×

Fatehpur News: अजगर ने मोर को जकड़ा, राष्ट्रीय पक्षी मोर ने तोड़ा दम, सांप को किया गया रेस्क्यू, जानिए पूरा मामला

Fatehpur News: फतेहपुर में अजगर ने मोर को जकड़ लिया। जब तक विभाग की टीम मौके पर पहुंचे, अजगर के शिकंजे में मोर की मौत हो चुकी थी।

Ramchandra Saini
Published on: 22 Aug 2023 3:58 PM GMT
Fatehpur News: अजगर ने मोर को जकड़ा, राष्ट्रीय पक्षी मोर ने तोड़ा दम, सांप को किया गया रेस्क्यू, जानिए पूरा मामला
X
अजगर ने मोर को जकड़ा, राष्ट्रीय पक्षी मोर ने तोड़ा दम, सांप को किया गया रेस्क्यू: Photo-Newstrack

Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर में अजगर ने मोर को जकड़ लिया। ये देख स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने वन विभाग को सूचना दी। जबतक विभाग की टीम मौके पर पहुंचे, अजगर के शिकंजे में मोर की मौत हो चुकी थी। राष्ट्रीय पक्षी मोर के शव को सम्मान के साथ दफन कर दिया गया।

12 फुट लंबा था अजगर

जिले के हुसैनगज थाना क्षेत्र के यासीनपुर मजरे रसूलपुर गांव के एक बाग में 12 फुट का अजगर राष्ट्रीय पक्षी मोर को जकड़े हुए था। वहां जानवर चरा रहे एक चरवाहे भोला की नजर पड़ी तो उसने शोर मचा दिया, जिसके बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। ग्रामीण के सूचना पर वन विभाग के सदर डिप्टी रेंजर आरएल सैनी वन कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। तबतक अजगर मोर को निगल रहा था। वन कर्मियों के प्रयास से अजगर ने मोर को उगल दिया। लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। घंटों मशक्कत बाद टीम ने अजगर को पकड़कर गंगा किनारे के सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया और मोर को जमीन में दफन कर दिया।

वन अधिकारी ने दी ये जानकारी

डिप्टी रेंजर आरएल सैनी ने बताया कि गांव के एक व्यक्ति ने सूचना दी कि अजगर ने एक मोर को निगल लिया है, जिसके बाद मौके पर जाकर 12 फुट के अजगर को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया गया है। राष्ट्रीय पक्षी मोर को तिरंगे झंडे में लपेटकर जमीन में दफन कर दिया गया है। ग्राम प्रधान जितेंद्र कुमार साहू ने बताया कि अजगर एक राष्ट्रीय पक्षी को निगल रहा था, जिसको गांव के एक व्यक्ति ने देख लिया। पहले ग्रामीणों ने सांप की पकड़ से मोर को बचाने की कोशिश की पर उसकी जकड़ से मोर को नहीं छुड़ाया जा सका। वन विभाग की टीम अजगर को पकड़कर ले गई और मोर को सम्मान के साथ जमीन में दफन कर दिया गया है।

Ramchandra Saini

Ramchandra Saini

Next Story