×

योगी-शिवराज बने वजह: विकास को ऐसे धर-दबोचा पुलिस ने, चिल्लाता रहा माफिया

मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश सरकार को बड़ी कामयाबी मिली है। कानपुर में 8 पुलिसवालों की हत्या का आरोपी माफिया विकास दुबे अब पुलिस की गिरफ्त में आ गया है।

Newstrack
Published on: 9 July 2020 5:27 AM GMT
योगी-शिवराज बने वजह: विकास को ऐसे धर-दबोचा पुलिस ने, चिल्लाता रहा माफिया
X

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश सरकार को बड़ी कामयाबी मिली है। कानपुर में 8 पुलिसवालों की हत्या का आरोपी माफिया विकास दुबे अब पुलिस की गिरफ्त में आ गया है। गैंगेस्टर विकास दुबे को उज्जैन से पकड़ा गया है। इस बात की पुष्टि उज्जैन के जिलाधिकारी और मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने की है। साथ ही ये भी बताया जा रहा है कि उज्जैन महाकाल मंदिर में विकास दर्शन करने पहुंचा था।

ये भी पढ़ें.... मैं हूं विकास दुबे कानपुर वाला, Video में देखें कैसे चिल्ला रहा ये माफिया

मंदिर परिसर के सुरक्षागार्डों ने धर-दबोचा

आपको बता दें कि माफिया विकास दुबे को मंदिर से मंदिर परिसर के सुरक्षागार्डों ने धर-दबोचा है। इस खबर के सामने आने के बाद पुलिस अधीक्षक मनोज सिंह खुद महाकाल मंदिर पहुंचे और विकास को पुलिस की गाड़ी में लेकर चले गए।

इसके साथ ही बता दे, सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, विकास ने मंदिर में पुजारी को बताया और चिल्लाकर कहा मैं हूँ विकास दुबे !

महाकाल को जाना ही नहीं

इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी डीजीपी ने सीएम शिवराज सिंह चौहान को दी है। इस मामले पर शिवराज सिंह चौहान ने यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ से बात भी की है। पुलिस की गिरफ्तारी के बाद अब विकास दुबे को किसी अज्ञात स्थान पर ले जाया गया है। जिसकी सूचना गुप्त रखी गई है।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है- कि जिनको लगता है कि महाकाल की शरण में जाने से उनके पाप धूल जाएंगे उन्होंने महाकाल को जाना ही नहीं। हमारी सरकार किसी भी अपराधी को बख़्शने वाली नहीं है।

ये भी पढ़ें....कानपुर हत्याकांड का मुख्य आरोपी विकास दुबे उज्जैन से गिरफ्तार

जांच-पड़ताल में तेजी से समेटा

जानकारी देते हुए आपको बता दें कि पिछले हफ्ते भर से यूपी पुलिस को माफिया विकास दुबे की तलाश थी। जिसकी वजह से पुलिस ने ताबड़तोड़ एक्शन लिए थे। पुलिस ने विकास के करीबियों, रिश्तेदारों और पड़ोसियों को अपनी जांच-पड़ताल में तेजी से समेटा था।

ये भी पढ़ें....‘विकास दुबे हूँ मैं’: चिल्लाकर बताई खुद की पहचान, प्लान बनाकर कराई गिरफ्तारी

ये भी पढ़ें....वर्दी वाले अपराधीः तलाश का फरमान जारी, बदमाशों से सांठगांठ पर होगा ये हश्र

Newstrack

Newstrack

Next Story