×

सुसाइड नोट लेकर हाईटेंशन लाइन के टावर पर चढ़ा किसान, पुलिस के छूटे पसीने

किसान फसल के नुकसान के एवज में मुआवजा दिलाए जाने की मांग कर रहा है। मौके पर किशनी थाना पुलिस के साथ ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद हैं। उसे समझाने का प्रयास कर रहे हैं। लेकिन वह उनकी बातों को सुनने को तैयार नहीं है।

Newstrack
Published on: 26 Dec 2020 7:32 AM GMT
सुसाइड नोट लेकर हाईटेंशन लाइन के टावर पर चढ़ा किसान, पुलिस के छूटे पसीने
X
अफसरों की अनदेखी से आहत होकर सुनील शनिवार की सुबह सुसाइड नोट लिखकर हाईटेंशन लाइन के टावर पर चढ़ गया। पहले वह सुबह करीब छह बजे टॉवर पर चढ़ा।

लखनऊ/मैनपुरी: यूपी के मैनपुरी जिले में शनिवार को एक किसान हाथ में सुसाइड नोट लेकर हाईटेंशन लाइन के टावर पर चढ़ गया। वहां से कूदकर आत्महत्या करने की धमकी देने लगा।

पुलिस को जैसे ही सूचना मिली। अधिकारियों के हाथ-पांव कांप उठे। पुलिस और प्रशासन के अफसर फौरन मौके पर पहुंच गए।

उन्होंने अपनी आंखों से मौके पर जो दृश्य देखा उसके बाद उनकी टेंशन और भी बढ़ गई। किसान अभी भी टावर के ऊपर ही है और अपनी मांगों पर अड़ा हुआ है।

पुलिस के स्थानीय लोग उसे समझाने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन वह अपनी जिद पर अड़ा हुआ है किसान अपनी मांगों पर अड़ा हुआ है।

Tower सुसाइड नोट लेकर हाईटेंशन लाइन के टावर पर चढ़ा किसान, पुलिस के छूटे पसीने (फोटो:सोशल मीडिया)

पिता-बेटी का मिलाप: दोस्त ने ही किया था अगवा, एक महीने तक कराया ऐसा काम

फसल खराब होने से किसान नाराज

प्राप्त जानकारी के अनुसार किशनी थाना क्षेत्र के गांव उदयपुर निवासी किसान सुनील कुमार के खेत में हाईटेंशन लाइन का टावर लगाया गया है। अब उस पर विद्युत लाइन बिछाई जा रही है। जिसकी वजह से पहले खेत में सरसों की फसल और अब गेहूं की फसल बर्बाद हो गई है।

वहीं किसान सुनील कुमार का परिवार फसल बर्बाद होने से नाराज है। उसका परिवार फसल के नुकसान के एवज में कई दिनों से मुआवजे की मांग कर रहा है।

[video width="640" height="352" mp4="https://newstrack.com/wp-content/uploads/2020/12/Tower.mp4"][/video]

सुनील का आरोप है कि बिजली विभाग के अधिकारी उसकी मांग पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। प्रशासन के अफसर भी उसकी नहीं सुन रहे हैं। वहीं किसान के आगे अपने पांच छोटे छोटे बच्चों के भरण पोषण का संकट खड़ा हो गया है।

गाजीपुर: घूसखोर ग्राम प्रधान के खिलाफ होगी कार्रवाई, प्रभारी मंत्री ने दिया आश्वासन

Tower सुसाइड नोट लेकर हाईटेंशन लाइन के टावर पर चढ़ा किसान, पुलिस के छूटे पसीने (फोटो:सोशल मीडिया)

पहले भी टावर पर चढ़ चुका है किसान

अफसरों की अनदेखी से आहत होकर सुनील शनिवार की सुबह सुसाइड नोट लिखकर हाईटेंशन लाइन के टावर पर चढ़ गया। पहले वह सुबह करीब छह बजे टॉवर पर चढ़ा, तब मौके पर पहुंची पुलिस ने समझा-बुझाकर करीब साढ़े आठ बजे उसे नीचे उतार लिया।

मांग पूरी न होने पर किसान सुनील कुमार फिर से करीब साढ़े नौ बजे टावर पर चढ़ गया। किसान फसल के नुकसान के एवज में मुआवजा दिलाए जाने की मांग कर रहा है।

मौके पर किशनी थाना पुलिस के साथ ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद हैं। उसे समझाने का प्रयास कर रहे हैं। लेकिन वह उनकी बातों को सुनने को तैयार नहीं है।

सीतापुर किसान सम्मेलन: मंत्री-DM ने कहा- मछली और बकरी पालिये, आमदनी बढ़ाइए

रिपोर्ट : दीपक कटारिया

Newstrack

Newstrack

Next Story