×

'विकास दुबे हूँ मैं': चिल्लाकर बताई खुद की पहचान, प्लान बनाकर कराई गिरफ्तारी

आज अचानक विकास दुबे को उज्जैन के महाकाल मंदिर की सिक्योरिटी ने गिरफ्तार कर लिया। दरअसल, अपनी गिऱफ्तारी विकास ने खुद कराई।

Shivani
Published on: 9 July 2020 5:11 AM GMT
विकास दुबे हूँ मैं: चिल्लाकर बताई खुद की पहचान, प्लान बनाकर कराई गिरफ्तारी
X

भोपाल: मध्य प्रदेश के उज्जैन से यूपी के गैंगेस्टर विकास दुबे की गिरफ्तारी कर ली गयी। विकास दुबे को उज्जैन के महाकाल मंदिर से पकड़ा गया। इसे लेकर मध्य प्रदेश के गृहमंत्री का बयान आया कि गैंगेस्टर की गिरफ्तारी को लेकर मध्यप्रदेश पुलिस अलर्ट पर थी और ये एमपी पुलिस की बड़ी कामयाबी है लेकिन जानकारी के मुताबिक, विकास दुबे ने प्लान के तहत खुद की गिरफ्तारी करवाई।

विकास दुबे ने प्लान के तहत खुद करवाई अपनी शिनाख्त

उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के चौबेपुर थाना क्षेत्र में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के बाद से फरार अपराधी विकास दुबे की 7 दिनों से पुलिस तलाश में थी। उसके गांव से लेकर कानपुर का चप्पा चप्पा, यूपी के सभी जिले और दिल्ली हरियाणा तक पुलिस अलर्ट पर थी और ताबड़तोड़ छापेमारी व पूछताछ की जा रही थी लेकिन विकास दुबे उनके हाथ नहीं आया।

[video width="640" height="352" mp4="https://newstrack.com/wp-content/uploads/2020/07/WhatsApp-Video-2020-07-09-at-9.55.37-AM.mp4"][/video]

मंदिर में जाकर पर्ची कटवाई, दर्शन किए

आज अचानक विकास दुबे को उज्जैन के महाकाल मंदिर की सिक्योरिटी ने गिरफ्तार कर लिया। दरअसल, अपनी गिऱफ्तारी विकास ने खुद कराई। योजना के तहत विकास ने मंदिर में जाकर पर्ची कटवाई और दर्शन किये। कोई उसे पहचानता भी नहीं, पर उसने खुद मंदिर में चिल्ला चिल्ला कर बताया की वह विकास दुबे है।

ये भी पढ़ेंः विकास दुबे के गुर्गे खत्म: मिल रही हर एक को मौत, पुलिस एनकाउंटर में बउआ ढेर

चिल्लाकर कहा- मैं हूँ विकास दुबे, करो गिरफ्तार

सूत्रों के मुताबिक, मंदिर के पुजारी ने इस बात की पुष्टि की, कि विकास दुबे मंदिर परिसर में चिल्लाकर कहा रहा था, 'मैं विकास दुबे हूँ।'

पुजारी ने बताया कि उज्जैन-महाकाल मंदिर परिसर में पहुंचे एक व्यक्ति ने खुद को विकास दुबे बताया। जोर जोर से चिल्लाकर खुद को विकास दुबे बताते हुए बोला,'मुझे गिरफ्तार करो, मैं विकास दुबे हूँ।'

[video width="640" height="352" mp4="https://newstrack.com/wp-content/uploads/2020/07/WhatsApp-Video-2020-07-09-at-9.55.36-AM.mp4"][/video]

सुरक्षागार्डों नें विकास को स्थानीय पुलिस को सौंपा

उसकी पहचान जानने के बाद मंदिर सुरक्षा एजेंसी अलर्ट हुई और पुलिस को सूचना दी। सुरक्षागार्डों नें विकास को स्थानीय पुलिस को सौंप दिया।महाकाल थाना पुलिस उसे गाड़ी मे बैठाकर कंट्रोल रूम लेकर पहुंची।

ये भी पढ़ेंः गिरफ्तारी के बाद एनकाउंटर, पुलिस कस्टडी में विकास दुबे का साथी प्रभात ढेर

हालाँकि एमपी पुलिस इस कामयाबी के तौर पर देख रही है और कहा जा रहा है कि विकास दुबे को लेकर वे अलर्ट पर थे लेकिन जिस तरीके से शातिर अपराधी ने खुद को सरेंडर किया वह पूरी तरीके से सोची समझी साजिश थी।

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shivani

Shivani

Next Story