×

इन लक्षण वाले कोरोना मरीजों को होटल में मिलेगी आइसोलेशन सुविधा, देना होगा इतना चार्ज

ऐसे लोगों के लिए जो लोग चिकित्सा के दौरान चिकित्सीय सुविधाओं के अलावा अन्य सेवाओं को बेहतर पाना चाहते है, उनके लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा...

Newstrack
Published on: 18 July 2020 2:58 PM GMT
इन लक्षण वाले कोरोना मरीजों को होटल में मिलेगी आइसोलेशन सुविधा, देना होगा इतना चार्ज
X

श्रीधर अग्निहोत्री

लखनऊ: ऐसे लोगों के लिए जो लोग चिकित्सा के दौरान चिकित्सीय सुविधाओं के अलावा अन्य सेवाओं को बेहतर पाना चाहते है, उनके लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा एल-1 स्तर की लखनऊ एवं गाजियाबाद में नई व्यवस्था की गयी है। इन सुविधाओं को शीघ्र ही अन्य जनपदों में भी लागू किया जायेगा। इसके तहत जिला प्रशासन द्वारा होटल का अधिग्रहण कर एसिम्टोमेटिक मरीजों को वहां रखा जायेगा, जहां पर मरीजों को राजकीय चिकित्सा सुविधा दी जायेगी। जिसके लिए डबल आक्युपेन्सी के लिए 2000 रूपये प्रतिदिन देय होगा।

ये भी पढ़ें: संदिग्ध परिस्थितियों में कैदी की जेल में मौत, पुलिस ने कर दिया खुलासा

अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में टेस्टिंग का कार्य तेजी से किया जा रहा है। प्रदेश में कल एक दिन में 46,769 सैम्पल की जांच की गयी। इस प्रकार कोविड-19 की जांच में 14 लाख का आकड़ा पार करते हुए प्रदेश में अब तक कुल 14,26,303 सैम्पल की जांच की गयी है। प्रदेश में विगत 24 घंटे में 1,986 नये मामले आये हैं।

इतने कोरोना के मामले एक्टिव

उन्होंने बताया कि प्रदेश में 17,264 कोरोना के मामले एक्टिव हैं। अब तक 28,664 मरीज पूरी तरह से उपचारित हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि पूल टेस्ट के अन्तर्गत कुल 3118 पूल की जांच की गयी, जिसमें 2815 पूल 5-5 सैम्पल के तथा 303 पूल 10-10 सैम्पल की जांच की गयी। प्रदेश में 55 हजार से अधिक कोविड हेल्प डेस्क स्थापित हैं।

ये भी पढ़ें: ऐसा गजब होटल: जिसमे रुकने पर होगा अनोखा एहसास, बसा दो देशों की सीमाओं पर

प्रसाद ने बताया कि 1,73,089 सर्विलांस टीम द्वारा 1,25,47,145 घरों के 6,39,50,402 लोगों का सर्वेक्षण किया गया है। उन्होंने बताया कि आरोग्य सेतु ऐप से अलर्ट जनरेट आने पर कन्ट्रोल रूम द्वारा निरन्तर फोन किया जा रहा है। अलर्ट जनरेट होने पर अब तक लगभग 3,04,635 लोगों को कंट्रोल रूम द्वारा फोन कर जानकारी प्राप्त की गयी। उन्होंने बताया कि बारिश के मौसम में आर्द्रता बढ़ने के कारण हमेशा मुंह और नाक को मास्क से ढंककर रखने की आवश्यकता है क्योंकि इस समय संक्रमित व्यक्ति के सम्पर्क में आने पर उनसे बात करते समय भी संक्रमण हो सकता है।

प्रसाद ने बताया कि नाॅन कोविड केयर के अन्तर्गत सभी 75 जनपदों में ट्रूनैट मशीनें क्रियाशील हैं जिससे किसी भी अन्य बीमारी से ग्रसित व्यक्ति का उपचार करने से पूर्व उसकी कोरोना जांच कर वास्तविक स्थिति ज्ञात कर उसका उपचार किया जा सके। उन्होंने बताया कि आज ‘जूम प्लेटफार्म’ पर प्रदेश के सभी जनपदों के चिकित्सा अधिकारियों एवं पैरामेडिकल स्टाफ को ट्रूनैट मशीन से कोरोना टेस्ट किये जाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रदेश के सभी 75 जनपदों में एन्टीजन टेस्ट किट उपलब्ध कराई जायेगी।

ये भी पढ़ें: उदारवादियों के सिलेक्टिव लिब्रलिस्म से पर्दा उठने लगा है

बच्चों को यहां भर्ती नहीं किया जायेगा

उन्होंने बताया कि होटल के अधिकतम 25 प्रतिशत कक्ष सिंगल ऑक्युपेंसी पर महिलाओं, छोटे बच्चों, 50 वर्ष से 65 वर्ष तक के व्यक्तियों को दिये जाएंगे। शेष 75 प्रतिशत कक्ष डबल ऑक्युपेंसी पर दिये जाएंगे। उन्होंने बताया कि 65 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्तियों, गर्भवती महिलाओं, असाध्य रोग से ग्रस्त रोगियों तथा अभिभावक रहित छोटे बच्चों को यहां भर्ती नहीं किया जायेगा।

एल-1$ स्तर की इन सुविधाओं पर कोविड केयर सेन्टर के समस्त प्रोटोकाॅल का पालन सुनिश्चित किया जायेगा। किसी भी मरीज की तबियत बिगड़ने की आशंका होने पर उसे तत्काल आवश्यकतानुसार एल-2 अथवा एल-3 अस्पताल में स्थानान्तरित कर दिया जायेगा। ऐसी स्थिति में अवशेष धनराशि होटल प्रशासन द्वारा वापस कर दी जायेगी।

ये भी पढ़ें: कोरोना काल में भी Hyundai की ये कार बनीं लोगों की पसंद, जानें खासियत

Newstrack

Newstrack

Next Story