×

इतना खतरनाक था विकास का ये राइट हैंड, पुलिस ने शहीदों का लिया बदला

कानपुर एनकाउंटर के मुख्य आरोपी विकास दुबे के दाहिने हाथ और बेहद करीबी माने जाने वाले अमर दुबे को पुलिस ने एक मुठभेड़ में मार गिराया है।

Shreya
Published on: 8 July 2020 8:21 AM GMT
इतना खतरनाक था विकास का ये राइट हैंड, पुलिस ने शहीदों का लिया बदला
X

कानपुर: कानपुर एनकाउंटर के मुख्य आरोपी विकास दुबे के दाहिने हाथ और बेहद करीबी माने जाने वाले अमर दुबे को पुलिस ने एक मुठभेड़ में मार गिराया है। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर के मौदाहा में पुलिस और अमर दुबे के बीच मुठभेड़ हुई है जिसमें, पुलिस ने अमर दुबे को ढेर कर दिया। पुलिस ने बताया है कि अमर दुबे विकास दुबे के साथ कानपुर के बिकरू गांव में पुलिसकर्मियों की हत्या में शामिल था। तो चलिए आपको बताते हैं अमर दुबे की पूरी कुंडली-

गैंगस्टर विकास दुबे के मामा का चचेरा भाई था अमर

अमर दुबे गैंगस्टर विकास दुबे के मामा अतुल दुबे का चचेरा भाई है। गांव के लोगों का कहना है कि विकास अमर दुबे पर आंख बंद करके भरोसा किया करता था। शायद इसीलिए अमर को विकास दुबे का राइट हैंड माना जाता था। अमर दुबे निशाना लगाने में माहिर था और विकास के एक इशारा करते ही वह गोलियो की बौछार कर देता था। जानकारी के मुताबिक, अमर ने विकास और उसके गुर्गों के साथ मिलकर गैंगस्टर को पकड़ने आई पुलिस टीम पर भी गोलियां बरसाई थीं।

यह भी पढ़ें: भारत में बढ़ा खतरा: नहीं रोक पाएगा कोई महामारी, बन सकते हैं बड़े हॉटस्पॉट

नौ दिन पहले हुई थी शादी

अमर मूल रूप से शिवली थाना इलाके का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि उसकी नौ दिन पहले ही 29 जून को शादी हुई थी। लेकिन विकास के साथ आने के बाद से वह बिकरु गांव में ही रहता था। विकास को कई बार पुलिस ने गिरफ्तार भी किया था, लेकिन विकास दुबे के रसूख के चलते वह बार-बार छूट जाता था। अमर दुबे के खिलाफ चौबेपुर थाने में पांच मामले दर्ज हैं।

यह भी पढ़ें: Death Anniversary: पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर को दी गई श्रद्धांजलि, किया नमन

पुलिस ने रखा था पचास हजार का इनाम

ग्रामीणों के मुताबिक, रंगदारी वसूलने से लेकर शराब के ठेकों से वसूली करने का काम अमर दुबे के ही जिम्मे था। कानपुर एनकाउंटर के बाद पुलिस ने उस पर पचास हजार का इनाम भी रखा था। पुलिस ने हमीरपुर में अमर का एनकाउंटर कर दिया। उसके दादी का कहना है कि अगर वो उनकी बात सुन लेता तो वह मारा नहीं जाता।

यह भी पढ़ें: ट्रंप का फर्जीवाड़ा: आज सच आया सबके सामने, खुद की भतीजी ने बताई ये बात

इस तरह मारा गया अमर दुबे

मिली जनाकारी के मुताबिक अमर दुबे उत्तर प्रदेश के हमीरपुर के मौदहा क्षेत्र में अपने किसी रिश्तेदार के घर रहने के लिए पहुंचा था। इससे पहले वह हरियाणा के फरीदाबाद में छिपा था। अमर दुबे की मूवमेंट के बाद एसटीएफ ने घेर लिया और उसे सरेंडर करने को कहा था। इस दौरान दुबे ने भागने की नाकाम कोशिश की और पुलिस पर फायरिंग की। इसके बाद क्रॉस फायरिंग में पुलिस ने उसे मार गिराया।

यह भी पढ़ें: थर-थर कांप उठेगा ‘विकास दुबे’, यूपी पुलिस ने लिया ये बडा एक्शन

साए की तरह रहता था साथ

बताया जाता है कि विकास दुबे का दाया हाथ कहे जाने वाला अमर दुबे उसके साथ साए की तरह रहता था। विकास के साथ वो हर जगह उपस्थित रहता था। वह विकास के पर्सनल बॉडी गार्ड का भी काम करता था। वो हमेशा हथियारों से लैस रहता था। एनकाउंटर के बाद पुलिस ने उसके पास से एक ऑटोमेटिक हथियार और बैग बरामद किया है। इस एनकाउंटर में एसओ और एसटीएफ के एक कॉन्स्टेबल को भी गोली लगी है।

यह भी पढ़ें: डूब गया अस्पताल: अनदेखा कर रहे बाराबंकी के अधिकारी, बन्धे पर बैठे डाक्टर

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story