×

अभी-अभी भागा विकास: होटल पर ताबड़तोड़ कार्यवाई, मिले ये बड़े सुराग

यूपी के कानपुर में 8 पुलिसवालों की हत्या का आरोपी माफिया विकास दुबे अभी तक पुलिस के चंगुल से भागता हुआ फिर रहा है। उसके तमाम संबंधी-करीबी पुलिस के हाथों लगा चुके है।

Newstrack
Published on: 8 July 2020 10:09 AM GMT
अभी-अभी भागा विकास: होटल पर ताबड़तोड़ कार्यवाई, मिले ये बड़े सुराग
X
अभी-अभी भागा विकास: होटल पर ताबड़तोड़ कार्यवाई, मिले ये बड़े सुराग

फरीदाबाद : यूपी के कानपुर में 8 पुलिसवालों की हत्या का आरोपी माफिया विकास दुबे अभी तक पुलिस के चंगुल से भागता हुआ फिर रहा है। उसके तमाम संबंधी-करीबी पुलिस के हाथों लगा चुके है, और विकास को ढूंढने के लिए यूपी पुलिस और एसटीएफ कानपुर से लेकर यूपी के कई हिस्सों और दूसरे राज्यों में विकास दुबे की जबरदस्त तलाश जारी है। जिसके चलते कई जगहों की छापेमारी भी हुई है। इसके साथ ही विकास पर अब 5 लाख के इनाम की घोषणा की गई है।

एक होटल से 3 लोगों की गिरफ्तारी

फरीदाबाद में हुई छापेमारी में पुलिस से वारदात वाली रात छीने गए कई हथियार भी मिले हैं, जिसकी जानकारी खुद उत्तर प्रदेश पुलिस के एडीजी (लॉ एंड ऑर्डर) प्रशांत कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी। फरीदाबाद के एक होटल से 3 लोगों की गिरफ्तारी की गई, जिसनें से एक के पास से पुलिस के हथियार बरामद हुए।

ये भी पढ़ें.... पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर जी की जयंती पर पुष्प चढ़ाते एमएलसी जसवंत सिंह, देखें तस्वीरें

ऐसे में माफिया विकास दुबे को पकड़ने के लिए फरीदाबाद में किस तरह पुलिस ने छापेमारी की और वहां से क्या-क्या मिला। इन सबके बारे में सारी बाते एक-एक करके बताते हैं।

ये है पूरी कहानी

• माफिया विकास दुबे को पकड़ने के लिए सबसे पहले पुलिस को जानकारी मिली कि विकास दुबे हरियाणा के फरीदाबाद के एक होटल में विकास दुबे छिपा है। इसके बाद पुलिस ने न्यू इंद्रानगर कॉम्पलेक्स स्थित होटल में छापेमारी की।

ये भी पढ़ें....बच्चों को बड़ी राहत: CBSE ने किया बड़ा एलान, सिलेबस में 30 फीसदी की कटौती

• अपराधी विकास दुबे यहां से भाग निकला, लेकिन सीसीटीवी फुटेज में उसकी झलक दिखी, हालांकि दिखने वाला शख्स वही विकास दुबे है इसकी पुष्टि नहीं हो पाई। इसके बाद पुलिस ने विकास दुबे के साथियों को गिरफ्तार कर लिया।

• इसके बीच यहां पुलिस और विकास दुबे के साथियों के बीच फायरिंग भी हुई, लेकिन पुलिस ने आखिरकार उसके साथी को पकड़ ही लिया। जिसके पास से पुलिस के हथियार मिले हैं।

तीन लोगों को गिरफ्तार

• फरीदाबाद से पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें प्रभात (कानपुर), अंकुर (कानपुर), श्रवण (कानपुर) को गिरफ्तार किया गया।

ये भी पढ़ें.... ADG Law & Order प्रशांत कुमार ने की प्रेस कांफ्रेंस, कहा- कार्रवाई नजीर बनेगी

• इन सभी के पास से पुलिस की दो सरकारी पिस्तौल, दो अन्य पिस्तौल और 44 ज़िंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।

विकास दुबे की तलाश तेज

• फरीदाबाद पुलिस की तरफ से जो भी सबूत मिले हैं, उन्हें यूपी एसटीएफ को सौंप दिया गया है। जिसके आधार पर अब विकास दुबे की तलाश तेज हो गई है।

• प्रदेश पुलिस ने अब एनसीआर पर खास नजरें तिकाए हुए हैं। इसी वजह से बुलंदशहर से लेकर गौतमबुद्ध नगर तक छापेमारी हो रही है। इसमें कुछ बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है, जिनपर इनाम घोषित था। जिनमें से एक विकास का रिश्तेदार ही था, जिसकी पुलिस एनकांउटर में बुधवार सुबह मौत हो गई।

ये भी पढ़ें....विकास पर बड़ी कार्रवाई: 68 पुलिसकर्मी पर गिरी गाज, अब नए संभालेंगे कमान

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story