×

Etawah News: ‘जल की रानी’ की हजारों की संख्या में मौत, ऑक्सीजन की कमी बताई जा रही वजह

Etawah News: यूपी के इटावा में पक्के तालाब में पड़ी हजारों मछलियों की मौत हो गई। नगरपालिका की टीम मौके पर पहुंची, जहां पर तालाब में पड़ी मृत मछलियों को बाहर निकाला गया।

Ashraf Ansari
Published on: 21 Jun 2023 12:54 PM GMT
Etawah News: ‘जल की रानी’ की हजारों की संख्या में मौत, ऑक्सीजन की कमी बताई जा रही वजह
X
Large Fishes Death, Pakka Pul, Etawah

Etawah News: यूपी के इटावा में पक्के तालाब में पड़ी हजारों मछलियों की मौत हो गई। जिसके बाद आसपास के लोगों ने इसकी जानकारी मत्स्य विभाग और नगरपालिका की टीम को दी। नगरपालिका की टीम मौके पर पहुंची, जहां पर तालाब में पड़ी मृत मछलियों को बाहर निकाला गया।

देखरेख के अभाव में घटना, यहां मछलियों की सुंदरता देखने रोज जुटते थे लोग

इटावा जिले का पक्का तालाब लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता है क्योंकि यहां पर शांति का माहौल है और पक्के तालाब में मछलियां भी मौजूद हैं। इन मछलियों को देखने के लिए रोज लोग शाम को आते हैं और मछलियों को दाना भी खिलाते हैं। लेकिन अचानक से मछलियों की पक्के तालाब में मौत होने लगी। जिसके बाद से लोग काफी हैरान हैं। लोगों का कहना है कि पक्के तालाब में मछलियों की मौत इस वजह से हो रही है क्योंकि यहां पर ऑक्सीजन की कमी है। पक्के तालाब में हुई मछलियों की मौत के बाद पहुंची नगरपालिका की टीम ने मृत मछलियों को बाहर निकलवाया और अपने साथ ले गई।

तालाब में डलवाया गया चूना

पक्के तालाब पर हजारों की संख्या में मछलियों की मौत हो जाने के बाद मत्स्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची जहां पर पता लगाया गया कि मछलियों की मौत किस वजह से हुई है। जिसके बाद नगरपालिका की टीम को कहा गया कि वह इसमें चूना डाल दें, जिससे मछलियों को ऑक्सीजन प्राप्त मात्रा में मिल सके। जिसके बाद नगरपालिका की टीम ने तालाब में चूना डाला गया।

पुजारी ने दी जानकारी

पक्के तालाब में मछलियों की मौत के मामले में पास में बने साईं मंदिर के पुजारी ने कहा कि तालाब में बारिश का गंदा पानी पहुंच रहा है। जिसकी वजह से मछलियों को प्राप्त मात्रा में ऑक्सीजन नहीं मिल रही है, जिससे उनकी मौत हो गई है। यहां विचरण करने आए स्थानीय लोग बड़ी संख्या में मछलियों को मृत देखकर दुखी और चिंतित नजर आए।

Ashraf Ansari

Ashraf Ansari

Next Story