×

Etah News: प्रेम विवाह करना किशोरी को पड़ा भारी, पहुंची पुलिस की शरण में

Etah News: महिला का आरोप है कि अब उसके पति द्वारा उससे मारपीट की जाती है उसे अपने भाइयों के साथ संबंध बनाने के लिए दबाव बनाया जाता है। जब वह गर्भवती हो गई तो उस पर जेठ तथा देवर से अवैध सम्बन्धों के लिए दबाव बनाया।

Sunil Mishra
Published on: 26 March 2023 10:34 PM GMT
Etah News: प्रेम विवाह करना किशोरी को पड़ा भारी, पहुंची पुलिस की शरण में
X
(Pic: Social Media)

Etah News: जनपद के थाना जैथरा क्षेत्र के एक गांव की युवती एक वर्ष पूर्व परिवार की मर्जी के खिलाफ घर से भाग कर प्रेम विवाह किया था। कुछ दिन तो सब कुछ अच्छा चलता रहा। अभी मात्र छह महिने ही हंसी खुशी बीते उसके बाद लड़ाई झगड़े के साथ-साथ बात मारपीट तक पहुंच गयी, उसके बाद कहानी आरोप-प्रत्यारोपों तक पहुंच गई और आज मामला थाने तक जा पहुंचा। बताते चलें कि मामला कुछ यूं रहा। थाना जैथरा की एक किशोरी ने जनपद कासगंज के एक युवक से प्रेम विवाह किया था। महिला का आरोप है कि अब उसके पति द्वारा उससे मारपीट की जाती है उसे अपने भाइयों के साथ संबंध बनाने के लिए दबाव बनाया जाता है। जब वह गर्भवती हो गई तो उस पर जेठ तथा देवर से अवैध सम्बन्धों के लिए दबाव बनाया। जब वह राजी नहीं हुई तो उसका पटियाली के सावित्री देवी हाॅस्पिटल में जबरन गर्भपात करा दिया। पीड़ित युवती ने पति सहित तीन के खिलाफ नामजद तहरीर थाने में दी है।

एक वर्ष पूर्व किशोरी ने घर से भाग कर जनपद कासगंज थाना पटियाली क्षेत्र के थानागांव निवासी नीलेश के साथ 16 सितंबर 2022 को मैनपुरी के आर्य समाज मंदिर में प्रेम विवाह किया था। नीलेश प्रेम विवाह के बाद उसे अपने गांव में रखने लगा, इसके बाद युवती गर्भवती हो गई। अब आरोप है कि नीलेश अपने बड़े भाई शेर सिंह व छोटे भाई रामराखे के साथ संबंध बनाने के लिए दबाव डालने लगा। यह लोग भी उसके साथ अश्लील हरकते करने लगें उसने बताया कि शादी के बाद से ही दोनों भाई उसे खराब नीयत से देखते थे, जब उसने संबंध बनाने से स्पष्ट इंकार कर दिया तो इन लोगों ने उसका कस्बा पटियाली स्थित एक निजी नर्सिंग होम में ले जाकर जबरन गर्भपात करा दिया। जब उसने विरोध किया तो जान से मारने का प्रयास किया।

युवती का यह भी आरोप है कि इसके बाद भी पति ने भाईयों के साथ अवैध संबंध बनाने को दबाव बनाया, जब वह नहीं मानी तो 12 मार्च को गला दबाकर हत्या करनी चाही तो वह हाथ पैर जोड़कर मुश्किल से बच पाई। फिर मौका पाकर रात करीब 11 बजे ससुराल से भाग कर जान बचाई। पीड़िता ने तीनों के खिलाफ तहरीर देकर शनिवार को रिपोर्ट दर्ज कराई है। प्रभारी निरीक्षक रामेंद्र कुमार शुक्ला ने बताया कि युवती ने घर से भाग कर एक वर्ष पूर्व प्रेम विवाह किया था, उसका पति अपने भाइयों के साथ संबंध बनाने का दबाव बना रहा है आदि आरोप लगा रही है। थाने में दी गई तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है और मामले की जांच की जा रही है।

Sunil Mishra

Sunil Mishra

Next Story