×

हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिग: एक्सप्रेस-वे पर मचा हड़कंप, घंटों लगा भीषण जाम

दिल्ली से लगे हुए हरियाणा के सोनीपत जिले में शु्क्रवार को हड़कंप मच गया। सोनीपत जिले में कुंडली-गाजियाबाद-पलवल एक्सप्रेस-वे पर भारतीय वायु सेना के हेलिकॉप्टर की आपातकाल लैडिंग हुई।

Vidushi Mishra
Published on: 26 Jun 2020 7:11 AM GMT
हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिग: एक्सप्रेस-वे पर मचा हड़कंप, घंटों लगा भीषण जाम
X

नई दिल्ली। दिल्ली से लगे हुए हरियाणा के सोनीपत जिले में शु्क्रवार को हड़कंप मच गया। सोनीपत जिले में कुंडली-गाजियाबाद-पलवल एक्सप्रेस-वे पर भारतीय वायु सेना के हेलिकॉप्टर की आपातकाल लैडिंग हुई। इसके चलते एक्सप्रेस-वे के टोल पर जितने टोल कर्मचारी थे, सब हैरान-परेशान दिखाई दिए। ऐसे में सूचना पर स्थानीय प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। साथ ही ये खबर आ रही है कि टेक्निकल खराबी की वजह से भारतीय वायुसेना के विमान की केजीपी एक्सप्रेस-वे पर अचानक से लैंडिंग करानी पड़ी। फिलहाल विमान के ठीक होने के बाद 11 बजे फिर से उड़ान भरी गई।

ये भी पढ़ें... मछली पकड़ रहे युवक पर हमला, पानी में छिपी थी मौत, जान सहम जाएंगे आप

यमुना ब्रिज के पास सड़क पर लैंड

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, ऐसे में शुक्रवार को सुबह 10 बजे भारतीय वायु सेना का हवाई विमान गाजियाबाद से कुंडली जाने वाली लेन में यमुना ब्रिज के पास सड़क पर लैंड हुआ।

विमान को सड़क पर लैंड होता देखकर वहां से गुजर रहे सभी वाहन रुक गए। इसके चलते पायलट ने अधिकारियों को इस बात सूचना दी। इस पर हिंडन एयरबेस से अधिकारी व मैकेनिक मौके पर पहुंचे और विमान को ठीककर फिर से उड़ान किया गया। इस चलते लगभग सवा घंटे तक सड़क पर खड़ा रहा।

ये भी पढ़ें...Live: आत्मनिर्भर यूपी रोजगार अभियान का पीएम मोदी मोदी ने किया आगाज

कर्मचारियों में हड़कंप मच गया

एक्सप्रेस-वे पर टोल के एक कर्मचारी ने बताया कि यमुना पुल से पहले सेना के एक हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग हुई तो वहां मौजूद टोल कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। वहां पर तैनात कर्मचारियों ने तत्काल पुलिस प्रशासन का इस बात की जानकारी दी।

साथ ही विमान की आपातकाल लैंडिग की सूचना मिलते ही सोनीपत के उपायुक्त श्याम लाल पूनिया भी मौके पर पहुंचे और वहां हालातों का जायजा लिया, और इकठ्ठा हो रही भीड़ खासकर ट्रैफिक को संभाला गया।

ये भी पढ़ें...चीन-पाकिस्तान हुए एक: भारत के हर बॉर्डर पर चीनी सैनिक, तेजी से कर रहा घेराबंदी

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story