×

विकास दुबे के खास ये पांच, पुलिस ने किया ढेर, कानपुर शूटआउट में थे शामिल

कानपुर एनकाउंटर के बाद से ही पुलिस आठ पुलिसकर्मियों की हत्या में शामिल विकास दुबे के उसके गैंग के लोगों पर भी पैनी नजर बनाए हुए है।

Shreya
Published on: 9 July 2020 5:48 AM GMT
विकास दुबे के खास ये पांच, पुलिस ने किया ढेर, कानपुर शूटआउट में थे शामिल
X

कानपुर: कानपुर एनकाउंटर के बाद से ही पुलिस आठ पुलिसकर्मियों की हत्या में शामिल विकास दुबे के उसके गैंग के लोगों पर भी पैनी नजर बनाए हुए है। पुलिस टीम ने अब तक विकास के गैंग के पांच बदमाशों को भी ढेर कर दिया है। इन सभी को मुठभेड़ में ढेर किया गया है। बताया जा रहा है कि ये सभी आरोपी कानपुर शूटआउट में शामिल थे।

विकास दुबे उज्जैन से हुआ गिरफ्तार

वहीं आपको ये भी बता दें कि आज पुलिसकर्मियों की हत्या का मुख्य आरोपी विकास दुबे पुलिस की पकड़ में आ चुका है। उसने मध्य प्रदेश के उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में खुद को सरेंडर किया है। अब वो मध्य प्रदेश की हिरासत में है।

यह भी पढ़ें: मैं हूं विकास दुबे कानपुर वाला, Video में देखें कैसे चिल्ला रहा ये माफिया

इन पांच बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ में किया ढेर

वहीं अगर बात करें विकास दुबे के गैंग की तो इसमें से पांच बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ों में मार गिराया है। इनमें विकास दुबे के बेहद करीबी और राइट हैंड भी शामिल है। तो चलिए जानते हैं कि अब तक विकास दुबे के किन साथियों को पुलिस ने ढेर किया है।

यह भी पढ़ें: विकास से थानेदार ने कही थी ये बात, काल रिकार्डिंग से बड़ा खुलासा

कानपुर हाईवे पर मारा गया प्रभात

विकास दुबे के साथ प्रभात मिश्रा को पुलिस ने कानपुर हाइवे पर मुठभेड़ में मार गिराया है। बता दें कि यूपी एसटीएफ उसे फरीदाबाद से गिरफ्तार करने के बाद रिमांड पर कानपुर ला रही थी। इस दौरान पनकी थाना क्षेत्र में पुलिस की गाड़ी ख़राब हो गई। प्रभात ने मौके का फायदा उठा कर भागने की नियत से एसटीएफ के एक दारोगा की पिस्टल छीन ली। पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो उसने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में प्रभात मिश्रा मारा गया।

यह भी पढ़ें: योगी-शिवराज बने वजह: विकास को ऐसे धर-दबोचा पुलिस ने, चिल्लाता रहा माफिया

हमीरपुर में हुआ अमर दुबे का अंत

विकास दुबे का राइट हैंड कहे जाने वाला अमर दुबे को भी पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया है। उस हमीरपुर के मौदहा कोतवाली इलाके में ढेर किया गया। वह हमीरपुर में अपने रिश्तेदार के घर पर छिपने आया था। इसी दौरान पुलिस ने उसे घेर लिया और उसे सरेंडर करने के लिए कहा। हालांकि अमर इसके लिए नहीं माना और अमर ने इस दौरान पुलिस पर फायरिंग कर दी, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में वह मारा गया।

विकास का खास अतुल दुबे को किया गया ढेर

वहीं पुलिस ने विकास दुबे के एक अन्य खास आदमी अतुल दुबे को भी मुठभेड़ में ढेर कर दिया। अतुल दुबे विकास दुबे का चचेरा भाई था और वह बिकरू गांव में ही रहता था। कहा जा रहा है कि कानपुर शूटआउट में अतुल दुबे के बेटे के भी शामिल थे।

यह भी पढ़ें: चीन के साथ विवाद पर अमेरिका खुलकर भारत के साथ, दुनिया के सभी देशों से कही ये बात

इटावा में बउवन दुबे हुआ ढेर

हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे के गैंग के एक और बदमाश रणवीर उर्फ बउअन दुबे को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया। देर रात थाना सिविल लाइन क्षेत्र से स्विफ्ट डिजायर गाड़ी लूटकर भाग रहे बउअन दुबे को पुलिस और स्वाट टीम ने मार गिराया।

विकास दुबे का मामा प्रेम प्रकाश मुठभेड़ में ढेर

पुलिस ने कानपुर में एक मुठभेड़ में विकास दुबे के मामा प्रेम प्रकाश को भी मार गिराया था। तीन जुलाई की सुबह प्रेम प्रकाश को पुलिस ने ढेर कर दिया और उसके बाद उनका अंतिम संस्कार कराया था। पुलिस के मुताबिक, प्रेम प्रकाश विकास के साथ पुलिसकर्मियों की हत्या में शामिल था। हालांकि प्रेम प्रकाश के परिजनों का कहना है कि वह बेकसूर थे।

यह भी पढ़ें: विकास की वापसी: 5 पुलिस टीमें उज्जैन रवाना, आज शाम तक आएगा लखनऊ

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story