट्रोल्स ने फातिमा पर आरोप लगाया कि उन्होंने पाकिस्तान का सपोर्ट करते हुए ऐसा किया। हालांकि दंगल फेम फातिमा ने खुद ही इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में बताया कि ऐसा कुछ भी नहीं है।

यह भी देखें... कश्मीर में ताबड़तोड़ गोलियां, भारत ने फिर मार गिराया पाक का चौथा जवान

दंगल गर्ल पर बरसी नफरत

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए फातिमा ने कहा कि उन्हें नहीं पता है कि ऐसा क्यों हो रहा है, लेकिन किसी वजह से लोग उन्हें इंस्टा पर नफरत भरे मैसेज कर रहे हैं। फातिमा ने अपनी नई इंस्टा पोस्ट पर सबसे पहले स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी और उसके बाद लोगों के बीच अपनी समस्या रखी।

कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक इस समस्या के दौरान जितने भी इंस्टाग्राम अकाउंट्स पर डीपी नहीं थी उन सभी के प्रोफाइल पिक्चर डार्क हो गए थे। फातिमा भी इसी का शिकार हो गईं।

यह भी देखें... कश्मीर पर पगलाया पाक-ए-इमरान, बोला- मौत से भी नही लगता डर

फातिमा ने अपनी पोस्ट में बताया, "तो किसी ने ट्विटर पर मेरे बारे में एक फर्जी पोस्ट की है जो कहती है कि मैंने आज के दिन अपनी डीपी को ब्लैक कर लिया है। मुझे नहीं पता किस वजह से। इसी वजह से मुझे सुबह से ढेरों नफरत भरे मैसेज आ चुके हैं। प्लीज फर्जी पोस्ट के शिकार मत बनिए और सच जानने की कोशिश करिए।" फातिमा जल्द ही फिल्म "भूत पुलिस" में नजर आएंगी।

आपको बता दें कि भूत पुलिस में फातिमा सैफ के साथ नजर आने वाली हैं।

साल 1997 में फिल्म इश्क और चाची 420 से अपने करियर की शुरुआत करने वाली फातिमा को फिल्म दंगल में उनके किरदार के लिए जाना जाता है। इस फिल्म में उन्होंने गीता फोगाट का किरदार निभाया था। इसके बाद वह फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान में भी नजर आई थीं।

यह भी देखें... अमेरिका की शर्मनाक करतूत: जबरदस्ती डाला पाइप, बहता रहा शख्स का खून

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story