UP Nikay Chunav 2023: डिप्टी सीएम ने विपक्ष पर जमकर साधा निशाना, भाजपा प्रत्याशी को प्रचंड बहुमत से जिताने की अपील

Hardoi News: उत्तर प्रदेश के जनपद हरदोई में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने अपने गृह नगर में पहुंचकर नगर पंचायत चुनाव को लेकर भाजपा प्रत्याशी सुशीला देवी के पक्ष में एक जनसभा को संबोधित किया है। उन्होंने नगरवासियों से कहा कि भाजपा प्रत्याशी को प्रचंड बहुमत से विजयी बनाएं।

Pulkit Sharma
Published on: 27 April 2023 10:21 PM GMT
UP Nikay Chunav 2023: डिप्टी सीएम ने विपक्ष पर जमकर साधा निशाना, भाजपा प्रत्याशी को प्रचंड बहुमत से जिताने की अपील
X
हरदोई में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक: Photo- Newstrack

Hardoi News: उत्तर प्रदेश के जनपद हरदोई की बिलग्राम तहसील क्षेत्र में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने अपने गृह नगर में पहुंचकर नगर पंचायत चुनाव को लेकर भाजपा प्रत्याशी सुशीला देवी के पक्ष में एक जनसभा को संबोधित किया है। इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने नगरवासियों से कहा कि भाजपा प्रत्याशी को प्रचंड बहुमत से विजयी बनाएं।

जनपद के मल्लावां कस्बे के जूनियर हाईस्कूल मैदान में 11:10 पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक का एलिकॉप्टर उतरा, जहां पर क्षेत्रीय विधायक आशीष सिंह आशु व कई भाजपा कार्यकर्ताओं ने उपमुख्यमंत्री का स्वागत किया। उसके बाद वह कार से निकलकर कन्या पाठशाला स्थित क्षेत्रीय विधायक आशीष सिंह आशु के कार्यालय पर पहुंचे जहां उनका स्वागत समारोह किया गया। वहां से कार से पर सवार होकर बृजेश पाठक का स्टेट बैंक के सामने उनके भतीजे गौरव पाठक व मनोज अग्निहोत्री सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इसके बाद खादी आश्रम पहुंचे जहां पर नगर पालिका भाजपा प्रत्याशी सुशीला देवी के पक्ष में जनसभा को संबोधित किया।

"सपा सरकार में गुंडा माफियाओं का राज था"

डिप्टी सीएम ने केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा दी गई प्रदेशवासियों को योजनाओं के बारे में गिनाया और इसके साथ ही कहा कि सपा सरकार में गुंडा माफियाओं का राज था और प्रदेश में भाजपा की डबल इंजन की सरकार है। 2017 से गुंडा माफिया प्रदेश छोड़ कर चले गए या फिर जेल के सलाखों में हैं। इसके बाद 12:20 पर उनका हेलीकॉप्टर बांगरमऊ के लिए प्रस्थान का गया।

ये रहे मौजूद

इस मौके पर लोकसभा मिश्रित सांसद अशोक रावत, क्षेत्रीय विधायक आशीष सिंह आशु, अभय शंकर शुक्ला, जिला पंचायत प्रेमा देवी,बिलग्राम तहसील क्षेत्र के नगर पंचायत प्रत्याशी सहित काफी मात्रा में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Pulkit Sharma

Pulkit Sharma

Next Story