×

Jhansi News: झांसी मंडल ने नया कीर्तिमान किया स्थापित, मंडल से 220 मालगाड़ियॉं का हुआ आदान-प्रदान

Jhansi News: 22 मार्च 23 को वर्तमान वित्तीय वर्ष का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए मंडल द्वारा अन्य मंडलों से 220 माल गाड़ियाँ का आदान-प्रदान किया गया, जो कि अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

B.K Kushwaha
Published on: 23 March 2023 11:06 PM GMT
Jhansi News: झांसी मंडल ने नया कीर्तिमान किया स्थापित, मंडल से 220 मालगाड़ियॉं का हुआ आदान-प्रदान
X
झांसी मंडल ने नया कीर्तिमान किया स्थापित, मंडल से 220 मालगाड़ियॉं का हुआ आदान-प्रदान: Photo- Social Media

Jhansi News: झाँसी मंडल परिचालन विभाग द्वारा मंडल रेल प्रबंधक आशुतोष एवं वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबन्धक अखिल शुक्ल के मार्गदर्शन में निरंतर उपलब्धियां दर्ज कर रहा है। इसी क्रम में 22 मार्च 23 को वर्तमान वित्तीय वर्ष का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए मंडल द्वारा अन्य मंडलों से 220 माल गाड़ियाँ का आदान-प्रदान किया गया, जो कि अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। इसके अतिरिक्त झाँसी-भोपाल इंटरचेंज पॉइंट अगासोद से अब तक की सर्वाधिक 46 मालगाड़ियां का आदान-प्रदान करते हुए एक नया कीर्तिमान स्थापित किया गया है।ग्वालियर–गुना इंटरचेंज पॉइंट के माध्यम से मंडल द्वारा भोपाल मंडल को अब तक की सर्वाधिक 07 मालगाड़ियाँ दी गयी हैं। 22 मार्च 23 को ही भीमसेन इंटरचेंज पॉइंट से उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सर्वाधिक 41 मालगाड़ियों का आदान प्रदान किया गया। 22 मार्च 23 को ही प्रथम बार बबीना से बिजरौठा के मध्य नव निर्मित तीसरी लाइन पर विद्युत इंजन द्वारा प्रथम मालगाड़ी का संचालन किया गया। उक्त प्रदर्शन का श्रेय झाँसी मंडल में निरंतर चल रहे अनुरक्षण कार्य तथा अवसंरचनात्मक उच्चीकरण एवं विकास कार्य को जाता है।

समपार फाटक संख्या 326 के स्थान पर सबवे का निर्माण

झाँसी ललितपुर रेल खण्ड पर जाखलौन-जीरौन के मध्य समपार फाटक सं0 326 कि.मी. 1025/6-8 के स्थान पर सबवे/ अधोगामी पुल का निर्माण किया जाना है। निर्माण कार्य के चलते गेट को 20 फरवरी 2023 से बन्द किया जाना था। उक्त समपार फाटक को अब 24 मार्च 2023 से निर्माण कार्य के चलते बंद किया जा रहा है। समपार फाटक बंद अवधि के दौरान वैकल्पिक मार्ग के रूप में समपार फाटक 325 का प्रयोग किया जा सकता है।

सीमा तिवारी बनीं उत्तर मध्य रेलवे की पहली महिला स्टेशन डायरेक्टर

वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी स्टेशन पर प्रथम बार एक महिला स्टेशन निदेशक की नियुक्ति की गयी है। कु. सीमा तिवारी द्वारा सहायक वाणिज्य प्रबंधक झाँसी के पद से पदोन्नित होकर स्टेशन डायरेक्टर वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी स्टेशन का पदभार ग्रहण किया है। पदभार ग्रहण करने के उपरान्त उन्होंने वीरांगना लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन का दौरा किया तथा सभी दफ्तरों के प्रतीक्षालय सहित यात्री सुविधाओं का जायजा लिया। इस अवसर पर महिला कर्मचारियों तथा स्टेशन सलाहकार समिति सदस्यों द्वारा उनका स्वागत किया गया।

B.K Kushwaha

B.K Kushwaha

Next Story