किसानों का भारत बंदः सपा ने किया समर्थन का एलान, बनेंगे आंदोलन में साथी

कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग कर रहे किसान संगठनों के भारत बंद को समाजवादी पार्टी ने भी अपना समर्थन दे दिया है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को कहा कि 8 दिसम्बर को किसानों के भारत बंद के साथ समाजवादी पार्टी पूरी तरह साथ है और उनके संघर्ष के प्रति पार्टी की पूरी प्रतिबद्धता है।

Monika
Published on: 6 Dec 2020 2:10 PM GMT
किसानों का भारत बंदः सपा ने किया समर्थन का एलान, बनेंगे आंदोलन में साथी
X
किसानों का भारत बंदः सपा ने किया समर्थन का एलान, बनेंगे आंदोलन में साथी

लखनऊ: कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग कर रहे किसान संगठनों के भारत बंद को समाजवादी पार्टी ने भी अपना समर्थन दे दिया है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को कहा कि 8 दिसम्बर को किसानों के भारत बंद के साथ समाजवादी पार्टी पूरी तरह साथ है और उनके संघर्ष के प्रति पार्टी की पूरी प्रतिबद्धता है।

किसानों के आंदोलन में शामिल होंगे

उन्होंने कहा कि भारत बंद को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता भी पूरा समर्थन देंगे और अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर किसानों के आंदोलन में साथी बनेंगे। आज देश के किसानों के साथ लूट हो रही है। उनका धान नहीं खरीदा गया। मक्का नहीं खरीदा गया। मंहगाई लगातार बढ़ रही है। दुगनी आय और लागत से ड्योढ़ा कीमत देने की बात कर किसान को धोखा दिया गया है। अब उसकी जमीन छीनने की तैयारी है। पैदावार की लूट बचाने के लिए मंडिया होनी चाहिए। डॉ स्वामीनाथन समिति की रिपोर्ट लागू होनी चाहिए।

ये भी पढ़ें: UP में कल किसान यात्रा निकालेगी सपा, कन्नौज में ट्रैक्टर चलाएंगे अखिलश

समाजवादी पार्टी ने किसानों के हित में जो व्यवस्थाएं की थी, भाजपा सरकार ने उन्हें बर्बाद कर दिया। आखिर किसान क्या करें? किसान आत्महत्या करने को मजबूर हो रहा है। किसानों, गरीबों और मजदूरों की मदद किए बगैर देश की अर्थव्यवस्था आगे नहीं बढ़ेगी बल्कि और नीचे चली जाएगी। अगर 20 लाख करोड़ का पैकेज किसानों को दे दिया गया होता तो देश की अर्थव्यवस्था अमेरिका को भी पीछे छोड़ देती।

ये भी पढ़ें: बाबा साहेब की याद: हमीरपुर में ऐसे मनाया गया अंबेडकर महापरिनिर्वाण दिवस

पूरा प्रशासन, पुलिस भाजपा को जिताने में लगा

इस मौके पर उन्होंने शिक्षक और स्नातक चुनाव में समाजवादी पार्टी प्रत्याशियों की जीत पर बधाई देते हुए कहा कि अगर ईमानदारी से चुनाव हुआ होता तो समाजवादी पार्टी और सीटें जीतती। पूरा प्रशासन और पुलिस भाजपा को जिताने में लगी थी। भाजपा प्रत्याशियों को जिताने के लिए हजारों वोट रद्द किए गए। भाजपा चुनाव में धांधली करती है। बैलेट ने ईवीएम को वाराणसी में हरा दिया। उन्होंने कहा कि विधान परिषद में समाजवादी पार्टी के सदस्य प्रदेश सरकार की आम जनता विरोधी नीतियों का लगातार विरोध करते रहेंगे। चुनाव में भाजपा की ओर से की गई धांधली की चर्चा चारों ओर हो रही है लेकिन भाजपा नेतृत्व को इससे फर्क नहीं पडऩे वाला है कि क्योंकि उन्होंने जान लिया है कि जनता उनके खिलाफ है। केवल धांधली से ही वे बचे रह सकते हैं।

अखिलेश तिवारी

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story