×

काला साम्राज्यः ईडी के रडार पर जय वाजपेयी और विकास दुबे का पैसा

विकास की विदेश में संपत्तियां खरीदने की भी जानकारी की जा रही है। पता चला है कि विकास दुबे की बैंकाक और दुबई में संपत्तियां हैं।

Newstrack
Published on: 23 July 2020 12:04 PM GMT
काला साम्राज्यः ईडी के रडार पर जय वाजपेयी और विकास दुबे का पैसा
X

लखनऊ। पांच लाख के इनामी दुर्दांत अपराधी विकास दुबे के कानपुर में पुलिस एनकांउटर में ढेर होने के बाद अब प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उसके द्वारा जुटाई गई अरबों रुपये की संपत्तियों की जांच शुरू कर दी है। इसके लिए ईडी ने उसके खजांची जय वाजपेयी तथा करीबियों व रिश्तेदारों के बही-खाते खंगालने शुरू कर दिए है। ईडी जल्द ही अपराध के जरिए इक्कठा की गई रकम और संपत्तियों को मनी लांडिंªग एक्ट के तहत अटैच करने की तैयारी में है।

विकास दुबे की बैंकाक और दुबई में संपत्तियां

इस दौरान ईडी ने इन्कम टैक्स विभाग से भी विकास से जुडे़ हर शख्स के आयकर रिटर्न की जानकारी मांगी है। इसके साथ ही ईडी ने विकास दुबे मामलें की जांच में लगी पुलिस व एसटीएफ टीमों से भी उसके धन और संपत्तियों की जानकारी देने को कहा है। विकास की विदेश में संपत्तियां खरीदने की भी जानकारी की जा रही है। पता चला है कि विकास दुबे की बैंकाक और दुबई में संपत्तियां हैं।

संपत्तियां ईडी के रडार पर

ये संपत्तियां भी ईडी के रडार पर है। ईडी पता लगा रहा है कि इन संपत्तियों को खरीदने में विकास के मददगार कौन थे और किसके जरिए यहां पैसा लगाया गया। जांच में एक अहम बात यह भी सामने आयी है कि विकास ने कई विदेश यात्रा की है लेकिन अभी तक उसका पासपोर्ट नहीं मिला है। ऐसे में इसकी भी जांच हो रही है कि विकास के पास जाली पासपोर्ट भी था या नहीं।

हरियाणा BJP अध्यक्ष ओपी धनखड़ की ताजपोशी के दौरान एक शख्स ने की आत्महत्या की कोशिश

महत्वपूर्ण जानकारियां मिली

फिलहाल ईडी विकास दुबे के खजांची जय वाजपेयी को रडार पर लिए है। जिसमे उसे कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां भी मिली है। पता चला है कि विकास दुबे के धन संबंधी सारे मामले जय वाजपेयी ही देखता था। जय वाजपेयी ने विकास का काफी पैसा ब्याज पर भी दिया हुआ था। ईडी जय वाजपेयी से सभी खातों और निवेशों की जानकारी जुटा रही है और यह भी पता कर रही है कि विकास दुबे की काली कमाई किस-किस के नाम है। उसके सभी रिश्तेदारों और संबंधियों के खातों की भी जांच की जा रही है। कई बडे़ बिल्डर और रसूखदार लोगों पर ईडी की नजर है। इसमे कानपुर के बर्रा में रहने वाले एक जानवरों के कारोबारी का नाम भी सामने आया है, जो पहले तो मामूली नौकरी करता था लेकिन विकास और जय के संपर्क में आने के बाद करोड़पति बन गया है।

सेनेटाइजर पर लूट: भाजपा ने किया इसका विरोध, किया धरना प्रदर्शन

कई जगह है विकास के मकान और प्लाट

जांच में यह भी सामने आया है कि जय वाजपेयी केवल विकास ही नहीं बल्कि कानपुर के कई बड़े व्यवसाईयों के धन को निवेश करता था। ऐसे में यह भी देखा जा रहा है जय ने विकास के पैसे कहा-कहा निवेश किए है। बताया जा रहा है कि विकास दुबे और जय वाजपेयी के पास कानपुर के साथ-साथ लखनऊ, उत्तराखंड, मुंबई, नोएडा में करीब दो दर्जन से ज्यादा प्लॉट और मकान हैं। जय वाजपेयी ने दुबई और बैंकॉक में दो आलीशान बंगले खरीदे हैं। यह भी जानकारी सामने आयी है कि नोटबंदी के समय कानपुर के एक व्यवसाई की बड़ी रकम को जय वाजपेयी और विकास दुबे ने ही खपाया था।

रिपोर्ट- मनीष श्रीवास्तव, लखनऊ

कांग्रेस को फिर लगा झटका: विधायक ने छोड़ी विधानसभा की सदस्‍यता, दे दिया इस्‍तीफा

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story