×

मछली पकड़ रहे युवक पर हमला, पानी में छिपी थी मौत, जान सहम जाएंगे आप

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में कलियासोत डैम में एक युवक मछली पकड़ने गया था, जहां पर मगरमच्छ ने उस पर हमला कर दिया। बता दें कि इस जगह पर 14 दिनों में ऐसा दूसरी बार हुआ है जब मगरमच्छ ने किसी इंसान पर हमला किया हो।

Shreya
Published on: 26 Jun 2020 5:46 AM GMT
मछली पकड़ रहे युवक पर हमला, पानी में छिपी थी मौत, जान सहम जाएंगे आप
X

भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में कलियासोत डैम में एक युवक मछली पकड़ने गया था, जहां पर मगरमच्छ ने उस पर हमला कर दिया। बता दें कि इस जगह पर 14 दिनों में ऐसा दूसरी बार हुआ है जब मगरमच्छ ने किसी इंसान पर हमला किया हो। इस हमले में एक शख्स की जान चली गई।

यह भी पढ़ें: भारत-चीन विवाद का असर: शुरू हुई डिजिटल जंग, चाइनीज एप हटाने में आई तेजी

मछली पकड़ने के लिए पानी में उतरा था युवक

पुलिस के मुताबिक, कलियासोत डैम के बैकवाटर में 28 साल का प्रताप नाम का एक युवक मछली पकड़ने गया था। इस दौरान उसका एक कजिन भाई संजय भी उसके साथ था। घटना के बारे में संजय ने बताया कि प्रताप मछली पकड़ने के लिए पानी में उतर गया था। तभी अचानक उसे एक मगरमच्छ पानी में खींच ले गया।

यह भी पढ़ें: भारत के साथ खड़ा हुआ US तो बौखलाया चीन, अब दी ये चेतावनी

तीन घंटे की खोजबीन के बाद मिला शव, शरीर पर थे हमले के निशान

इसके बाद संजय ने इस हमले की जानकारी पुलिस को दी। जानकारी पाकर पुलिस और एसडीआरएफ तुरंत मौके पर पहुंचे और प्रताप की तलाश करने के लिए नाव उतार दी। तीन घंटे की खोजबीन के बाद टीम को पानी की गहराई में प्रताप का शव मिला। शव को किनारे लाया गया तो देखा गया कि प्रताप के शरीर पर मगरमच्छ के दांतों के निशान थे। माना जा रहा है कि मगरमच्छ ने पानी के अंदर ही प्रताप को पैर पकड़ कर खींच लिया था।

यह भी पढ़ें: ऑस्ट्रेलिया पर ऐतिहासिक जीत, जब इस खिलाड़ी की जाल में फंस गए कंगारू

इससे पहले 8 जून को मगरमच्छ ने किया था हमला

बता दें कि ये 14 दिनों में मगरमच्छ के हमले की दूसरी घटना है। इससे पहले 8 जून को अमित और गजेंद्र दो दोस्त कलियासोत डैम में नहाने के लिए गए थे। जहां पर मगरमच्छ ने अमित पर हमला कर दिया। हालांकि साथ में गए दोस्त गजेंद्र की हिम्मत की वजह से अमित की जान बच गई। लेकिन वो इस हमले में बहुत बुरी तरह से घायल हो गया था। उसके पैरों में मगरमच्छ के दातों के निशान थे, जो बहुत गहरा था। इस हमले की तस्वीरें भी मोबाइल में कैद हो गई थी।

यह भी पढ़ें: कांग्रेस ने ऐसे लूटा पीएम रिलीफ फंड का पैसा, जेपी नड्डा ने लगाया बड़ा आरोप

पिछले हमले से प्रशासन ने क्यों नहीं लिया सबक

हालांकि अब 14 दिनों में हुई ये दूसरी घटना के बाद सवाल ये उठता है कि पहली घटना से ही प्रशासन ने सबक क्यों नहीं सीखा और लोगों को पानी में जाने से रोकने के लिए पर्याप्त इंतज़ाम क्यों नहीं किए। जबकि मगरमच्छ के हमले से वो बखूबी वाकिफ हैं।

यह भी पढ़ें: स्वच्छतासेनानी बनी बेटीः वजीफे की रकम से किया ऐसा काम, पिता की आँख भर आई

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story