×

BJP सांसद की CM योगी से मांग, कहा- कृषि संबंधी गतिविधियां चालू कराये सरकार

भाजपा सांसद राजेन्द्र अग्रवाल ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का ध्यान किसानों की ज्वलंत समस्याओं की तरफ आकर्षित करते हुए कृषि संबंधी गतिविधियों...

Ashiki
Published on: 10 April 2020 3:05 PM GMT
BJP सांसद की CM योगी से मांग, कहा- कृषि संबंधी गतिविधियां चालू कराये सरकार
X

मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ-हापुड़ क्षेत्र के भाजपा सांसद राजेन्द्र अग्रवाल ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का ध्यान किसानों की ज्वलंत समस्याओं की तरफ आकर्षित करते हुए कृषि संबंधी गतिविधियों को अनुमति प्रदान करने की मांग की है। मुख्यमंत्री को लिखे अपने दो पेज के पत्र में सांसद राजेन्द्र अग्रवाल ने किसानों की उन समस्याओं को उठाया है, जिनका सामना इन दिनों किसानों को करना पड़ रहा है।

ये भी पढ़ें:लॉकडाउन के दौरान बढ़ी घरेलू हिंसा, महिलाओं के लिए व्हाट्सएप नंबर जारी

भाजपा सांसद राजेन्द्र अग्रवाल ने अपने पत्र में कहा है कि खेतों में किसानों का गन्ना अभी भी खड़ा हुआ है। इसलिए गन्ने का मिंलों द्वारा शत-प्रतिशत पेराई सुनिश्चित किया जाना आवश्यक है। इस संबंध में सरकार द्वारा मिलों को आदेश दिया जाना चाहिए। सांसद के अनुसार किसानों के उत्पादों सब्जी, फल इत्यादि का ठीक प्रकार से विक्रय–क्रय नही हो पा रहा है। इसके लिए भी शासन द्वारा कोई व्यवस्था बनाया जाना आवश्यक है।

राजेन्द्र अग्रवाल के अनुसार वर्तमान में डेरी उद्योग करीब-करीब बंद है। परिणामस्वरुप किसानों द्वारा उत्पादित दूध का न तो उठान हो रहा है, न ही उन्हें उसका उचित दाम मिल पा रहा है। इसके कारण जहां एक तरफ दूध की आपूर्ति बाधित हो रही है। वहीं दूसरी तरफ किसानों की आमदनी कम हो गई है। ऐसे में सरकार को डेरी उद्योग को चालू करने की अनुमति प्रदान करनाकिसानों के हित में आवश्यक है।

ये भी पढ़ें: कोरोना की चपेट में सऊदी अरब का शाही परिवार, प्रिंस समेत 150 सदस्य हुए संक्रमित

बीजेपी सांसद के अनुसार गेहूं इत्यादि की कटाई के लिए मजदूरी एवं मशीनों को अनुमति दिया जाना भी वर्तमान हालत में जरुरी हो गया है। इसके अलावा सरकार द्वारा गेहूं की खरीद की भी उचित व्यवस्था करते हुए कृषि संबंधी अन्य गतिविधियों को भी अनुमति प्रदान की जानी चाहिए। सांसद राजेन्द्र अग्रवाल ने इसके अलावा ग्रोसरी सामान बनाने वाली फैक्ट्रियों को उत्पादन की अनुमति दिये जाने की मांग की है। सांसद के अनुसार बिस्कुट इत्यादि ग्रोसरी आईटम बनाने की फैक्ट्रियां अभी बन्द हैं। गरीब लोंगो के लिए बिस्कुट इत्यादि उपयोगी हो चुका है। इनकी उपयोगिता एवं खपत को ध्यान में रखते हुए उनके उत्पादन की अनुमति दिया जाना आवश्यक है।

उन्होंने अपने पत्र में इसके साथ-साथ कृषि क्षेत्र के पश्चात सर्वाधिक रोजगार प्रदान करने वाली छोटी औद्योगिक इकाइयों को भी चालू किया जाना उपयोगी बताया है।

रिपोर्ट- सुशिल कुमार

ये भी पढ़ें: कोरोना संकट: सोनिया गांधी ने कांग्रेस नेताओं से की बात, जानिए क्यों जताया कार्यकर्ताओं का आभार

Ashiki

Ashiki

Next Story