×

ऐसा गजब होटल: जिसमे रुकने पर होगा अनोखा एहसास, बसा दो देशों की सीमाओं पर

दुनियाभर में ऐसे कई होटल हैं जिनसे वहां आने वाले लोगों को कुछ अलग सा अनोखेपन का एहसास हो। बीते दिनों वियतनाम की राजधानी हनोई में सोने का होटल चर्चा का विषय बना हुआ था।

Newstrack
Published on: 18 July 2020 1:52 PM GMT
ऐसा गजब होटल: जिसमे रुकने पर होगा अनोखा एहसास, बसा दो देशों की सीमाओं पर
X

नई दिल्ली। दुनियाभर में ऐसे कई होटल हैं जिनसे वहां आने वाले लोगों को कुछ अलग सा अनोखेपन का एहसास हो। बीते दिनों वियतनाम की राजधानी हनोई में सोने का होटल चर्चा का विषय बना हुआ था। इस होटल का किराया इतना है जो रहीसों के भी होश उड़ा देता है। ऐसे में एक अनोखा दर्शनीय होटल फ्रांस और स्विटजरलैंड के बॉर्डर पर भी बना हुआ है। इस होटल का किराया तो मामूली है लेकिन इसमें खास ये है कि अपनी सीमा के कारण ये दो देशों के बीच बना हुआ है। जीं हां होटल का आधा हिस्सा फ्रेंच, और आधा स्विस तौर-तरीके से सजा है।

ये भी पढ़ें... वाह भई वाह: सलाम है देश की इन महिलाओं को, सरकार ने किया सम्मानित

दोनों देशों की सीमाएं

इस होटल का नाम Hotel Arbez Franco-Suisse है। ये होटल फ्रांस और स्विटजरलैंड की सीमा पर गांव La Cure में बना हुआ है। इस होटल में खास बात ये है कि इसके अंदर से ही दोनों देशों की सीमाएं गुजरती हैं।

दरअसल साल 1862 से पहले होटल अर्बेज का आधा हिस्सा राशन की दुकान की तरह (जो स्विटजरलैंड में आता है) और दूसरा हिस्सा पब (फ्रांस में आने वाला) की तरह इस्तेमाल होता था।

अर्बेज होटल के सभी कमरों को दो हिस्सों में बांटा गया है, एक स्विस ट्रेडिशन के मुताबिक है तो दूसरा फ्रेंच तकनीक पर सजा हुआ है। जैसे कमरों में बिस्तर ऐसे लगाए गए हैं कि एक तरफ के तकियों पर फ्रांसीसी चिन्ह तो दूसरी तरफ स्विटजरलैंड की सजावट है।

होटल के अंदर पहुंचते ही सैलानियों को दोनों देशों में एक साथ रहने का लुत्फ आता है। होटल का बार पूरी तरह से फ्रांस में आता है, वहीं बाथरूम स्विटजरलैंड में पड़ता है।

ये भी पढ़ें...राजस्थान: ऑडियो टेप मामले में संजय जैन को 4 दिन की रिमांड

क्रॉस-बॉर्डर ट्रैफिक

उस समय इसका मालिक एक फ्रेंच शख्स Ponthus था जिसने क्रॉस-बॉर्डर ट्रैफिक यानी दोनों देशों के लोगों को आकर्षित करने के लिए इस तरह की व्यवस्था की थी।

इसके साथ ही फ्रांस में इसी तरह का एक और होटल है। Attrap'Rêves नाम के इस होटल को बबल होटल के नाम से भी जाना जाता है। इसकी खासियत ही है बबल की आकृति के पारदर्शी कमरे बने हुए हैं।

ये भी पढ़ें...झमाझम हुई बारिश: यहां 4 दिन तक ऐसे ही रहेगा मौसम, सुहाना होगा हर दिल

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story