×

डीएम ने उठाया डंडाः लोगों को बचाने के लिए नियम तोड़ने वालों पर हुए सख्त

जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी के साथ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने लॉकडाउन के तीसरे दिन नगर क्षेत्र का पैदल मार्च किया। इस दौरान सङक पर बिना कारण निकलने वालों के साथ कङाई से पेश आय़े।

Newstrack
Published on: 9 July 2020 6:14 AM GMT
डीएम ने उठाया डंडाः लोगों को बचाने के लिए नियम तोड़ने वालों पर हुए सख्त
X

मऊ: जिले के शहरी क्षेत्र में कोरोना वायरस के बढते प्रकोप को देखते हुए 20 जुलाई तक लॉकडाउन लगाया गया है। इसके बाद भी लॉकडाउन के नियम को तोङ लोग सङकों पर निकल जा रहे है। ऐसे लोगों पर सख्ती से पेश आते हुए लाकडाउन के तीसरे दिन बुधवार को जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी ने डन्डा उठा लिया। साथ ही नियम तोङ कर बिना मतलब ही सङक पर उतरने वालों के साथ कङाई से पेश आये।

लीक हुई वन प्लस नोर्ड मोबाइल की खास बातें, जानें कैसा है कैमरा

नगर क्षेत्र का पैदल मार्च किया

जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी के साथ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने लॉकडाउन के तीसरे दिन नगर क्षेत्र का पैदल मार्च किया। इस दौरान सङक पर बिना कारण निकलने वालों के साथ कङाई से पेश आय़े। जिलाधिकारी ने हाथ में डन्डा ले कर लाकडाउन के नियम को तोङने वालों को कङाई से पाठ पढाया। इसके अलावा शहरी क्षेत्र में लॉकडाउन के नियम को तोङने वालों के खिलाफ सख्त कार्य़वाही करने का आदेश जारी किया। पैदल मार्च के दौरान शहर वासियों को बताया गया कि सिर्फ किराने और मेडिक्ल स्टोर को खोले जाने की अनुमति है।

विकास दुबे के खास ये पांच, पुलिस ने किया ढेर, कानपुर शूटआउट में थे शामिल

संस्थान 20 जुलाई तक नही खोला जाना

इसके अलावा किसी भी प्रकार दुकान और संस्थान 20 जुलाई तक नही खोला जाना है। इसके अलावा बिना कारण सङक पर निकलने वालों के खिलाफ प्रशासन सख्ती से पेश आयेगा। इस दौरान जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि 15 दिनों के लाकडाउन में शहर वासियों को किसी भी प्रकार का छूट नही दिया जायेगा। कोरोना वायरस के चैन को तोङने के लिए सभी नियमों को सख्ती से पालन कराया जायेगा। जिस प्रकार प्रशासन सेक्टर वाईज काम कर रहा है। उसी प्रकार नगर पालिका के अधिकारियों को भी मुहल्लों में सेक्टर वाइज काम करने का निर्देश दिया गया है। चयनिय किराना और मेडिक्ल स्टोर खोले जायेगे। इसके अलावा मुहल्लों में ठेेले के द्वारा सब्जी और फल बेची जायेगी। नियम तोङने वालों के साथ प्रशासन सख्ती से पेश आय़ेगे।

रिपोर्टर- आसिफ रिज़वी, मऊ

लीक हुई वन प्लस नोर्ड मोबाइल की खास बातें, जानें कैसा है कैमरा

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story