×

डॉ. नीलकंठ तिवारी ने किया यूपी दिवस की तैयारियों का आकस्मिक निरीक्षण

प्रमुख सचिव जितेन्द्र कुमार को निर्देश दिया कि यूपी दिवस के आयोजन में किसी भी प्रकार की कोई कमी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने निर्देश दिया कि आज शाम तक सभी आयोजनों/तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया जाये।

राम केवी
Published on: 23 Jan 2020 2:28 PM GMT
डॉ. नीलकंठ तिवारी ने किया यूपी दिवस की तैयारियों का आकस्मिक निरीक्षण
X

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी ने आज अवध शिल्प ग्राम में होने वाले यूपी दिवस की तैयारियों का आकस्मिक निरीक्षण किया। डॉ. तिवारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी तैयारियों को तत्काल पूर्ण कर लिया जाये। उन्होंने प्रमुख सचिव जितेन्द्र कुमार को निर्देश दिया कि यूपी दिवस के आयोजन में किसी भी प्रकार की कोई कमी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने निर्देश दिया कि आज शाम तक सभी आयोजनों/तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया जाये।

इसे भी पढ़ें

एक्शन में योगी सरकार: CAA- महिला प्रदर्शनकारियों पर उठाया बड़ा कदम, 1200 से अधिक नपे

प्रदर्शनी पंडालों का किया निरीक्षण

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी ने यूपी दिवस के अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा लगाये जाने वाले प्रदर्शनी पण्डालों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रदर्शनी लगाने वाले विभागों से बात करके तत्काल तैयारी पूर्ण कर ली जाये।

इसे भी पढ़ें

CM योगी ने हरी झंडी दिखाकर सीएम आवास से गंगा यात्रा का रथ किया रवाना, देखें तस्वीरें

डॉ. तिवारी ने पर्यटन, संस्कृति, स्वास्थ्य, सूचना, सिल्क, खादी एवं ग्रामोद्योग के पण्डालों में जाकर स्थलीय निरीक्षण कर आवश्यक तैयारियों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने दीपोत्सव एवं रंगोत्सव पण्डालों का भी निरीक्षण कर तैयारियों को तत्काल पूर्ण करने का निर्देश दिया।

इसे भी पढ़ें

‘गंगा यात्रा’ को अर्थ-गंगा से जोड़ा जाएगा: योगी आदित्यनाथ

पर्यटन मंत्री ने थीम सांग को भी तत्काल फाइनल करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान प्रमुख सचिव पर्यटन एवं संस्कृति जितेन्द्र कुमार तथा अन्य विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

उद्यमी व खेल प्रतिभाओं का होगा सम्मान

उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस पर 24 से 26 जनवरी तक अवध शिल्पग्राम में होने वाले समारोह में लोक कलाकार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। वहीं, प्रदेश सरकार की ओर से एमएसएमई, एक जनपद-एक उत्पाद योजना में सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वाले उद्यमियों और खेल प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा।

15 अटल आवासीय विद्यालय की नींव

• उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस पर 15 अटल आवासीय विद्यालय की नींव रखेगी। योगी आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री बनने के बाद 2017 में उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस मनाना शुरू किया।

• पहले स्थापना दिवस पर ओडीओपी जैसी महत्वपूर्ण घोषणाएं मुख्यमंत्री ने की थी। दूसरे स्थापना दिवस पर 2018 में विश्वकर्मा श्रम सम्मान जैसी योजनाओं को मुख्यमंत्री ने शुरू किया। अब तीसरे स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अटल आवासीय विद्यालय की सौगात प्रदेश को देने जा रहे हैं।

24 जनवरी को सुबह 11 बजे उद्घाटन

• राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 24 जनवरी को सुबह 11 बजे उत्तर प्रदेश दिवस कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर खेल प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा और पर्यटन विभाग की फिल्म दिखाई जाएगी।

• 25 जनवरी को भी विभिन्न कार्यक्रम होंगे। 26 जनवरी को प्रदेश के कलाकार सांस्कृतिक और लोक कला के कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। समापन समारोह को मुख्यमंत्री और राज्यपाल संबोधित करेंगे।

• प्रदेश के 15 मंडल मुख्यालय पर अटल आवासीय विद्यालय बनेंगे। इसका शिलान्यास मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 24 जनवरी को राजधानी लखनऊ में करेंगे। इसमें श्रमिकों के बच्चे और निराश्रित बच्चों को मुफ्त में शिक्षा दी जाएगी।

लगेगी यूपी के इतिहास आधारित प्रदर्शनी

• शिल्प ग्राम में गणतंत्र दिवस पर यूपी के इतिहास पर आधारित प्रदर्शनी लगाई जाएगी। राम की विश्व यात्रा, कृष्ण और महाभारत पर आधारित लघु चित्रकला प्रदर्शनी लगाई जाएगी।

• माध्यमिक शिक्षा विभाग राजकीय अभिलेखागारों के अभिलेखों का प्रकाशन कर राज्य के सभी जिलों के माध्यमिक स्कूलों में वितरित किया जाएगा। यह अभिलेख उत्तर प्रदेश के सृजन से संबंधित महत्वपूर्ण अभिलेख हैं। यह भावी पीढ़ी के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।

• खादी ग्रामोद्योग विभाग ओडीओपी की प्रदर्शनी व शिल्पग्राम में सेमिनार करेगी। माटी कला बोर्ड, विश्वकर्मा श्रम सम्मान के साथ किट का वितरण भी होगा।

तीन दिन तक स्वास्थ्य मेला

• स्वास्थ्य विभाग तीन दिन तक स्वास्थ्य मेले का आयोजन करेगा। इसी में आयुष्मान कार्ड वितरण का कार्यक्रम होगा। महिला कल्याण विभाग कन्या सुमंगला योजना से जुड़े आयोजन करेगी। जिलों से संबंधित योजनाओं का लोकार्पण डिजिटल रूप में लखनऊ से खुद सीएम करेंगे।

• उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस पर 24 जनवरी को बलरामपुर मेडिकल कालेज, एसडीपीजीआई और बलरामपुर ट्राइबल म्युजियम का भी शिलान्यास मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। इसके साथ ही खादी बोर्ड से संबंधित केवीआईसीसी के साथ एमओयू किया जाएगा।

राम केवी

राम केवी

Next Story