×

हत्या से मचा हड़कंप: झांसी में युवक का गला रेता, नहर के पास फेंकी लाश

रक्सा थाना क्षेत्र में स्थित डोंगरी पुलिस के पास एक युवक का शव पड़ा मिला है। इस युवक का पहले गला रेतकर हत्या की गई। इसके बाद शव को यहां पर फेंका गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।

Ashiki
Published on: 6 Jan 2021 5:18 PM GMT
हत्या से मचा हड़कंप: झांसी में युवक का गला रेता, नहर के पास फेंकी लाश
X
हत्या से मचा हड़कंप: झांसी में युवक का गला रेता, नहर के पास फेंकी लाश

झाँसी: रक्सा थाना क्षेत्र में स्थित डोंगरी पुलिस के पास एक युवक का शव पड़ा मिला है। इस युवक का पहले गला रेतकर हत्या की गई। इसके बाद शव को यहां पर फेंका गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। रक्सा थाना क्षेत्र के पास से सिजवाहा नहर निकली है। इसी नहर से कुछ दूरी पर डोंगरी पुलिस चौकी बनी हुई है। इसी चौकी से कुछ दूरी पर लोग निकल रहे थे, तभी उनकी नजर सड़क किनारे पड़े एक युवक के शव पर गई। युवक का धारदार हथियार से गला रेंता गया था।

मौके पर पहुंची पुलिस

इसकी जानकारी लगते ही आस पड़ोस के लोग वहां पहुंच गए। सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी, एसपी सिटी विवेक त्रिपाठी, सीओ सदर हिमांशु विमल व रक्सा थाना प्रभारी निरीक्षक अमित गंगवार मय स्टॉफ के मौके पर पहुंचे। सभी पुलिस अफसरों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। साथ ही वहां खड़े लोगों से शव की शिनाख्त करने को कहा मगर शिनाख्त करने के लिए मना कर दिया। बाद में पुलिस ने मृतक के कपड़ों की तलाशी ली। तलाशी के दौरान पेंट की जेब से कागज मिले।

ये भी पढ़ें: झांसी की उपलब्धिः स्वामित्व योजना पर कार्य पूरा, थपथपाई गई पीठ

इन कागजों पर मोबाइल नंबर व नाम लिखा हुआ था। मोबाइल फोन के आधार पर पुलिस ने प्रेमनगर थाना क्षेत्र के पीएसी गेट के सामने राजगढ़ में रहने वाले चिंरौजीलाल को फोन किया। फोन मिलते ही चिरौंजीलाल व घर के सदस्य मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव की शिनाख्त की। यह शव सोनू उर्फ राहुल कुमार का है। मृतक के परिजनों ने शव की शिनाख्त कर ली। इसके बाद पुलिस ने मृतक के परिजनों से पूछताछ की। परिजनों का कहना था कि वह घरों से गायब रहता था। राजगढ़ में स्थित एक मेडिकल स्टोर पर काम करता था। इस स्टोर भी कभी-कभार जाता रहता था। दो दिनों से वह घर पर नहीं आया था। हत्या क्यों की। यह पता नहीं है। बाद में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।

अवैध संबंधों के चलते तो नहीं हुआ कत्ल

सूत्रों का कहना है कि जिस तरह से सोनू के गले को रेता गया है, उससे स्पष्ट है कि इस तरह के कत्ल अवैध संबंधों को लेकर किए जाते हैं। मानना है कि सोनू के अपने दोस्त की बीबी से अवैध संबंध होंगे। यह जानकारी दोस्त को हुई तो उसने अपने दोस्त को मौत के घाट उतारने की योजना बनाई होगी। इसी योजना के तहत दोस्त ने अपने साथियों के साथ मिलकर सोनू का कत्ल कर दिया होगा। इसके बाद शव की शिनाख्त न हो सके इसलिए शव को सिजवाहा नहर किनारे फेंका गया है। हालांकि पुलिस उक्त मामले में जांच कर रही है। कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।

ये भी पढ़ें: प्रेमी जोड़े ने लखीमपुर दहलाया: इश्क के लिए किया ऐसा, जिले भर में हो रही चर्चा

एक ओर कत्ल

कोतवाली थाना क्षेत्र के अंजनी माता मंदिर के पास एक युवक का शव पड़ा मिला है। युवक के हाथ व पैर के पंजे गायब है। अनुमान है कि हत्या करके शव को यहां फेंका गया है। मृतक ट्रक सूट पहले हुए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर गई। काफी देर तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।

रिपोर्ट: बीके कुशवाहा

Ashiki

Ashiki

Next Story