योगी सरकार के पूर्व मंत्री को मिली जान से मारने की धमकी, मचा हड़कंप

उत्‍तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर को जान से मारने की धमकी मिली है। अब इस मामले में गाजीपुर के कासिमाबाद थाने में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज करा दिया गया है।

Dharmendra kumar
Published on: 18 May 2020 6:28 AM GMT
योगी सरकार के पूर्व मंत्री को मिली जान से मारने की धमकी, मचा हड़कंप
X

लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर को जान से मारने की धमकी मिली है। अब इस मामले में गाजीपुर के कासिमाबाद थाने में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज करा दिया गया है।

दरअसल ओमप्रकाश राजभर को रविवार को फोन पर जान से मारने की धमकी मिली थी। सुभासपा के मुखिया ओमप्रकाश राजभर ने बताया कि 14 मई को कासिमाबाद जाते समय परजीपाह गांव के समीप दिन में 12.20 बजे के करीब उनके मोबाइल पर किसी ने फोन किया था। उन्होंने बताया कि जब फोन उठाया तो किसी ने उन्हें अपशब्द कहते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसके पूर्व भी उन्हें और उनके पुत्र को धमकी मिली थी।

यह भी पढ़ें...नाइट कर्फ्यू रहेगा जारी: लॉकडाउन चार में यहां जानें कहां क्या बंद, क्या खुला

गौरतलब है कि ओमप्रकाश राजभर उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में पिछड़ा वर्ग कल्याण और दिव्यांग जन कल्याण मंत्री थे। मंत्री होने के बावजूद वह लगातार सरकार और बीजेपी के खिलाफ बयानबाजी कर रहे थे।ओमप्रकाश राजभर को मंत्री पद से बर्खास्त कर दिया गया था। राजभर की पार्टी सुभासपा के 4 विधायक है।

यह भी पढ़ें...यूपी के इन चार जिलों में तेजी से बढ़े कोरोना के केस, यहां जानें, कहां मिले कितने मरीज

उत्तर प्रदेश में राजभर जाति मछली पालन और खेतीबाड़ी करती है। ओमप्रकाश की पार्टी उत्तर प्रदेश में इस जाति का प्रतिनिधित्व करती है। उत्तर प्रदेश के राजभर समुदाय में सुभासपा का वर्चस्व है। प्रदेश में राजभर समुदाय के लोग गाजीपुर, बलिया, मऊ, आज़मगढ़, चंदौली, भदोही, वाराणसी और मिर्जापुर में है।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story