×

मैं हूं विकास दुबे कानपुर वाला, Video में देखें कैसे चिल्ला रहा ये माफिया

कानपुर मुठभेड़ में 8 पुलिसकर्मियों की हत्या को अंजाम देने वाला मोस्ट वांटेड व पांच लाख के ईनामी विकास दुबे ने आज उज्जैन के महाकाल मंदिर में सरेंडर कर दिया है।

Newstrack
Published on: 9 July 2020 5:11 AM GMT
मैं हूं विकास दुबे कानपुर वाला, Video में देखें कैसे चिल्ला रहा ये माफिया
X

लखनऊ: कानपुर मुठभेड़ में 8 पुलिसकर्मियों की हत्या को अंजाम देने वाला मोस्ट वांटेड व पांच लाख के ईनामी विकास दुबे ने आज उज्जैन के महाकाल मंदिर में सरेंडर कर दिया है।

महाकाल मंदिर के पुजारी की सूचना पर उज्जैन के थाना महाकाल पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। जल्द ही यूपी पुलिस और एसटीएफ की टीम विकास दुबे को अपनी हिरासत में लेने के लिए उज्जैन पहुंचेगी।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक विकास दुबे फरीदाबाद से उज्जैन महाकाल के दर्शन के लिए पहुंचा था। महाकाल पहुंच कर विकास दुबे सबसे पहले महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुआ और फिर महाकाल के दर्शन के बाद उसने मंदिर के पुजारी को अपना परिचय देते हुए सरेंडर करने की पेशकश की।

इसी दौरान विकास दुबे ने कई मीडिया वालों को भी फोन करके अपने सरेंडर के संबंध में जानकारी दी। फिलहाल वह उज्जैन पुलिस की हिरासत में है।

[video width="640" height="352" mp4="https://newstrack.com/wp-content/uploads/2020/07/WhatsApp-Video-2020-07-08-at-21.25.23.mp4"][/video]

यह भी पढ़ें...अभी-अभी विकास दुबे हुआ गिरफ्तार, महाकाल के दर्शन के लिए पहुंचा था उज्जैन

इधर, यूपी पुलिस को यह सूचना मिलते ही यूपी पुलिस और एसटीएफ की टीम उज्जैन के लिए रवाना हो गई है। यूपी पुलिस विकास को अपनी हिरासत में लेकर उसे यूपी लायेगी और अदालत में पेश कर ट्रांजिट रिमांड पर लेने की कोशिश करेगी।

यह भी पढ़ें...गिरफ्तारी के बाद एनकाउंटर, पुलिस कस्टडी में विकास दुबे का साथी प्रभात ढेर

इसके अलावा पुलिस अब विकास के उस नेटवर्क को भी तलाशेगी जिसने उसे इतने दिन तक फरारी काटने में मदद की। पुलिस की तलाश में यह भी है कि वह फरीदाबाद से उज्जैन कैसे पहुंचा और किसने उसकी मदद की।

[video width="640" height="352" mp4="https://newstrack.com/wp-content/uploads/2020/07/WhatsApp-Video-2020-07-09-at-9.55.36-AM.mp4"][/video]

यह भी पढ़ें...वर्दी वाले अपराधीः तलाश का फरमान जारी, बदमाशों से सांठगांठ पर होगा ये हश्र

8 पुलिसकर्मियों की हत्या के बाद से फरार था दुबे

बता दें कि बीती 02 जुलाई को कानपुर के बकेरू गांव में पुलिस के साथ मुठभेड़ में 8 पुलिसकर्मियों की हत्या करने के बाद से फरार था। विकास दुबे का मामला यूपी एसटीएफ को सौंपा गया था और यूपी पुलिस और एसटीएफ लगातार विकास की तलाश में छापेमारी कर रही थी।

[video width="640" height="352" mp4="https://newstrack.com/wp-content/uploads/2020/07/WhatsApp-Video-2020-07-09-at-9.55.35-AM.mp4"][/video]

इस दौरान विकास के तीन साथी अमर दुबे, प्रभात मिश्रा और बउवा दुबे पुलिस एनकाउंटर में मारे गए। जिनमे से प्रभात मिश्रा और बउवा दुबे को पुलिस ने आज ही सुबह एनकाउंटर में मार गिराया हैै। इस मामले की जांच में विकास दुबे के साथ कई पुलिस वालो और नेताओं के गठजोड़ का मामला भी सामने आया था।

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story