×

ट्रंप के ताज दर्शन पर संकट! क्या अधूरा रहेगा पत्नी मेलानिया के साथ दीदार-ए ताज

देश के सर्वोच्च न्यायालय की सुरक्षा के नजरिए से ताजमहल के दीदार के लिए तय की गई गाइडलाइन के कारण राष्ट्रपति ट्रम्प के ताजमहल दर्शन का ट्रम्प दम्पति का सपना अधूरा भी रह सकता है। हालांकि इस संबंध में अभी कोई आधिकारिक निर्णय नहीं लिया गया है।

Shivakant Shukla
Published on: 20 Feb 2020 8:53 AM GMT
ट्रंप के ताज दर्शन पर संकट! क्या अधूरा रहेगा पत्नी मेलानिया के साथ दीदार-ए ताज
X

लखनऊ: विश्व की अदभुत इमारतों में शामिल ताजमहल को देखने का अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप का ख्वाब पूरा होने में रोड़े आते दिख रहे है। देश के सर्वोच्च न्यायालय की सुरक्षा के नजरिए से ताजमहल के दीदार के लिए तय की गई गाइडलाइन के कारण राष्ट्रपति ट्रम्प के ताजमहल दर्शन का ट्रम्प दम्पति का सपना अधूरा भी रह सकता है। हालांकि इस संबंध में अभी कोई आधिकारिक निर्णय नहीं लिया गया है।

आगरा जिला प्रशासन ने एक बैटरी संचालित बस की व्यवस्था की है

ताजमहल की सुरक्षा के नजरिए से सर्वोच्च न्याायाल की गाइडलाइन के मुताबिक इस ऐतिहासिक इमारत के 500 मीटर के दायरे में ईंधन से चलने वाली गाड़िया प्रतिबंधित है और वहां केवल बैटरी संचालित वाहन ही जा सकते हैं। जबकि राष्ट्रपति ट्रम्प अपनी विदेश यात्राओं में अपनी अतिसुरक्षित गाड़ी से ही चलते है। हालांकि आगरा जिला प्रशासन ने एक बैटरी संचालित बस की व्यवस्था की है। अब देखना यह है कि राष्ट्रपति ट्रम्प के लिए सर्वोच्च न्यायालय अपने नियम में कोई ढ़ील देता है या राष्ट्रपति ट्रम्प की सुरक्षा देखने वाली यूएस सीक्रेट सर्विस इस बेजोड़ इमारत के दर्शन के लिए राष्ट्रपति ट्रम्प की गाड़ी बदलते है।

ये भी पढ़ें—फिर टलेगी निर्भया के दोषियों की फांसी! वकील ने खेला ये नया पैंतरा

Trump File Pic

इसके साथ ही ट्रम्प कई विशेष सुरक्षा उपकरणों से लैस जिस विशेष वाहन बीस्ट से चलते है, उसका वजन 6.4 टन है। आगरा एयरपोर्ट से ताजमहल जाने के लिए एक रेलवे ओवरब्रिज भी पड़ता है, जिसे भारी वाहनों के लिए बंद किया जा चुका है। ऐसे में राष्ट्रपति ट्रम्प का वजनी वाहन और उनके काफिले की अन्य गाड़ियों का वजन यह पुल उठा पायेगा या नहीं, इसमे भी संशय है।

25 फरवरी को उनके आगरा आने की संभावना है

राष्ट्रपति ट्रंप के दौरे को लेकर अभी एक निश्चित कार्यक्रम नहीं बना है। अमरीकी राष्ट्रपति आगामी 24 फरवरी को अहमदाबाद में रहेंगे और 24 फरवरी की शाम या 25 फरवरी को उनके आगरा आने की संभावना है। एक अमेरिकी टीम सुरक्षा व्यवस्था और दूसरी चीजों पर चर्चा करने के लिए आगरा आ रही है। ट्रम्प की बेटी इवांका ट्रम्प भी ताजमहल दौरे के दौरान उनके साथ रहने की संभावना हैं।

ये भी पढ़ें—नमस्ते ट्रंप: ऐसे होगा अमेरिकी राष्ट्रपति का भव्य स्वागत, जारी हुआ वीडियो

Trump File Pic

इस हाई प्रोफाइल दौरे से जुड़ी व्यवस्था देखने के लिए यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं नजर रखे है और दो दिन पूर्व ही उन्होंने आगरा पहुंच कर तैयारियों का जायजा भी लिया और अधिकारियों को राष्ट्रपति ट्रम्प के इस दौरे को एक भव्य उत्सव में बनाने का निर्देश दिया है। इसके तहत अमेरिकी राष्ट्रपति और उनकी पत्नी के स्वागत में आगरा एयरपोर्ट से लेकर ताजमहल तक सड़क के दोनों ओर सैंकड़ों स्कूली छात्रों और लोगों के खड़े रहेंगे।

इससे पहले वर्ष 2015 में तत्कालीन अमरीकी राष्ट्रपति बराक ओबामा भी अपने भारत दौरे के दौरान ताजमहल आने वाले थे लेकिन अंतिम समय में सउदी अरब के किंग अब्दुल्लाह के निधन होने के कारण वह सउदी अरब चले गए थे। जबकि ताजमहल का दीदार करने वाले आखिरी अमरीकी राष्ट्रपति बिल क्ल्ंिाटन थे, जो करीब दो दशक पहले आगरा गए थे।

Shivakant Shukla

Shivakant Shukla

Next Story