×

Etah News: एटा के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया अनोखा फर्जीवाड़ा, भेजे गए जेल, जानिए पूरा मामला

Etah News: जिलाधिकारी के फर्जी हस्ताक्षर बनाकर 35 लाख 50 हजार रुपए जमा करने का आरोप। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने किया जिला पंचायत कार्यालय से गिरफ्तार।

Sunil Mishra
Published on: 3 Aug 2023 2:25 PM GMT
Etah News: एटा के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया अनोखा फर्जीवाड़ा, भेजे गए जेल, जानिए पूरा मामला
X
एटा के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ने जिलाधिकारी के फर्जी हस्ताक्षर बनाकर किया फर्जीवाड़ा, गिरफ्तार: Photo- Newstrack

Etah News: एटा जनपद के थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में आज पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राजकिशोर उर्फ राजू को कोतवाली नगर पुलिस ने जिला पंचायत कार्यालय से गिरफ्तार कर लिया। उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।

अपनी ही संस्था को फर्जी तरीके से अनुदान देने का आरोप

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राजकिशोर उर्फ राजू पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेंद्र सिंह यादव के घर पर कार्य करते थे। उनके अति विश्वसनीय व्यक्ति माने जाते थे। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राज किशोर उर्फ राजू पर आरोप है कि उन्होंने एक सरकारी चालान पर जिला अधिकारी अंकित अग्रवाल के फर्जी हस्ताक्षर बनाकर विधायक निधि के 35 लाख 50 हजार रुपए जमा करा दिया। ये पैसा अपनी ही किसी संस्था या स्कूल को दिया गया। इसी मामले में मुकदमा पंजीकृत किया गया था। आज उनकी गिरफ्तारी कर ली गई।

वर्ष 2016 से 2021 तक रहे जिला पंचायत अध्यक्ष

बताया जाता है कि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राजकिशोर उर्फ राजू समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता जुगेंद्र सिंह यादव, पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव के बहुत ही विश्वसनीय व्यक्ति हैं। अपर पुलिस अधीक्षक धनंजय सिंह कुशवाहा ने बताया कि कल कोतवाली नगर थाने में एक अभियोग पंजीकृत किया गया है।

चालान पर जिलाधिकारी के फर्जी हस्ताक्षर कर जमा करने के संबंध में पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव की विधायक निधि से 35 लाख रुपये रुपए अपनी ही किसी संस्था को देने के मामले में जसरथपुर थाने में एक अभियोग पंजीकृत किया गया था। जिसके संबंध में माननीय उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार निधि द्वारा दी गई धनराशि माननीय न्यायालय में जमा की जानी थी। जो इनके द्वारा फर्जी रूप से जिलाधिकारी के हस्ताक्षर कर चालान (रुपये) जमा कर दिया गया।

जिसका मुकदमा पंजीकृत किया गया। जिसमें आज कोतवाली नगर पुलिस द्वारा राजकिशोर उर्फ राजू पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

आपको बताते चलें कि वर्ष 2016 से वर्ष 2021 तक राजकिशोर उर्फ राजू एटा के जिला पंचायत अध्यक्ष रहे हैं। वर्तमान में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेंद्र सिंह व पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव गैंगस्टर में जेल में हैं तथा अन्य परिजन फरार हैं।

Sunil Mishra

Sunil Mishra

Next Story