×

चीन का दोगलापन: LAC पर फिर शुरू वही नौटंकी, बात के बाद करेगा वही हरकत

भारत और चीन के बीच आए दिन सीमा विवाद बढ़ता ही जा रहा है, जिसे सुलझाने के लिए दोनों देशों के मध्य बातचीत लगातार जारी है। इस दौरान भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केन्द्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने खुद एलएसी (LAC) पर जाकर वहां का जायजा लिया।

Newstrack
Published on: 3 Nov 2020 6:52 AM GMT
चीन का दोगलापन: LAC पर फिर शुरू वही नौटंकी, बात के बाद करेगा वही हरकत
X
चीन का दोगलापन: LAC पर फिर शुरू वही नौटंकी, बात के बाद करेगा वही हरकत

नई दिल्ली: भारत और चीन के बीच आए दिन सीमा विवाद बढ़ता ही जा रहा है, जिसे सुलझाने के लिए दोनों देशों के मध्य बातचीत लगातार जारी है। इस दौरान भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केन्द्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने खुद एलएसी (LAC) पर जाकर वहां का जायजा लिया। सीमा विवाद को सुलझाने के लिए अब तक दोनों देशों के मध्य सात बार वार्तालाप हो चुकी है, तो वहीं सूत्रों के मुताबिक, एक बार फिर से भारत-चीन के बीच लद्दाख की पूर्वी सीमा विवाद को सुलझाने के लिए बैठक हो सकती है। इस बार की बैठक में भारत की ओर से लेफ्टिनेंट जनरल पी.जी.के मेनन प्रतिनिधित्व करेंगे और उनके साथ विदेश मंत्रालय के संयुक्त सचिव नवीन श्रीवास्तव भी शामिल रहेंगे।

INDO-CHINA

ये भी पढ़ें…ट्रंप या बिडेन: अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव आज, पूरी दुनिया की टिकीं निगाहें

क्या होगा मुलाकात का मुद्दा,

सूत्रों के हवाले से खबर है कि यह बैठक पैंगोंग त्सो के उत्तरी और दक्षिणी हिस्से से जुड़े मुद्दों पर हो सकती है। बता दें कि चीनी सेनाओं ने मई से ही अपनी छोटी-छोटी सैन्य टुकड़ियों के साथ गैर-कानूनी तरीके से सीमा पर कब्जा कर रखा है, जिसे हटाने के लिए भारत बातचीत के तौर तरीके अपना रहा है। वहीं सूत्रों के मुताबिक, अगले हफ्ते पैंगोंग त्सो के उत्तरी और दक्षिणी किनारों पर दोनों छोर से चीनी सैनिकों को पीछे हटने के लिए भारत-चीन के मध्य आठवीं बार मुलाकात हो सकती है। पैंगोंग त्सो के उत्तरी और दक्षिणी भाग भारत के हिस्से में आता है, जिसे चीनी सैनिकों ने कब्जा कर रखा है।

indo-china meeting room

ये भी पढ़ें…चीन की खतरनाक मिसाइल: खतरे में ये बड़े देश, मचा सकती है तबाही

सात बार की मुलाकात के बाद क्या है चीम का हाल

चीन की नापाक हरकतों को सुलझाने के लिए भारत बातचीत का तरीका अपना रहा है। मगर ड्रैगन अपने दोगलेपन से बाज नहीं आ रहा है। चीन हर बार भारत को युद्ध के लिए उकसाने की कोशिश कर रहा है। वहीं पिछले छह महीने से भारत की सीमा पर चीन कब्जा कर के बैठा हुआ है। चीन को पीछे हटने के लिए भारत ने चीन के साथ सात बार बैठक कर चुका है। इन सात बार की बैठक के बाद भी कोई सफलता हाथ नहीं आई। लगातार भारत-चीन की बैठक के बाद भी चीनी सैनिक पीछे हटने को तैयार नहीं को रहे है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि चीन भारत को युद्ध करने के लिए उकसाने की कोशिश कर रहा है।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें

Newstrack

Newstrack

Next Story