×

Etawah News: अखिलेश यादव की ताई का हुआ निधन, शिवपाल और रामगोपाल के साथ पहुंचे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष

Etawah News: इटावा के सैफई मे आज यानि शनिवार को मुलायम परिवार में शोक की लहर रही। मुलायम सिंह यादव के बड़े भाई स्वर्गीय रतन सिंह यादव की पत्नी समंद्रा देवी का आज तड़के तकरीबन 3:00 बजे देहांत हो गया।

Ashraf Ansari
Published on: 20 May 2023 1:13 PM GMT
Etawah News: अखिलेश यादव की ताई का हुआ निधन, शिवपाल और रामगोपाल के साथ पहुंचे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष
X
Akhilesh Yadav (PHOTO: social media )

Etawah News: यूपी के इटावा में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की ताई समंद्रा देवी का 84 साल की उम्र में सैफई के मेडिकल यूनिवर्सिटी में देहांत हो गया। इसके बाद अखिलेश यादव, सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव और रामगोपाल यादव अंतिम संस्कार के लिए पैतृक घर पहुंचे। ताई को श्रद्धांजलि दी।

अखिलेश के साथ-साथ शिवपाल, रामगोपाल भी रहे मौजूद

इटावा के सैफई मे आज यानि शनिवार को मुलायम परिवार में शोक की लहर रही। मुलायम सिंह यादव के बड़े भाई स्वर्गीय रतन सिंह यादव की पत्नी समंद्रा देवी का आज तड़के तकरीबन 3:00 बजे देहांत हो गया। इसकी जानकारी जैसी ही यादव परिवार को हुई तो यादव परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव और सपा के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव रामगोपाल यादव शोक सभा में शामिल होने के लिए पहुंचे। शनिवार 3:00 बजे के बाद समंद्रा देवी का अंतिम संस्कार होगा।

अखिलेश यादव की ताई समंद्रा देवी का सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में अंतिम सांस ली। बताया जा रहा है कि समंद्रा देवी लंबे समय से बीमार चल रही थी और उनका इलाज सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में चल रहा था। वहीं अचानक पर खबर मिली कि मुलायम सिंह यादव के बड़े भाई की पत्नी का देहांत हो गया, जिसके बाद यादव परिवार के शोक में कई बड़े नेता समंद्रा देवी के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए पहुंचे।

Ashraf Ansari

Ashraf Ansari

Next Story