×

Lucknow Eid Market: ईद से पहले गुलजार हुए लखनऊ के बाजार उमड़ पड़ी खरीदारों की भीड़

Lucknow Eid Market: ईद के बाज़ार की रौनक लखनऊ के युवकों को खूब भा रही। नए कपड़े लेने के लिए बाज़ार में प्रतिदिन भीड़ दिखायी पड़ रही है।

Vertika Sonakia
Published on: 20 April 2023 7:16 PM GMT
Lucknow Eid Market: ईद से पहले गुलजार हुए लखनऊ के बाजार उमड़ पड़ी खरीदारों की भीड़
X
ईद के त्यौहार के लिए सज चुके के लखनऊ के बाज़ार

Lucknow Eid Market: लखनऊ के चौक, अमीनाबाद, नक्खास बाज़ारो में ईद की खरीदारी के लिए रौनक लग चुकी है। बाज़ारो में प्रतिदिन ग्राहकों का ताता-बाता लगा रहता है | ईद की शॉपिंग के लिए लोगो में अलग ही क्रेज रहता है | कपड़ो से लेकर फुटवियर और मेवों तक सभी के शोरूम में ईद के चलते भारी छूट भी मिल रही है |

इस वर्ष 22 अप्रैल को ईद का जश्न मनाया जायेगा। रमज़ान के पाक महीने में लोग रोज़ा रखते हैं जिसमे पूरे दिन बिना खाना- पानी के व्रत रहते हैं| ईद का चाँद दिखने के बाद देश-विदेश में इस त्योहार की धूम रहती है। इस त्यौहार में मिठाई और खानपान के साथ ही महिलाओं और पुरुषों में कपड़ों को लेकर क्रेज रहता है। महिलाएं शरारा पहनती है तो पुरुष कुर्ता-पजामा जैसे ऑउटफिट पहनते हैं।

ईद को लेकर प्रमुख डिमांड

ईद को लेकर पारंपरिक कुर्ता पजामा और शरारा, गरारा की लोगों के बीच में खास डिमांड है। गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए लोगों के बीच खादी और सूती कपड़े ज़्यादा पसंद किए जा रहे हैं। सेंवई की भी दुकानें बाजार में सज चुकी है। 80 रुपए से लेकर 150 रुपए तक बाजार में लच्छेदार, छड़ वाली सेवई उपलब्ध हैं।

अमीनाबाद बाज़ार

ईद के त्यौहार पर लड़कों से लेकर लड़कियों तक सभी के बीच एथनिक आउटफिट खास पसंद किये जाते हैं। विभिन्न प्रकार के कपड़ों के लिए अमीनाबाद बाजार लोगों की ख़ास पसंद रहता है। यहाँ कम दाम में आप अपने पसंदीदा कपड़े ईद के त्योहार के लिए खरीद सकते हैं। लड़कियों के लिए शरारा, गरारा से लेकर लड़को के लिए पठानी सूट की अधिक डिमांड है। अमीनाबाद के कपड़ा व्यापारी आसिफ़ बताते है “ईद के लिए कई तरह के सूट बाजार में आए हैं। इस बार ज्यादातर डिमांड नायरा कट की है और पाकिस्तानी सूट भी महिलाएं काफी पसंद कर रही हैं। पाकिस्तानी सूट की डिमांड ऐसी है कि ग्राहक इसे शौक से मांग रहे है। पाकिस्तानी सूट ऊपर से नीचे तक ढीला आता है और पहनने में भी आरामदायक होता है। इस सूट में न फिटिंग की जरूरत पड़ती है और हर किसी का साइज आसानी से मिल जाता है, इसलिए बहुत पसंद किया जा रहा है।”

नक्ख़ास बाज़ार

पुराने लखनऊ में स्थित नक्ख़ास बाजार ईद और रमज़ान की ख़रीदारी के लिए प्रमुख माना जाता है। रमजान के पूरे महीने यहाँ खरीदारों का तांता लगा रहता है। नक्ख़ास बाज़ार के व्यापारी मोहम्मद फ़रमान कहते है “चंदेरी, चिकन के सूट काफी ज्यादा पसंद किए जा रहे हैं क्योंकि यह एथनिक दिखने के साथ-साथ आरामदायक भी होते हैं। इसमें पैंट, स्टॉल, कुर्ती 3डी में बिक रहे हैं। उन्होंने बताया कि ए लाइन फ्रॉक और गाउन भी लड़कियों के बीच काफी ज्यादा पसंद किए जा रहे हैं लेकिन हल्के रंग और हल्के सूट ज्यादा डिमांड में हैं।

अख़बरी गेट स्थित चूड़ी की दुकानो पर भी खूब भीड़ है। कपड़ों से मिलती जुलती चूड़ी, कड़े महिलाओं को आकर्षित कर रहे है। आख़िर गहने किस महिला को पसंद नहीं होते है। कपड़ों के साथ- साथ कश्मीर, अफगानिस्तान, दुबई से लाए गए विभिन्न प्रकार के मेवे भी लोगों के बीच खूब बिक रहे है। रमज़ान के चलते और ईद के मौक़े पर सभी समान पर ख़रीदारों को छूट मिल रही है।

चौक बाज़ार

पुराने लखनऊ में स्थित चौक बाज़ार थोक और सस्ते ख़रीदारों के लिए जन्नत से कम नहीं है। यहाँ सभी लेटेस्ट सामान उचित दाम में उपलब्ध है। दुकानदार राम सिंह कहते है “पुराना स्टाइल ही नए लुक के साथ बाजार में आ रहा है, यानी वही फ्रॉक, गाउन और शरारे बाजार में बिक रहे हैं। हर साल की तरह इस साल भी बाज़ार में खूब रौनक देखने को मिल रही है और रमजान के महीने में खरीदारों की भीड़ लगी रही। लेडीज़ कपड़ों के साथ जेंट्स के डिज़ाइनर चिकन के कुर्ते और रज़ा केप की भी खूब डिमांड है। सलमान फ़ेक गोल दामन वाले कुर्ते और डबल पॉकेट वाले कुर्ते का क्रेज़ दिख रहा है।

न्यूज़ट्रैक द्वारा ईद की ख़रीदारी कर रहे लोगों से बातचीत करने पर पता चला कि सभी को बाज़ार जा कर नए कपड़े, गहने ख़रीदना खूब भाता है। दो बहने आफ़रीन और साइमा खान कपड़ों की ख़रीदारी करते हुए कहती है “हम दोनो प्रत्येक वर्ष ईद के त्योहार का ज़ोरों-शोरों से इंतज़ार करते है क्यूँकि इस ख़ास मौक़े पर नए कपड़े, गहने और तरह-तरह के स्वादिस्ट भोजन मिलते है।” चौक में गहने की ख़रीदारी करती हुई तान्या हुसैन कहती है “चोकर और जड़ाऊ हार की नयी डिज़ाइन मन को आकर्षित कर रहा है और ईद के त्योहार के लिए ख़रीदारी की सोच ही मन को हर्षित कर देता है।”

Vertika Sonakia

Vertika Sonakia

Next Story