×

महामारी का ऐसा खौफ: अस्पतालों में भर्ती होने से कतरा रहे डेंगू मरीज, बढ़ रहा प्रकोप

देश सहित उत्तर प्रदेश के लोग भी कोरोना वायरस के प्रकोप का सामना कर रहे हैं। इस बीच अब राजधानी में डेंगू अपना कहर बरपाने लगा है। शहर में तेजी से डेंगू मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है।

Shreya
Published on: 17 Nov 2020 8:36 AM GMT
महामारी का ऐसा खौफ: अस्पतालों में भर्ती होने से कतरा रहे डेंगू मरीज, बढ़ रहा प्रकोप
X
महामारी का ऐसा खौफ: अस्पतालों में भर्ती होने से कतरा रहे डेंगू मरीज, बढ़ रहा प्रकोप

लखनऊ: यूपी की राजधानी लखनऊ में अभी कोरोना का प्रकोप कम नहीं हुआ था कि अब डेंगू अपना कहर बरपाने लगा है। लखनऊ में डेंगू मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। बीते 24 घंटे में 16 नए मरीज मिले है लेकिन डेंगू की पुष्टि होने के बावजूद मरीज कोरोना संक्रमण के डर से अस्पताल में भर्ती होने से कतरा रहे है। इसके कारण स्वास्थ्य विभाग द्वारा सरकारी अस्पतालों में बनाये गए डेंगू वार्डों में आधे से ज्यादा बेड खाली पडे़ है।

मरीजों के सामने आने की संख्या हुई दोगुनी

राजधानी लखनऊ अस्पतालों में डेंगू के मरीजों के सामने आने की संख्या दोगुनी हो गई है। यहां के सिविल अस्पताल में रोजाना करीब दर्जन भर नए मरीजों में डेंगू पाजिटिव निकल रहा है, कमोबेश यही हाल दूसरे सरकारी अस्पताल बलरामपुर चिकित्सालय का है। जबकि करीब एक सप्ताह पूर्व तक यह संख्या करीब 06 तक थी।

यह भी पढ़ें: खतरा बना अंडा: वैज्ञानिकों ने दी चेतावनी, हो सकती है बड़ी बीमारी

Dengue (फोटो- सोशल मीडिया)

अस्पताल में भर्ती नहीं हो रहा मरीज

चिकित्सकों का कहना है कि कई मरीजों की प्लेटलेट्स 20 हजार के नीचे पायी जा रही है, ऐसे में मरीजों को अस्पताल में भर्ती हो जाना चाहिए लेकिन कोरोना संक्रमण का ड़र मरीजों पर इस कदर हावी है कि वह अस्पताल में भर्ती होने से साफ इनकार कर देते है। फिलहाल, सिविल अस्पताल में 15 तथा बलरामपुर अस्पताल में करीब 20 डेंगू मरीज भर्ती है।

अधिकारियों ने किया कई क्षेत्रों का दौरा

हालांकि स्वास्थ्य विभाग डेंगू से निपटने के लिए कार्यवाही कर रहा है और लखनऊ के विभिन्न इलाकों में फागिंग की व्यवस्था के निर्देश भी दिए गए है। इन इलाकों में एंटी लार्वा के छिड़काव और फागिंग कराने के लिए नगर निगम को निर्देश दिए गए है। इसी क्रम में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर निरीक्षण किया।

यह भी पढ़ें: कौन है ये सिंगर: जिसकी तस्वीर बनी इंटरनेट सनसनी, जिसमें पहचानना भी मुश्किल

एंटी लार्वा का भी किया गया छिड़काव

इसमें कई स्थानों पर जलभराव पाया गया। जिस पर उन्होंने इन सभी स्थानों पर एंटी लार्वा छिड़काव भी कराया। इस दौरान उन्होंने 2,437 घरों व विभिन्न स्थानों पर मच्छर जनक स्थितियों का सर्वेक्षण किया तथा घर-घर जा कर निरीक्षण किया, जिसमे त्रिवेणीनगर, खदरा के शिव नगर, बड़ी पकरिया, विमल नगर, इस्माईलगंज वार्ड, शहीद भगत सिंह वार्ड, आलमबाग और एलडीए कॉलोनी के घरों में लार्वा मिले। उन्होंने 44 लोगों को लार्वा मिलने पर नोटिस दिया है।

रिपोर्ट- मनीष श्रीवास्तव

यह भी पढ़ें: IPS बनी करोड़पति: पूरी दुनिया ने देखा इस बेटी का हुनर, बन गई सबके लिए मिसाल

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें

Shreya

Shreya

Next Story