×

UP में थमेगा Cyber Crime: सोशल मीडिया पर सरकार की नजर, हुई इतनी कार्रवाई

प्रदेश में कानून व्यवस्था को चुस्त दुरूस्त बनाने की दिशा में योगी सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। राज्य सरकार की तरफ से इस सम्बन्ध में अधिकारियों को बराबर दिखा निर्देश दिए जा रहे हैं।

Newstrack
Published on: 11 Sep 2020 1:58 PM GMT
UP में थमेगा Cyber Crime: सोशल मीडिया पर सरकार की नजर, हुई इतनी कार्रवाई
X
सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट, इतने मामलों पर हुई कार्रवाई

श्रीधर अग्निहोत्री

लखनऊ: प्रदेश में कानून व्यवस्था को चुस्त दुरूस्त बनाने की दिशा में योगी सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। राज्य सरकार की तरफ से इस सम्बन्ध में अधिकारियों को बराबर दिखा निर्देश दिए जा रहे हैं। इसी के तहत हर रोज अपराधियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। आज सोशल मीडिया के 18 मामले में कार्रवाई की है। इस महीने अब तक ट्विटर के 151, फेसबुक के 114, टिकटाॅक के 60 एवं व्हाटसएप के एक एकाउण्ट (कुल 326 एकाउण्ट्स) को ब्लाॅक किया जा चुका है।

ये भी पढ़ें: पुजारी का वायरल वीडियो: पहनता बुर्का कमर पर रखता कटार, सामने आया ये मामला

अपर मुख्य सचिव अवनीश कुमार अवस्थी ने दी ये जानकारी...

अपर मुख्य सचिव अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि पुलिस ने धारा-188 के तहत 2,22,160 एफआईआर दर्ज करते हुये 4,21,743 लोगों को नामजद किया गया है। प्रदेश में अब तक 1,49,98,470 वाहनों की सघन चेकिंग में 71,324 वाहन सीज किये गये। चेकिंग अभियान के दौरान 77,65,45,314 रूपए का शमन शुल्क वसूल किया गया। आवश्यक सेवाओं के लिए कुल 4,36,055 वाहनों के परमिट जारी किये गये हैं।

कालाबाजारी एवं जमाखोरी करने वाले 1233 लोगों के खिलाफ 916 एफआईआर दर्ज करते हुए 445 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने बताया कि फेक न्यूज के तहत अब तक 2508 मामलों को संज्ञान में लेते हुए कार्यवाही की गई है। 11 सितम्बर को कुल 18 मामले को संज्ञान में लिया गया है तथा साइबर सेल को आवश्यक कार्यवाही के लिए भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि आज तक तक ट्विटर के 151, फेसबुक के 114, टिकटाॅक के 60 एवं व्हाटसएप के एक एकाउण्ट (कुल 326 एकाउण्ट्स) को ब्लाॅक किया जा चुका है।

ये भी पढ़ें: फंसे ठाकरे-राउत: कंगना की दहाड़ पर हिली शिवसेना, दर्ज हुआ दोनों पर मुकदमा

शाहजहांपुर आरटीओ कार्यालय में दबिश

अवस्थी ने बताया कि उप्र सतर्कता अधिष्ठान, बरेली सेक्टर एवं लखनऊ की टीम तथा शाहजहाॅपुर पुलिस के पुलिस अधीक्षक नगर, नगर मजिस्ट्रेट तथा अन्य कर्मियों के साथ शाहजहांपुर आरटीओ कार्यालय में दबिश डाली गयी तो वहां चल रहा दलालों का खेल उजागर हुआ। उन्होंने बताया कि दबिश के दौरान ब्रजेश कुमार संम्भागीय निरीक्षक प्राविधिक, प्रदीप शर्मा, प्रधान सहायक पंजीकरण एलएमवी तथा 18 दलाल मौके से गिरफ्तार किये गये। उनके पास से 4 लाख रूपये नकद, 14 मोबाइल फोन, सात लैपटाॅप, 8 ड्राइविंग लाइसेंस, 46 आरसी एवं अन्य संबधित कागजात को जब्त किया गया है।

उन्होंने बताया कि अभी तक कुल 89 एफआईआर पंजीकृत कराई गई है। विभिन्न जनपदों में 26 लोगों को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि प्रदेश के 20,363 कन्टेनमेंट जोन के 1,212 थानान्तर्गत, 16,20,450 मकानों के 93,31,127 लोगों को चिन्हित किया गया है। इन कन्टेनमेंट जोन में कोरोना पाॅजिटिव लोगों की संख्या 51,466 है। इंस्टीट्यूशनल क्वारेंटाईन किये गये लोगों की संख्या 32,878 है।

ये भी पढ़ें: चिंता में सीएम योगी: यूपी में कोरोना की रफ्तार हुई तेज, इन शहरों के लिए परेशान

Newstrack

Newstrack

Next Story