×

इंसानियत के मसीहा डॉक्टर इंद्रेश कुमार, अयोध्या में मनाया गया धूमधाम से जन्मदिन

डॉक्टर अनिल कुमार सिंह अवधप्रांत प्रभारी मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने बताया कि डॉक्टर साहेब विश्व शांति के पुजारी हैं। आपको अंतरराष्ट्रीय विश्व शांति का पुरस्कार से भी नवाजा जा चुका है।

suman
Published on: 18 Feb 2021 2:38 PM GMT
इंसानियत के मसीहा डॉक्टर इंद्रेश कुमार, अयोध्या में मनाया गया धूमधाम से जन्मदिन
X
अयोध्या में विश्व शांति एवं इंसानियत के मसीहा हैं डॉक्टर इंद्रेश कुमार

अयोध्या: बड़ी शिद्दत से डॉक्टर इंद्रेश कुमार का बहत्तर वां जन्म दिवस मनाया गया।अयोध्या हिंदू मुस्लिम एकता और राष्ट्र के गौरव अस्मिता और अखंडता के लिए अपना सर्वस्व निच्छावर कर रहे बाल्यावस्था से ऐसी अलख जगाई की पढ़ाई के उपरांत ही मां बाप का आशीर्वाद लेकर के राष्ट्रीय कार्यों में देश के कोने कोने में राष्ट्रीय एकता के नेता भाईचारे का जोश भरने का काम कर रहे व जम्मू कश्मीर जैसे क्षेत्र में 15 वर्ष बिताने के बाद विभिन्न राज्यों का निर्माण करने के उपरांत इंद्रेश कुमार राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सदस्य है।

50 से अधिक संगठनों का संरक्षकत्व

जिनके मार्गदर्शन में 50 से अधिक संगठनों का संरक्षकत्व हो रहा है। चाहे मुस्लिम राष्ट्रीय मंच हो या भारत तिब्बत सहयोग मंच सिंधु सेवा समिति,जय भारत धर्म संस्कृत संगम जैसे बड़े-बड़े राशि संगठनों को देश व दुनिया के सामने लाया। जन्म दिवस के पावन अवसर पर जहां संपूर्ण भारतवर्ष नहीं विश्व में आपकी प्रतिभा का लोहा इस बात से माना गया है कि आप पर कट्टरपंथियो की नजर बराबर बनी रहती है बजाय अपने प्राण की चिंता किए राष्ट्र प्रेम के मुहिम मे जुटे हैं।

राम की पावन जन्मभूमि

अयोध्या राम की पावन जन्मभूमि मे आपका पदार्पण खासा महत्व रखता है, इसलिए इस भूमि से आपके संगठन ने आपके जन्मदिन पर आपके लंबी उम्र की याचना सभी धर्मों के स्थल पर की गई। तथा बजरंगबली के दरबार व कनकभवन सरकार मे भी उनके नाम पर मत्था टेका गया।कबीर मठ में मंच के महानगर प्रभारी शीलदास के संरक्षणत्व में भी दुआ की गई।

यह पढ़ें...बीच सड़क पर आपस में भिड़े दो कंगारू, देखिए इस वीडियो में आगे क्या हुआ

अंतरराष्ट्रीय विश्व शांति का पुरस्कार से भी नवाजा

डॉक्टर अनिल कुमार सिंह अवधप्रांत प्रभारी मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने बताया कि डॉक्टर साहेब विश्व शांति के पुजारी हैं। आपको अंतरराष्ट्रीय विश्व शांति का पुरस्कार से भी नवाजा जा चुका है।और हिंदू मुस्लिम एकता के लिए निरंतर प्रवास पर रहने वाले अपने आप में एक उदाहरण हैं। बहत्तरवां जन्मदिन के इस अवसर पर आपके चाहनेवाले सभी धर्मों के लोगों ने आपके लंबी उम्र व स्वस्थ जीवन की कामना की ।और ईश्वर अल्लाह पर अपना अलग ही अलख जगानेवाले महात्मा कबीर जी के शब्दों मे "भाई रे दुई जगदीश कहां से आया, कहु कौने भरमाया।"

ayodhya

जन्मदिन पर हार्दिक बधाई एवं दीर्घायु की कामना

कबीर दास जी के अनुसार "को हिंदू को तुरुक कहावै एक जिमी पर रहिए। कार्यक्रम में दीपिका सिंह विश्व रामराज महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष के जन्मदिन पर हार्दिक बधाई एवं दीर्घायु की कामना की। वहीं संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री आशीष कुमार मौर्य ने भी लंबी उम्र की कामना की ।

यह पढ़ें...मेरठ अधिवक्ता आत्महत्या केस, आरोपी युवक ने उठाया ये कदम, सब हैरान

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से रिजवान गांधी संपर्क प्रमुख मुस्लिम राष्ट्रीय मंच, सलमान शेख, हाजी सैयद अहमद सवाना से नाजवानों हलीमा सालिया जैनम, बेगम खुर्शीदा, नीलिमा सिंह, अनुष्का सोनकर, ने अपनी गरिमामई उपस्थिति दर्ज कराई!

रिपोर्ट नाथ बक्श सिंह

suman

suman

Next Story