×

प्रियंका गांधी पर CRPF का बड़ा खुलासा, कहा- हमने नहीं बल्कि...

कांग्रेस के 134वें स्थापना दिवस के मौके पर शनिवार को पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और राजधानी की पुलिस के बीच हुए विवाद में अब सीआरपीएफ की रिपोर्ट सामने आई है। इस रिपोर्ट के मुताबिक़, प्रियंका गांधी पर ही सुरक्षा नियमों की अनदेखी का आरोप लगा है। रिपोर्ट में इस बात को भी स्पष्ट किया गया कि प्रियंका की सुरक्षा में कोई चूक नहीं हुईं ,बल्कि उन्होंने खुद अपने कार्यक्रम के विपरीत बिना बताये रूट बदल लिया था।

Shivani Awasthi
Published on: 30 Dec 2019 10:08 AM GMT
प्रियंका गांधी पर CRPF का बड़ा खुलासा, कहा- हमने नहीं बल्कि...
X
CO Archana singh

लखनऊ: कांग्रेस के 134वें स्थापना दिवस के मौके पर शनिवार को पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi) और राजधानी की पुलिस के बीच हुए विवाद में अब सीआरपीएफ की रिपोर्ट सामने आई है। इस रिपोर्ट के मुताबिक़, प्रियंका गांधी पर ही सुरक्षा नियमों की अनदेखी का आरोप लगा है। रिपोर्ट में इस बात को भी स्पष्ट किया गया कि प्रियंका की सुरक्षा में कोई चूक नहीं हुईं ,बल्कि उन्होंने खुद अपने कार्यक्रम के विपरीत बिना बताये रूट बदल लिया था।

सीआरपीएफ के आईजी (इंटेलिजेंस) पीके सिंह ने 28 दिसंबर को लखनऊ में प्रियंका गांधी वाड्रा के कार्यक्रम के दौरान हुए विवाद को लेकर अपनी रिपोर्ट सौंप दी है। इस रिपोर्ट में लखनऊ पुलिस पर लगे बदसलूकी के आरोपों को निराधार बताया गया। वहीं प्रियंका गांधी पर ही सुरक्षा नियमों को दरकिनार करने का आरोप लगाया है।

ये भी पढ़ें: अजित पवार बने महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम, इन विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ…

प्रियंका ने बिना बताये बदला रूट:

रिपोर्ट में कहा गया कि प्रियंका की सुरक्षा में कोई चूक नहीं हुई थी बल्कि उन्होंने बिना बताए तय कार्यक्रम के विपरीत अपने फ्लीट का रूट बदल लिया था। इतना ही नहीं उन्होंने बुलेटप्रूफ गाड़ी का इस्तेमाल भी नहीं किया, जो नियमों की अनदेखी है। इसके साथ ही सीआरपीएफ ने प्रियंका गांधी को नियमों का पालन करने की सलाह दी है।

Priyanka Gandhi Meet in Lucknow Congress office

रिपोर्ट में सीआरपीएफ ने कहा है कि 28 दिसंबर को लखनऊ में प्रोटेक्टि (प्रियंका गांधी) ने बिना किसी सूचना के यात्राएं कीं। इस वजह से एडवांस सिक्योरिटी के संबंध में उनसे संपर्क नहीं किया जा सका। सीआरपीएफ द्वारा प्रियंका के खतरे को देखते हुए उचित सुरक्षा मुहैया करवाई गई थी, इसके बावजूद सुरक्षा नियमों की अनदेखी हुई।

ट्रैफिक नियम तोड़ने पर कटा चालान:

वहीं लखनऊ ट्रैफिक पुलिस ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को स्कूटी से ले जाने वाले कांग्रेस नेता की स्कूटी का 6300 रुपये का चालान काट दिया है। दरअसल, कांग्रेस विधायक धीरज गुर्जर की स्कूटी पर सवार होकर प्रियंका गांधी शनिवार शाम को पूर्व आईपीएस एसआर दारापुरी के घर जा रही थीं।

ये भी पढ़ें: हुआ बड़ा एलान: अब पाकिस्तान की हो जाएगी खटिया खड़ी

क्या है मामला:

गौरतलब है कि गौरतलब है कि 28 दिसंबर को प्रियंका पार्टी पदाधिकारियों के साथ गुपचुप तरीके से नागरिकता कानून के विरोध में गिरफ्तार हुए रिटायर्ड आईपीएस आरएस दारापुरी के परिजनों से मिलने उनके घर जा रही थी। इस दौरान पुलिस ने उनकी गाड़ी रोक दी थी। इससे बिफरीं प्रियंका पैदल ही चल पड़ीं।

लोहिया चौराहे पर प्रियंका के वाहन के आगे अपनी गाड़ी लगा दी तो वह पैदल ही चल पड़ीं करीब एक किलोमीटर दूर पुल पार करने के बाद प्रियंका फिर गाड़ी पर बैठीं। आगे मुंशी पुलिया इलाके में पुलिस ने उन्हें फिर रोका तो वह दोबारा पैदल चलने लगीं और इंदिरा नगर के सेक्टर 18 में अचानक एक गली में मुड़ गयीं। इस हाई वोल्टेज ड्रामे के दौरान पुलिस और पार्टी नेताओं के बीच अफरा—तफरी का माहौल पैदा हो गया।

ये भी पढ़ें: CBI का बड़ा एक्शन: जम्मू-कश्मीर में की ताबड़तोड़ छापेमारी, जानें क्या है मामला

Shivani Awasthi

Shivani Awasthi

Next Story