×

कांग्रेस ने उठाई इस जिले के लिए आवाज, कहा-जनता के साथ हो रहा अन्याय

यह पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के संसदीय क्षेत्र का ब्लॉक है और इटावा लोकसभा क्षेत्र के सांसद डॉ रामशंकर कठेरिया का पैतृक ब्लॉक है।

Newstrack
Published on: 6 July 2020 1:52 PM GMT
कांग्रेस ने उठाई इस जिले के लिए आवाज, कहा-जनता के साथ हो रहा अन्याय
X

इटावा: कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष इटावा उदयभान सिंह यादव ने 2 ब्लॉकों में मनरेगा के तहत कार्य न कराएं जाने पर गम्भीर सवाल उठाए। इटावा मनरेगा की एक नई पहल स्वच्छ इटावा--सुंदर इटावा के नारे के तहत जनपद इटावा में एक वर्ष में मुख्य विकाश अधिकारी द्वारा कराए गए विकास कार्यो में मॉडल पार्क,ओपन जिम हर्बल पार्क स्टेडीयम, वर्क सेड आदि में ब्लॉक ताखा, चकरनगर में कोई विकास नही हुआ।

विकास कार्य करवाने से कतरा रहे विकास अधिकारी- उदय भान सिंह

जबकि ताखा ब्लॉक पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व्0 बलराम सिंह यादव का ग्रह ब्लॉक तथा पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के संसदीय क्षेत्र का ब्लॉक है और इटावा लोकसभा क्षेत्र के सांसद डॉ रामशंकर कठेरिया का पैतृक ब्लॉक है। वर्तमान में वह वहीं रुकते हैं और चकरनगर पिछड़ा ब्लॉक कहलाता है। इसके बाबजूद वहाँ मुख्य विकास अधिकारी का एक वर्ष में विकास न पहुचना सवाल खड़े करता है।

ये भी पढ़ें- योगी का ताबड़तोड़ एक्शन: अब शोहदों की खैर नहीं, 15,000 पाॅवर एजेण्ट बनाये गये

वहाँ की जनता के साथ यह अन्याय क्यों? इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष उदय भान सिंह यादव ने कहा कि जिस प्रकार इन दो ब्लॉकों में सरकारी कर्मचारी नौकरी करने से कतराते हैं। उसी प्रकार मुख्य विकास अधिकारी ताखा, चकरनगर में विकास कार्य करवाने से कतराते नजर आ रहे हैं।

कांग्रेस नेता ने खड़े किए सवाल

उदय भान सिंह ने कहा ऐसा लगता है कि ये दो ब्लॉक उनकी प्राथमिकता में नही हैं। क्या यहाँ के लिए वजट नही है या और कुछ कारण है। यह उदासीनता वहाँ की जनता के साथ अन्याय है। वहाँ की जनता के धैर्य की परीक्षा न ली जाये। और शीघ्र विकास कार्य कराये जाने की घोषणा की जाये जिससे सभी को समान अवसर मिल सके।

ये भी पढ़ें- धमाके से हिले लोग: अधिकारियों को बनाया निशाना, इलाके में मची भगदड़

मुख्य विकास अधिकारी राजा गणपति आर द्वारा कल ही सोशल मीडिया के माद्यम से जनपद के ब्लॉकों पर किये गए विकास कार्यो का की सूची मीडिया को उपलब्ध करवाई थी। जिसके बाद ही कांग्रेस नेता ने आज प्रसाशन पर अनदेखी करने के सवाल खड़े कर दिए है।

रिपोर्ट- उवैश चौधरी

Newstrack

Newstrack

Next Story