×

विकास की वापसी: पुलिस की 5 टीमें उज्जैन रवाना, आज शाम तक आएगा लखनऊ

यूपी पुलिस विकास को लखनऊ लाने की तैयारी में हैं। दोनों राज्यों के पुलिस विभाग के आलाअफसरों के बीच विकास को लेकर बातचीत हुई।

Shivani
Published on: 9 July 2020 5:39 AM GMT
विकास की वापसी: पुलिस की 5 टीमें उज्जैन रवाना, आज शाम तक आएगा लखनऊ
X

भोपाल: आखिरकार 7 दिनों के बाद यूपी के आठ पुलिसकर्मियों का हत्यारा विकास दुबे गिरफ्तार हो गया। आज उज्जैन के महाकाल मंदिर से विकास की गिरफ्तारी हुई। वहीं अब इतने दिनों से उसकी तलाश में लगी यूपी पुलिस विकास को वापस लाने की तैयारी ने है। जानकारी के मुताबिक, मध्य प्रदेश पुलिस और यूपी पुलिस के आलाधिकारियों के बीच विकास दुबे को लखनऊ लाये जाने को लेकर बैठक हुई। सूत्रों के मुताबिक आज शाम ही पुलिस उसे लखनऊ लेकर पहुंच सकती है।

लखनऊ से 5 टीमें उज्जैन रवाना

गैंगेस्टर विकास दुबे की गिरफ्तारी के बाद यूपी पुलिस ने राहत की सांस ली। यूपी पुलिस विकास को लखनऊ लाने की तैयारी में हैं। दोनों राज्यों के पुलिस विभाग के आलाअफसरों के बीच विकास को लेकर बातचीत हुई। जिसमें यूपी पुलिस ने विकास को जल्द से जल्द यूपी लाने की इच्छा जाहिर की। एमपी पुलिस भी विकास को सुपुर्द करने के लिए तैयार हो गयी।

आज शाम तक लखनऊ वापस आ सकता है विकास

जानकारी के मुताबिक, लखनऊ से पांच टीमें उज्जैन के लिए रवाना हो गयी हैं। ये पुलिस टीम विकास को आज ही लखनऊ लगाएंगी। माना जा रहा है कि विकास शाम तक पहुंच सकता है।

ये भी पढ़ेंः ‘विकास दुबे हूँ मैं’: चिल्लाकर बताई खुद की पहचान, प्लान बनाकर कराई गिरफ्तारी

विकास दुबे ने प्लान के तहत खुद करवाई अपनी शिनाख्त

बता दें कि आज अचानक विकास दुबे को उज्जैन के महाकाल मंदिर की सिक्योरिटी ने गिरफ्तार कर लिया। दरअसल, अपनी गिऱफ्तारी विकास ने खुद कराई। योजना के तहत विकास ने मंदिर में जाकर पर्ची कटवाई और दर्शन किये। कोई उसे पहचानता भी नहीं, पर उसने खुद मंदिर में चिल्ला चिल्ला कर बताया की वह विकास दुबे है।

[video width="640" height="352" mp4="https://newstrack.com/wp-content/uploads/2020/07/WhatsApp-Video-2020-07-09-at-9.55.37-AM.mp4"][/video]

ये भी पढ़ेंः विकास दुबे के गुर्गे खत्म: मिल रही हर एक को मौत, पुलिस एनकाउंटर में बउआ ढेर

चिल्लाकर कहा- मैं हूँ विकास दुबे, करो गिरफ्तार

सूत्रों के मुताबिक, मंदिर के पुजारी ने इस बात की पुष्टि की, कि विकास दुबे मंदिर परिसर में चिल्लाकर कहा रहा था, 'मैं विकास दुबे हूँ।'

पुजारी ने बताया कि उज्जैन-महाकाल मंदिर परिसर में पहुंचे एक व्यक्ति ने खुद को विकास दुबे बताया। जोर जोर से चिल्लाकर खुद को विकास दुबे बताते हुए बोला,'मुझे गिरफ्तार करो, मैं विकास दुबे हूँ।'

[video width="640" height="352" mp4="https://newstrack.com/wp-content/uploads/2020/07/WhatsApp-Video-2020-07-09-at-9.55.35-AM.mp4"][/video]

उसकी पहचान जानने के बाद मंदिर सुरक्षा एजेंसी अलर्ट हुई और पुलिस को सूचना दी। सुरक्षागार्डों नें विकास को स्थानीय पुलिस को सौंप दिया।महाकाल थाना पुलिस उसे गाड़ी मे बैठाकर कंट्रोल रूम लेकर पहुंची।

ये भी पढ़ेंः गिरफ्तारी के बाद एनकाउंटर, पुलिस कस्टडी में विकास दुबे का साथी प्रभात ढेर

हालाँकि एमपी पुलिस इस कामयाबी के तौर पर देख रही है और कहा जा रहा है कि विकास दुबे को लेकर वे अलर्ट पर थे लेकिन जिस तरीके से शातिर अपराधी ने खुद को सरेंडर किया वह पूरी तरीके से सोची समझी साजिश थी।

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shivani

Shivani

Next Story