×

केजरीवाल का सामना करेंगे BJP-कांग्रेस के ये दिग्गज , जारी की दूसरी लिस्ट

दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनाव के नामांकन का आज आखिरी दिन है। इसी कड़ी में भाजपा (BJP) और कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी है।

Shivani Awasthi
Published on: 21 Jan 2020 3:25 AM GMT
केजरीवाल का सामना करेंगे BJP-कांग्रेस के ये दिग्गज , जारी की दूसरी लिस्ट
X

दिल्ली:राजधानी दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Election 2020) के नामांकन का आज आखिरी दिन है। इसी कड़ी में भाजपा (BJP) और कांग्रेस (Congress) ने अपने प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी है। इस सूची में आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के खिलाफ प्रत्याशी के नाम का ऐलान भी किया गया है। बता दें कि भाजपा की दूसरी सूची ने 10 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम की घोषणा हुई है, वहीं कांग्रेस ने 7 उम्मीदवारों का ऐलान किया है।

कांग्रेस की दूसरी लिस्ट जारी:

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को 7 उम्मीदवारों की अपनी दूसरी सूची जारी की।इससे पहले कांग्रेस ने शनिवार को 54 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी। पहली लिस्ट में अरविंद केजरीवाल के खिलाफ प्रत्याशी नहीं उतारा था। वहीं इस सूची में नई दिल्ली सीट के लिए प्रत्याशी का नाम जारी किया गया है।



कांग्रेस की दूसरी लिस्ट में तिलक नगर सीट से रामिंदर सिंह बमराह, राजेंद्र नगर से रॉकी तुसीद, नई दिल्ली सीट से रोमेश सभरवाल, बदरपुर सीट से प्रमोद कुमार यादव, कोंडली सीट से अमरीश गौतम, घोंडा विधानसभा दिल्ली से भीष्म शर्मा और करावल नगर से अरबिंद सिंह को टिकट दिया है।

ये भी पढ़ें:फिर सुप्रीम कोर्ट पहुंचा अयोध्या मामला, इस पार्टी ने दायर की क्यूरेटिव पिटीशन

भाजपा की दूसरी लिस्ट जारी:

वहीं भारतीय जनता पार्टी ने भी दिल्ली चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी। इस लिस्ट में 10 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया है। इसके पहले भाजपा ने अपने 57 उम्मीदवारों का ऐलान किया था।



बीजेपी ने अपनी दूसरी लिस्ट जारी करते हुए नांगलोई जाट से सुमनलता शौकीन, राजौरी गार्डन से रमेश खन्ना, हरि नगर से तेजिंदर पाल बग्गा, दिल्ली कैंट से मनीष सिंह, नई दिल्ली से सुनील यादव, कस्तूरबा नगर से रविंद्र चौधरी, महरौली से कुसुम खत्री, कालकाजी से धर्मवीर सिंह, कृष्णा नगर से अनिल गोयल और शाहदरा से संजय गोयल को उम्मीदवार बनाया है।

ये भी पढ़ें:पाकिस्तान दाने-दाने को मोहताज, मच रहा रोटी पर हाहाकार, लाचार है इमरान सरकार

केजरीवाल के खिलाफ बीजेपी-कांग्रेस ने उतारा इन दिग्गजों को:

सीएम अरविंद केजरीवाल ने अपनी पहली ही सूची में दिल्ली की 70 विधानसभा सभा सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया था। इसमें अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली सीट से प्रत्याशी घोषित हुए। वहीं कांग्रेस और भाजपा ने उनके खिलाफ मैदान में किसी को नहीं उतारा था। हालाँकि अब दूसरी सूची सामने आने के बाद दोनों ही दलों ने अपने अपने प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया है।

इसके तहत कांग्रेस ने रोमेश सभरवाल को नई दिल्ली सीट से चुनाव मैदान में उतारा है, वहीं भाजपा ने सीएम अरविंद केजरीवाल के खिलाफ सुनील यादव को टिकट दिया है।

ये भी पढ़ें:मोदी के साथ ये महिला: साथ रहती है ‘साए’ की तरह, आखिर कौन है..

Shivani Awasthi

Shivani Awasthi

Next Story