×

देवरिया उपचुनाव: शुरूआती 4 घंटे में 18 फीसदी वोटिंग, कई बूथ पर ईवीएम खराब

कोरोना के मानकों का पालन करते हुए सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक वोट डाले जा रहे हैं। देवरिया सीट पर सुबह धीमे रफ्तार से वोटिंग शुरू हुई। सुबह 9 बजे तक 6.9 प्रतिशत मतदान हुआ था।

Newstrack
Published on: 3 Nov 2020 7:08 AM GMT
देवरिया उपचुनाव: शुरूआती 4 घंटे में 18 फीसदी वोटिंग, कई बूथ पर ईवीएम खराब
X
देवरिया उपचुनाव: शुरूआती 4 घंटे में 18 फीसदी वोटिंग, कई बूथ पर ईवीएम खराब (Photo by social media)

देवरिया: भाजपा विधायक जनमेयज सिंह के निधन के बाद खाली हुई देवरिया सदर सीट पर मंगलवार को सुबह सात बजे से वोटिंग शुरू हो गई। चार घंटे की वोटिंग के बाद 18 फीसदी वोटरों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग को लेकर बेपरवाही दिखी। हालांकि वोटरों को थर्मल स्क्रीनिंग के बाद एंट्री दी जा रही है। सुबह शुरू हुई वोटिंग में कई बूथों पर ईवीएम खराब होने की शिकायतें भी मिलीं।

ये भी पढ़ें:चीन का दोगलापन: LAC पर फिर शुरू वही नौटंकी, बात के बाद करेगा वही हरकत

सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक वोट डाले जा रहे हैं

कोरोना के मानकों का पालन करते हुए सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक वोट डाले जा रहे हैं। देवरिया सीट पर सुबह धीमे रफ्तार से वोटिंग शुरू हुई। सुबह 9 बजे तक 6.9 प्रतिशत मतदान हुआ था। वहीं दिन में 11 बजे तक 18 फीसदी वोटिंग हुई थी। धूप के साथ ही वोटिंग बढ़ने की उम्मीद की जा रही है। बूथ नंबर 138 पोलिंग बूथ पर ईवीएम मशीन खराब था। लोगों ने इसकी सूचना प्रशासन को दी। करीब दो घंटे बाद दूसरा ईवीएम लगा। चुनाव के दौरान ड्यूटी पर लगे 74 स्टेटिक मजिस्ट्रेटों द्वारा लोगों को कोरोना किट दिया गया है। म

तदाताओं को सैनिटाइजर, फेस मास्क व हैण्ड ग्लब्स उपलब्ध कराया जा रहा है। हालांकि कई बूथों पर लोग बिना मास्क और सुरक्षा इंतजाम के दिख रहे थे। सुबह वोटिंग शुरू हुई तो बूथों में लंबी लाइन नहीं दिखी। विधानसभा के 14 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 3 लाख 36 हजार 565 मतदाता कर रहे हैं। उप चुनाव में कुल 2388 नए मतदाता बने हैं। जिनमें 1174 पुरुष मतदाता व 1214 महिला मतदाता हैं। जो पहली बाद अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। सुरक्षा के पुख्ता इन्तजाम किये गये हैं व हर बूथों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गयी है। 49 बूथों की वेब कास्टिंग हो रही है।

बूथों पर भाजपा और सपा के कार्यकर्ताओं में अधिक सक्रियता

चुनाव में वैसे तो 14 प्रत्याशी मैदान में हैं, लेकिन सर्वाधित चहल पहल सपा और भाजपा खेमें में देखी जा रही है। बसपा, कांग्रेस और निर्दल प्रत्याशी अजय कुमार के कार्यकर्ता भी वोट मांगते दिख रहे हैं। उपचुनाव में कुल 14 दावेदार मैदान में हैं। इसमें भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी के डॉ. सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी उर्फ गुड्डू बाबू कमल, समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी ब्रह्माशंकर त्रिपाठी साइकिल, बहुजन समाज पार्टी प्रत्याशी अभयनाथ त्रिपाठी हाथी, कांग्रेस प्रत्याशी मुकुन्द भाष्कर मणि त्रिपाठी हाथ का पंजा व निर्दल प्रत्याशी अजय प्रताप सिंह उर्फ पिंटू को बल्ला चुनाव चिन्ह आवंटित हुआ है।

ये भी पढ़ें:वंदे भारत मिशन: वुहान गई फ्लाइट में मिले इतने कोरोना मरीज, पहली बार हुआ ऐसा

इसके अलावा नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी अशोक यादव घड़ी, मनुवादी पार्टी के प्रत्याशी उमेश मणि त्रिपाठी ट्रैक्टर चलाता किसान, मौलिक अधिकार पार्टी के प्रत्याशी ऋषिकेश सिलाई मशीन, राष्ट्रीय भागीदार पार्टी के प्रत्याशी ओम प्रकाश चौरसिया गैस सिलिन्डर, भारतीय सर्वजन पार्टी के प्रत्याशी मुनीब आदमी व पाल युक्त नौका, मोटरेड पार्टी के उम्मीदवार राजू आटो रिक्शा, निर्दल अतिउल्लाह क्रेन, राजन यादव उर्फ अर्थी बाबा गुब्बारा व सुधाकर एयर कंडीशनर चुनाव चिन्ह के साथ मैदान में हैं।

पूर्णिमा श्रीवास्तव

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story